Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर शहर की बहुप्रतीक्षित स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में करवाए जाने वाले विनीत कप का आयोजन का आगाज 28 दिसंबर से होगा। इस आयोजन का इंतजार बिलासपुर के अलावा प्रदेश भर के क्रिकेट प्रेमियों को रहता है। भव्य आतिशबाजी और भव्य व्यवस्थाओं के साथ आईपीएल की तर्ज पर होने वाला यह आयोजन लाईट वेट बॉल में मध्य भारत की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता थीं। जो इस वर्ष 11 लाख रुपए की इनामी राशि के साथ लाइट वेट बॉल में देश की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता बन गई है। यह आयोजन 28 दिसंबर से शुरू…

Read More

मानव सेवा ही हमारा काम- डां रमेश कश्यप खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत का छत्तीसगढ़ में पांचवा वर्ष हो गया है। जहां संस्था द्वारा जनहित में सामाजिक अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचने का काम कर रहे हैं। आज दस दिसम्बर को इस संस्थान ने अपना स्थापना दिवस अर्पा रिवर व्यू में मनाया गया। जहां पर मानवाधिकार सहायता संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डां रमेश कश्यप एवं प्रदेश अध्यक्ष धरम भार्गव व डॉ रमेश वैष्णव चिकित्सा प्रकोष्ठ तथा जिला अध्यक्ष गोपालु पटेल सहित बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कश्यप ने कहा…

Read More

KWNS –  रायपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा अंचल के सुदूर वनांचलों में ग्रामीण परिवहन को नई दिशा देने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से योजना के द्वितीय चरण का औपचारिक शुभारंभ किया तथा वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। दूसरे चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग के 10 जिलों के 23 मार्गों पर 24 नई बसों का संचालन प्रारंभ हुआ है, जिससे 180 गांव सीधे बस सुविधा से जुड़ गए हैं। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में शामिल…

Read More

नमी जांच, स्टैकिंग और अवैध खरीदी पर दिए सख्त निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज सिवनी (च) स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर पूरी व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की नमी की जांच की तथा खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र प्रभारी को अलग-अलग किस्मों के धान की स्टैकिंग अलग-अलग रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को टोकन संबंधी किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गये निर्देशानुसार बोर्ड आफ विजिटर्स के द्वारा जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा शक्ति सिंह राजपूत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर मनोज कुमार कुशवाहा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, अधीक्षक डी.डी. टोडर उप जेल, अधिवक्ता लीगल एट डिफेंस काउंसिल विष्णु प्रसाद अग्रवाल, पैरा लीगल वालेंटियर लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता के संबंध में जिला जेल लीगल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गांजा तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चार पहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति वाहन में गांजा रखकर अभनपुर की ओर आ रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत चण्डी मोड़ अभनपुर तिराहा के पास आरोपियों को पकड़ने हेतु नाकेबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन कार को आता देखकर रूकवाया गया। वाहन में 03 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में…

Read More

मजबूत पक्का घर बना शोभित के सुरक्षित जीवन और खुशियों का आधार खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) पूरे प्रदेश में जरूरतमंद और निम्नवर्गीय परिवारों के सपनों को वास्तविक रूप दे रही है। राज्य के विभिन्न जिलों की तरह बलरामपुर जिले से भी इस योजना के सफल क्रियान्वयन की प्रेरक कहानियाँ सामने आ रही हैं। जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम चंदौरा निवासी शोभित बेक उन लाभार्थियों में शामिल हैं, जिनका जीवन इस योजना के चलते पूरी तरह बदल गया। पहले वे अपने परिवार के साथ मिट्टी के कच्चे घर में रहते थे और सीमित आय के कारण पक्का…

Read More

तीनों बच्चों के चेहरे की लौटी मुस्कान, माता-पिता के जीवन में जगी नई उम्मीद परिजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व चिरायु योजना में शून्य से 18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात हृदय रोग, मोतियाबिंद, कटेफटे होट, टेढेमेढे हाथ-पैर समेत 44 की गंभीर बीमारियों के इलाज का पूरा खर्च शासन द्वारा उठाया जाता है। इसमें स्वास्थ्य विभाग का चिरायु दल बच्चों की स्क्रीनिंग कर शासन को रिपोर्ट भेजता हैं, जिसके आधार पर बच्चों के इलाज के लिए फंड जारी होता है। ऐसे बच्चे जिनका इलाज निःशुल्क किया जाना है,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारी और प्रदेश के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जयस्तंभ चौक पहुंचे, जहां वे आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम और केदार कश्यप भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस है। सभी लोग यहां श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं। शहीद वीर नारायण सिंह सोनाखान के जमींदार थे, उन्होंने अंग्रेजों के शोषण और अत्याचार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के चार थानों के प्रभारी समेत एसीसीयू के प्रभारियों के तबादले किए गए है, एसएसपी रजनेश सिंह ने इसका आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 8 पुलिस अफसरों के नाम शामिल है।

Read More