Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। दूसरों की जमीन दिखाकर 78.97 लाख की ठगी करने वाले आरोपी निकुंज गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने फर्जी एग्रीमेंट बनाकर कई लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे गांधीनगर थाना और साइबर सेल अंबिकापुर की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दबोचा। पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमना कला का है। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बता दें कि सत्तीपरा अंबिकापुर की महिला ने रिपोर्ट…

Read More

KWNS –  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 14वें मंत्री की नियुक्ति के मामले में कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला की को वारंटो याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने शुक्ला से कहा कि वह पीआईएल लगाकर ही हस्तक्षेप करें। कोर्ट में पहले से एक पीआईएल रायपुर के सामाजिक कार्यकर्ता वासु चक्रवर्ती ने दायर की है, जिसमें 14 मंत्री बनाए जाने पर आपत्ति जताई गई है। यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में सुनवाई के लिए सुशील आनंद शुक्ला की याचिका जब पेश हुई तो…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। प्रधानमंत्री धन.धान्य कृषि योजना ;च्डक्क्ज्ञल्द्ध 2025.26 से शुरू की गई, जिसका लक्ष्य 100 कम प्रदर्शन वाले कृषि जिलों में 1.7 करोड़ किसानों की आय और कृषि उत्पादकता बढ़ाना है, जिसके लिए 11 मंत्रालयों की 36 योजनाओं को समन्वित किया गया है। इसे सिंचाई, भंडारण, आसान ऋण तथा फसल विविधीकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया है, ताकि किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी खेती-किसानी आधारित जिले जशपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज एवं पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर के समक्ष आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने चयन सूची और प्रतीक्षा सूची को लेकर उठी शंकाओं को रखा। पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि चयन सूची में जिन अभ्यर्थियों के कम अंक हैं, उनका चयन विशेष आरक्षण (नगर सेना 25 प्रतिशत, सहायक आरक्षक 15 प्रतिश, भूतपूर्व सैनिक 10 प्रतिशत के तहत किया गया है। साथ ही, किसी अभ्यर्थी का नाम अपने वर्ग की प्रतीक्षा सूची और अनारक्षित प्रतीक्षा सूची में होने की शंका पर जानकारी दी गई कि योग्य अभ्यर्थी दोनों सूची में स्थान पा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नशीली दवाइयों के धंधे का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में पुलिस ने 840 प्रतिबंधित नशीली गोलियां, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 36 हजार रुपए है, जब्त की हैं। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मुखबिर की सूचना पर ईंटा भट्ठी के पास दादर क्षेत्र में पुलिस ने दबिश दी, जहां दो युवक सफेद कैरी बैग में प्रतिबंधित प्रॉक्सीको-स्पास टैबलेट्स बेचते हुए गिरफ्तार किए गए। दोनों की पहचान कमल किशोर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के दिव्यांगजनों के सम्मान, अधिकार और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन स्वावलंबन योजना आज हजारों परिवारों के लिए आशा की किरण बन चुकी है। इसी योजना ने रायपुर जिले के ग्राम देवपुरी निवासी चंदन निलहर के जीवन में भी महत्वपूर्ण बदलाव लाया है। जन्म से दिव्यांग और आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर स्थिति वाले निलहर पर पिता के निधन के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी। परिवार का भरण-पोषण करने के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता के लिए चलाई जा रही योजनाएँ आज समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन रही हैं। इनमें से एक दिव्यांगजन स्वावलंबन योजना का प्रभाव पेण्ड्रा क्षेत्र में देखने को मिलता है, जहाँ 63 वर्षीय गनपत कश्यप ने शासन की सहायता का सही उपयोग कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। ग्राम पतंगवा, जिला गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही के निवासी गनपत कश्यप दिव्यांग होने के बावजूद हमेशा आत्मसम्मान और मेहनत के साथ जीवन जीने की सोच रखते…

Read More

पुनर्वास कार्यक्रमों को बड़ी सफलता, बीजापुर के पूर्व नक्सली बने प्रशिक्षित राजमिस्त्री खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बस्तर के दुर्गम माड़ क्षेत्रों से नक्सलवाद छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 30 युवाओं ने राजमिस्त्री का प्रशिक्षण सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है। जिला प्रशासन की सक्रिय पहल और पुनर्वास कार्यक्रमों के तहत आर-सेटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम से क्षेत्र में शांति और विकास को मजबूती मिलेगी। ये प्रशिक्षित युवा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चल रहे आवास निर्माण कार्यों में भी अहम योगदान देंगे। जिससे जिले में आवास निर्माण की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार आएगा। प्रशिक्षण में नींव से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु कुटीर उद्योग स्थापना कार्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं । ग्रामोद्योग विभाग के उप संचालक राजेंद्र मंडावी ने बताया कि बोर्ड द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इच्छुक युवाओं को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिन पर शासन की ओर से अधिकतम 35 प्रतिशत तक का अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय रोजगार सृजन, पारंपरिक कौशलों का संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। इसी क्रम में राज्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-एमसीबी। जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की चाय न बनने को लेकर हत्या कर दी। चाय बनाने से मना करने पर बेटे ने फरसे से वार कर मां को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद खुद पोड़ी थाना पहुँच कर रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने मामले में आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र वार्ड क्रमांक एक के ग्राम लामीगोड़ा का मामला है जहा प्रार्थी अर्जुन सिंह (34) निवासी लामीगोड़ा, पोड़ी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, सुबह सोकर उठने के…

Read More