Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सल्फी को नई पहचान देने की कोशिश : बस्तर के हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग
- सुशासन तिहार: उलखर और बड़े नावापारा में उमड़ा जनसैलाब
- विशेष लेख- सेवा सेतु- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल क्रांति का नया अध्याय
- सल्फी को नई पहचान देने वाले हर्षवर्धन काे “न्यू इनोवेशन अवार्ड” में मिला तृतीय पुरस्कार
- सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
- सुशासन तिहार: फाइलों की दौड़ थमी, अब ‘ऑन द स्पॉट’ मिल रहा समाधान; कौशिल्या के लिए सुरक्षा कवच बना आयुष्मान कार्ड
- ‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण: राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सब्जी की खेप के नीचे ‘करोड़ों का नशा’: महासमुंद पुलिस ने नाकाम की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी, 1.14 करोड़ का माल जब्त
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती पर उठे रहे सवालों का गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ भर्ती प्रमुख एडीजी एसआरपी कल्लूरी ने जवाब दिया है। प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बताते हुए अभ्यर्थियों की शिकायतों की सुनवाई के लिए तारीख भी तय की गई है। जानकारी के अनुसार, एडीजी एसआरपी कल्लूरी जहां 19–20 दिसंबर को PHQ में अभ्यर्थियों की शिकायत सुनेंगे, वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा 20 दिसंबर को सुनवाई करेंगे। समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक का तय किया गया है। आरक्षक भर्ती में पूरी पारदर्शिता के लिए QR कोड जारी किया गया है,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दंतेवाड़ा। जिले में एनएमडीसी और एलएंडटी (L&T) कंपनी की भारी वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में युवक के दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को गंभीर हालत में हैदराबाद रेफर किया गया है। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने सड़क जाम कर दिया, जिससे गाड़ियों की कतार लग गई हैं। सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंची है। ग्रामीणों और परिजनों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि परियोजना के नाम पर आदिवासी इलाकों में जान-माल की सुरक्षा पूरी तरह…
बम्हनीडीह क्षेत्र में रेत के 02 अस्थाई भंडारण अनुज्ञप्ति निरस्त खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में खनिज उडनदस्ता दल द्वारा जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन, भंडारण पर सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उड़नदस्ता दल द्वारा आज जिले के विभिन्न स्थानो नवापारा, केवा, पीपरदा, पुछेली, खपरीडीह एवं बम्हनीडीह क्षेत्र में खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण करने वाले वाहनो, स्थानो का औचक निरीक्षण किया गया। खनि अधिकारी अनिल कुमार साहू ने बताया कि ग्राम केवा से खनिज रेत के अवैध उत्खनन कार्य में संलिप्त 01 चौन माउण्टेन मशीन पाया गया,…
शाकम्भरी योजना अंतर्गत किसानों को अधिकतम 75 प्रतिशत अनुदान, 3234 किसानों को मिला लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और कृषि मंत्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन एवं बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर के प्रयासों से अब प्रदेश सब्जि उत्पादन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। बता दें कि पहले जहां किसान केवल धान की खेती के भरोसे ही रहता था वहां अब सब्जि उत्पादन की ओर रुचि बढ़ रही है। यह सब संभव हो पा रहा है, राज्य और केंद्र शासन द्वारा अलग अलग योजनाओं के तहत किसानो को उन्नत सब्जि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाते हुए इसे पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। राज्य में अब जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं। भारत सरकार के महापंजीयक कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2023 में संशोधित ऑनलाइन पोर्टल के सफल क्रियान्वयन से यह व्यवस्था प्रभावी हुई है। संशोधित जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अनुसार अक्टूबर 2023 के बाद जन्म लेने वाले सभी बच्चों के लिए जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाण…
स्वच्छ ईंधन से मिली राहत, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिला के ग्राम देवरबीजा निवासी द्रोपदी यादव के जीवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने एक सकारात्मक बदलाव ला दिया है। भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत उन्हें निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ, जिससे वर्षों से धुएँ से भरे परंपरागत चूल्हे पर खाना पकाने की मजबूरी समाप्त हो गई। गैस कनेक्शन मिलने के बाद द्रोपदी यादव और उनके परिवार को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक ईंधन उपलब्ध हुआ है। इससे न केवल रसोई का वातावरण स्वच्छ हुआ, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य, समय…
सफल कृषि उद्यमी: नवाचार से बने प्रेरणास्रोत, डॉ. बघेल कृषक रत्न से सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-सारंगढ-बिलाईगढ़। जिले के विकासखंड बरमकेला अंतर्गत ग्राम नवापाली के प्रगतिशील किसान श्री मुकेश चौधरी ने नवाचार और आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाकर खेती की पारंपरिक सोच को नई दिशा दी है। ड्रिप पद्धति से धान और मिर्ची की खेती कर वे प्रतिवर्ष लाखों रुपये की आमदनी प्राप्त कर रहे हैं और आज एक सफल कृषि उद्यमी के रूप में पहचान बना चुके हैं। श्री चौधरी ने बताया कि वर्ष 2011 में उन्होंने दो एकड़ भूमि पर मिर्ची की खेती पारंपरिक विधि से प्रारंभ की थी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जामपानी ग्राम के गौठान में एक युवक और युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गौठान के एक कमरे में दोनों युवक-युवती की लाश लटकी हुई मिली है। मृतक युवक की पहचान जामपानी ग्राम के केशव के रूप में हुई है। जबकि मृतक युवती की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) अभियान ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं से जुड़े 73 प्रतिशत से अधिक हितग्राहियों का आधार-आधारित बायोमेट्रिक जीवन प्रमाणन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। यह उपलब्धि राज्य की प्रशासनिक कुशलता और डिजिटल सुशासन की मजबूती को रेखांकित करती है, जिससे छत्तीसगढ़ देश के अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय उदाहरण बन रहा है। राज्य में मुख्य रूप से वृद्धजन, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाएं तथा दिव्यांगजन सामाजिक सुरक्षा पेंशन के प्रमुख लाभार्थी हैं। वर्तमान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। सही समय पर मिली एक छोटी मदद से भी विकास की नई संभावनाएं खुल जाती हैं। ऐसा ही हुआ है कोरिया जिले के वनांचल सोनहत के ग्राम पंचायत कैलाशपुर में रहने वाले श्री फूलसाय के साथ। इन्हे बकरी पालन के कार्य में सुरक्षा को लेकर पहले बेहद चिंता रहती थी और वह चाहकर भी बड़े स्तर पर बकरी पालन नहीं कर पाते थे। लेकिन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत बने पक्के बकरी शेड ने उनकी सारीबी समस्याओं का निराकरण कर दिया है। अब वह स्वरोजगार के तौर पर बकरी पालन कार्य को आगे…

