Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
- मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की
- गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव
- चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क लगवाई उठक-बैठक
- रायपुर में बड़ी साजिश नाकाम? रावाभाठा में बम बनाने का सामान बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Author: Khabar World
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस की दी शुभकामनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (14 दिसंबर) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण सतत विकास, पर्यावरण संतुलन और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अनिवार्य है। ऊर्जा का विवेकपूर्ण, जिम्मेदार और कुशल उपयोग न केवल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सहायक है, बल्कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौती से निपटने का भी प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित पीएम सूर्यघर योजना स्वच्छ एवं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों पशु तस्करी के शक में भीड़ ने तीन युवकों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने न सिर्फ पीड़ितों को वाहन से उतारकर बेरहमी से पीटा, बल्कि उनके कपड़े उतरवाकर उनके ऊपर पेशाब तक किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पीड़ितों के अनुसार, धमतरी निवासी वेद प्रकाश साहू सहित तीन युवक वैध दस्तावेजों के साथ छह नग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर ओलंपिक 2025 के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पहले शाह रायपुर में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में SIR और नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा की गई। बस्तर ओलिंपिक के संभाग स्तरीय कार्यक्रम में फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स समेत अन्य स्पोर्ट्स के करीब 3500 युवाओं ने भाग लिया हैं। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव इन सातों जिले से खिलाड़ी पहुंचे हैं। वहीं करीब 761 सरेंडर्ड नक्सली और नक्सल हिंसा पीड़ित परिवार के सदस्यों ने भी खेल में हिस्सा लिया है। इनकी टीम का…
राज्य सरकार का ऐतिहासिक निर्णय: टोकन सिस्टम से समय की बंदिशें खत्म, पारदर्शिता और सहूलियत सर्वोच्च प्राथमिकता खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तूहर टोकन ऐप को अब 24×7 खोल दिया गया है। अब मोबाइल एप से टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी। किसान दिन-रात किसी भी समय अपनी सुविधा के अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे। अब किसान 13 जनवरी तक अगले 20 दिनों तक के लिए टोकन ले सकते हैं।इससे किसानों को धान विक्रय की योजना बनाने और टोकन प्राप्त करने में पर्याप्त समय मिलेगा तथा भीड़…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में समाज के कमजोर, वंचित और विशेष जरूरतों वाले वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में बीते दो वर्ष उल्लेखनीय सिद्ध हुए हैं। समाज कल्याण विभाग ने इस अवधि में पेंशन योजनाओं, दिव्यांगजन सहायता, वरिष्ठ नागरिक कल्याण, आश्रय सुविधाओं, उभयलिंगी पुनर्वास और नशा मुक्ति कार्यक्रमों के क्षेत्र में व्यापक सुधारों और नई पहल का नेतृत्व किया है। योजनाओं की पारदर्शिता पहुंच और प्रभावशीलता बढ़ाकर राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अंतिम व्यक्ति तक सहायता और सुरक्षा पहुँचे।…
देश भर से आए विशेषज्ञ कैंसर तथा अन्य बीमारियों के उपचार पर करेंगे दो दिनों तक मंथन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। होम्योपैथिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित द्वितीय नेशनल होम्योपैथिक सेमिनार का आयोजन 13 से 14 दिसंबर तक रायपुर में किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शनिवार को इस सेमिनार का शुभारंभ किया। सेमिनार में होम्योपैथी के माध्यम से कैंसर उपचार की संभावनाओं सहित विभिन्न विषयों पर दो दिनों तक गहन चर्चा होगी। कार्यक्रम में डायरेक्टर आयुष सुसंतन देवी जांगड़े, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.के. पात्रे, एम.ए.आर.बी.एच. के प्रेसिडेंट डॉ. आनंद चतुर्वेदी, रजिस्ट्रार आयुष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने के लिए बीते दो वर्षों के दौरान महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर परिवर्तनकारी कार्य हुए हैं, उन्होंने राज्य को राष्ट्रीय पटल पर एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित किया है। सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और निर्णय क्षमता को अपनी नीतियों का मूल आधार बनाते हुए सामाजिक-आर्थिक बदलाव की एक नई दिशा तय की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कहते हैं कि हमारा संकल्प है कि छत्तीसगढ़ की हर महिला आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सम्मानित जीवन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित सीआरपीएफ (CRPF) कैंप से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। इस घटना से सीआरपीएफ कैंप में सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया है। मामला जिले से सटे ओडिशा सीमा के अंतर्गत सोनाबेड़ा के आश्रित गांव ढेकूनपानी स्थित सीआरपीएफ कैंप का है। जहां सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक सीआरपीएफ जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है। जवान गोपीनाथ सबर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुरानीबस्ती पुलिस ने एक महिला आरक्षक से मैट्रिमोनी साइट शादी डॉट कॉम के जरिये दोस्ती करके जान-पहचान बढ़ाने और इसके बाद अंतरंग तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल तथा रेप करने के आरोप में दिल्ली निवासी एक आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल से बातचीत होने के बाद आरोपी ने रायपुर आकर घनिष्ठता बढ़ाई। तीन-चार महीने में आरोपी करीब 4 लाख रुपए महिला आरक्षक से वसूल कर चुका है। बार-बार हो रही रुपए की मांग से तंग आकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। सीएसपी पुरानी बस्ती…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। लापता नवविवाहिता की लाश घर के सेप्टिक टैंक में मिलने के मामले का कवर्धा पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधाटोला गांव के एक मकान की सेप्टिक टैंक से युवती की लाश बरामद करने के बाद पंचनामा कर डीएनए टेस्ट कराया। शव की पहचान लापता कामिनी निषाद के रूप में रूप में हुई। मौत का कारण किटनाशक पीना और गला घोटकर हत्या करना सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतिका के प्रेमी भोजराज पटेल के पिता जहल पटेल को गिरफ्तार कर धारा 1030(1) 238(ख) बीएनएस के तहत न्यायालय…

