Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ ने बौद्ध धर्म से जुड़ी सुंदर स्मृतियों को अपनी अमूल्य विरासत के रूप में सहेज कर रखा है। हमारा सौभाग्य है कि भगवान बुद्ध की चेतना का प्रसार समकालीन छत्तीसगढ़ में व्यापक रूप से हुआ और बस्तर की पुण्य धरा इसके साक्ष्य मिले हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोण्डागांव जिले के भोंगापाल में भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर आयोजित बुद्ध महोत्सव और लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कोण्डागांव जिले में 94 करोड़ 18 लाख रूपए से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ‘‘बिहान‘‘ योजना के तहत उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जशपुर जिले की महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ा गया है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर अपने और अपने परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसी क्रम में जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम चड़िया की सरिता बाई आज लखपति दीदी बनने की राह पर हैं। उन्होंने ‘‘बिहान‘‘ योजना से जुड़कर पहले सीएलएफ के माध्यम से सीएफ राशि प्राप्त…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भोंगापाल। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भोंगापाल में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान क्षेत्र को अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें पुलिया निर्माण से लेकर सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाली योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा स्थानीय जनता के लिए उम्मीदों की नई किरण लेकर आया है। नदी पार के गांवों को राहत: दो उच्च स्तरीय पुलियों की घोषणा भोंगापाल क्षेत्र में आने-जाने में सबसे बड़ी समस्या रही है – पलेना और परोदा नदियों पर पुल का अभाव।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला में फरार चल रहे आरोपी विजय भाटिया को गिरफ्तार करने के बाद आज ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने विजय भाटिया को एक दिन के रिमांड पर जेल भेजा। जानकारी के अनुसार, ईओडब्ल्यू ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड मांगी थी। लेकिन रिमांड कोर्ट को विशेष कोर्ट का पावर नहीं होने की वजह से एक दिन के लिए जेल भेजा। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोबारा EOW/ACB की विशेष कोर्ट मे पेश कर ईओडब्ल्यू पुलिस रिमांड मांगेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब विनिर्माता कंपनियों व सप्लायर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के पदों रिक्त पदों पर भरती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में वार्ड क्रमांक 40 के आंगनबाड़ी केंद्र 225 सोनकर मोहल्ला दयालबंद एवं वार्ड क्रमांक 69 के आंगनबाड़ी केंद्र 258 वायरलेस कॉलोनी तारबहार में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्त होनी है। इच्छुक आवेदिका 2 जून से 16 जून 2025 तक कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मस्तूरी विकास खण्ड के सीपत में आज विश्व दुग्ध दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पशुधन विकास विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य दुग्ध सहकारी महासंघ मर्यादित देवभोग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।किसानों और पशुपालकों को अधिक दूध उत्पादन के तौर तरीकों की जानकारी दी गई। झलमला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का शुभारंभ भी किया गया l पहले ही दिन 196 लीटर दूध 11 किसानों से संग्रहित किया गया। इस अवसर पर पशुधन विकास विभाग से संयुक्त संचालक डॉ जी एस एस तंवर, अतिरिक्त उप संचालक डॉ टी डी सरजाल, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सुशासन तिहार के तहत बेलतरा में आयोजित समाधान शिविर में हितग्राहियों को त्वरित सहायता प्राप्त हुई। शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। शिविर में तुरंत प्राथमिक राशनकार्ड बनने पर हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार के तहत प्रदेश भर में चलाए गए रहे समाधान शिविरों का समापन हो गया है समाधान शिविर के अंतिम दिन बेलतरा में आयोजित शिविर में क्षेत्रीय विधायक श्री सुशांत शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री-गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक विडियाे संदेश जारी कर बताया कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार (टाऊन हॉल), जगदलपुर में 3 जून काे बस्तर शांति समिति के द्वारा आयाेजित एक संवाद माओवाद का विद्रूप चेहरा बीजिंग से बस्तर तक विषय पर आयओजित किया गया है, जिसमें वे स्वयं शामिल हाेंगे साथ ही इसमें कई बुद्धिजीवी वक्ता अपने विचार रखेगे। विजय शर्मा ने कहा कि जिस चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को आदर्श मानकर नक्सली (माओवादी) बस्तर में जल, जंगल, जमीन की बात करते हैं । उसी चीन में 3-4 जून 1989 की रात तियानमेन चैक में…
जानें पात्रता, लाभ और आवेदन की पूरी प्रक्रिया खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। सामाजिक सुरक्षा योजनाएं पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही गरीबी और असमानता के चक्र को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह योजना मूल रूप से राज्य के उन गरीब श्रमिकों के बच्चों के लिए है जो पैसों के कारण अपनी पढ़ाई छोड़ देते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी के पास बैंक खाता होना अनिवार्य है। सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति की राशि उसके बैंक खाते में जमा की जाएगी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार सुशासन तिहार के बाद अब दाई-बबा दिवस मनाएगी। बुजुर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए इस दिवस का आयोजन 4 जून को किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उप संचालक ने सभी जिलों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश के मुताबिक हर जिले में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 4 जून को हेल्थ मेला का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य समुदाय में बुजुर्गों के सम्मान और सहभागिता के उद्देश्य से किया जा रहा है। वहीं मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बच्चों को दादा-दादी और…

