Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सल्फी को नई पहचान देने वाले हर्षवर्धन काे “न्यू इनोवेशन अवार्ड” में मिला तृतीय पुरस्कार
- सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
- सुशासन तिहार: फाइलों की दौड़ थमी, अब ‘ऑन द स्पॉट’ मिल रहा समाधान; कौशिल्या के लिए सुरक्षा कवच बना आयुष्मान कार्ड
- ‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण: राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सब्जी की खेप के नीचे ‘करोड़ों का नशा’: महासमुंद पुलिस ने नाकाम की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी, 1.14 करोड़ का माल जब्त
- ऐतिहासिक उपलब्धि: खौफ के गढ़ ‘पूवर्ती’ में पहली बार पूरी हुई जनगणना, बना सुकमा का नंबर-1 गांव
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। ED की तरफ से चल रही बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में हुई। ट्रायल में देरी होने और शराब घोटाला में चैतन्य बघेल की कोई भूमिका नहीं होने के आधार पर जमानत दिए जाने की मांग की गई। कोर्ट में कहा गया कि 4 अक्टूबर के एक बयान पर मामला दर्ज किया गया। 2 करोड़ खाते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदा बाजार। बलौदा बाजार जिले के ग्राम राजादेवरी में कुष्ठ रोग की रोकथाम और जन जागरूकता के लिए एक सघन और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जीवन समृद्धि सहयोग संस्थान (JSSS), रायपुर के समर्पित जन स्वास्थ्य कार्यकर्ता मोहित कुमार ठाकुर और स्थानीय मितानिन दीदी के सहयोग से यह पहल गांव के हर घर तक पहुंच रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य इस अभियान का प्राथमिक लक्ष्य कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) के नए मामलों की प्रारंभिक चरण में पहचान करना है। प्रारंभिक पहचान से न केवल रोगी को समय पर उपचार मिल पाता है, बल्कि रोग को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने नहर के पास एक युवती का जला हुआ शव देखा। घटना उतई थाना क्षेत्र के पुरई गांव की है। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। जली हुई लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे करगाडीह रोड पर टहलने निकले स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे नहर के पास आधा जला हुआ शव देखा।…
पुनरीक्षण पर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड के महत्वपूर्ण निर्णय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में गाइडलाइन दरों के पुनरीक्षण के संबंध में प्राप्त सुझावों, ज्ञापनों और प्रस्तावों पर व्यापक परीक्षण करने के बाद केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के नगरीय विकास, रियल एस्टेट सेक्टर और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगरीय क्षेत्रों में 1400 वर्ग मीटर तक के भूखंडों की इंक्रीमेंटल आधार पर गणना की वर्तमान प्रणाली को समाप्त कर दिया जाए। अब…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान इस वर्ष अभूतपूर्व उत्साह और गति के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “धान खरीदी तिहार ने हमारे अन्नदाताओं के जीवन में अपार खुशियाँ भरी हैं।” प्रदेश में सुचारू और पारदर्शी तरीके से हो रही खरीद व्यवस्था ने किसानों में विश्वास बढ़ाया है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार किया है। प्रदेशभर में संचालित धान खरीदी महाअभियान के अंतर्गत अब तक 22.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। राज्य सरकार द्वारा बनाए गए सभी पंजीकृत धान खरीद केंद्रों में खरीद की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। दो दिनों पूर्व एक गांव में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। तहकीकात में जुटी पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने युवक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पूरा मामला पसान थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेनहा निवासी करण सिंह 32 वर्ष पिता भोला सिंह की 5 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एलसीआईटी पब्लिक स्कूल बोदरी में काम करने वाले प्रहलाद कुमार का शव संदिग्ध हालत में मिला। मिली जानकारी के अनुसार प्रहलाद सोन लोहरसी का रहने वाला था, जिसका शव शराब दुकान से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे खून से लथपथ पाया गया। उनके गले में स्कूल का आई-कार्ड लगाया हुआ था जिससे पहचान हो पाई, वहीं पास में उनकी बाइक भी खड़ी मिली। शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार इम्तियाज़ अली का नक्सलियों ने अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी है। बता दें कि रविवार शाम पामेड़ के इरापल्ली इलाके में नक्सलियों ने इम्तियाज़ को बंधक बनाया था। जिसके बाद आज सुबह ठेकेदार का शव बरामद हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस हत्या की जिम्मेदारी पामेड़ एरिया कमेटी ने ली है। घटना रविवार शाम उस समय हुई जब इम्तियाज़ अली अपनी टीम के साथ सड़क निर्माण कार्य कर रहे थे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो पीएम समृद्धि योजना के नाम पर सस्ते ब्याज में लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करते थे। पुलिस के अनुसार सकरी क्षेत्र के मेडिकल व्यवसायी राजेश पांडे से आरोपियों ने 50 लाख रुपए का लोन और 30 प्रतिशत छूट दिलाने का लालच दिया। 12 फरवरी 2024 से 29 सितंबर 2025 के बीच विभिन्न मोबाइल नंबरों और फर्जी नामों जैसे गिरीजेश त्रिवेदी का उपयोग कर उनसे कुल 73,23,291 रुपए की ऑनलाइन ठगी की…
नई दिल्ली। वनडे सीरीज में धूल चटाने के बाद अब टीम इंडिया टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को पटकना चाहेगी। भारत और दक्षिण के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज मंगलवार, 9 दिसंबर से होगा। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम सात बजे से होगी। वहीं इस मुकाबले का टॉस शाम साढ़े 6 बजे होगा। 7 खिलाड़ी होंगे बाहर, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की वापसी वनडे सीरीज से तुलना करें को 7 खिलाड़ी पहले टी20 से बाहर रहेंगे। इसमें रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली,…

