Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: सैनिकों और पूर्व सैनिकों को घर खरीदना हुआ सस्ता, स्टाम्प ड्यूटी में 25% की भारी छूट
- बेमौसम बारिश और वज्रपात से मिली राहत, पर अब फिर तपने की तैयारी; अगले 3 दिनों में बढ़ेगा पारा
- मुख्यमंत्री साय आज कई अहम आयोजनों में होंगे शामिल
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के तखतपुर-कुकुसदा मार्ग के मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों की 25 वर्ष पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के विशेष प्रयासों से इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण हेतु 25 करोड़ 56 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 16.50 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से ग्राम बरेला, भथरी, सोनाखरहा, केसबाड़ी, तरकीडीह, निबोरा, अमलीडीह, अमोरा, लाटा, मोहनपुर, छरकीपारा सहित कुकुसदा ग्राम सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। वर्षों से जर्जर स्थिति में रही इस सड़क के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी…
धान खरीदी केंद्र में व्यवस्थाएं सुदृढ़, 24 घंटे टोकन की सुविधा- रोहित कुमार खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रूप से चल रही है। किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई हैं। जिले के धान खरीदी केंद्र पेंड्री में श्री रोहित कुमार कश्यप की कहानी इस बदली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। ग्राम देवरबीजा निवासी द्रोपती यादव को भारत सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। वर्षों से परंपरागत चूल्हे के धुएँ में खाना पकाने को मजबूर द्रोपदी यादव के लिए यह योजना एक नई शुरुआत साबित हुई है। गैस कनेक्शन मिलने से न केवल उनके परिवार को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध हुआ है, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य, समय और जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आया है। अब उन्हें लकड़ी, कोयला या उपलों की व्यवस्था के लिए दूर-दूर तक नहीं जाना पड़ता, जिससे दैनिक जीवन पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल…
जल संकट को चुनौती, मिट्टी को नया जीवन: प्रगतिशील किसान की कामयाबी बनी मिसाल खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। ग्राम जेवरा, जिला बेमेतरा के प्रगतिशील कृषक दिलीप सिन्हा ने परंपरागत ग्रीष्मकालीन धान की खेती के स्थान पर दलहन-तिलहन फसलों को अपनाकर कृषि क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी दूरदर्शी सोच, वैज्ञानिक पद्धतियों का प्रयोग और बाजार की सही समझ के परिणामस्वरूप उन्हें लगभग 25 लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। क्षेत्र में लंबे समय से ग्रीष्मकालीन धान की खेती प्रचलित थी, जिसमें अधिक पानी, बिजली, उर्वरक और श्रम की आवश्यकता होती है। बढ़ती लागत और घटते लाभ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। लगभग बीस वर्षों तक बैंकिंग क्षेत्र में सेवाएँ देने के बाद, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर कार्य कर चुके विवेक धर दीवान ने एक साहसिक और प्रेरणादायक निर्णय लिया। रायपुर में उपाध्यक्ष (वाईस प्रेसिडेंट) जैसे वरिष्ठ पद पर रहते हुए उन्होंने पिछले वर्ष नवंबर में नौकरी छोड़ दी और अपने पैतृक गाँव ताला (ब्लॉक बेमेतरा) लौटकर कृषि को अपना जीवन लक्ष्य बनाया। गाँव लौटने पर उन्होंने महसूस किया कि क्षेत्र में खरीफ और रबी-दोनों मौसमों में धान की खेती की जा रही है, जबकि धान उच्च जल आवश्यकता वाली फसल है और रबी…
मंत्री ओ पी चौधरी की प्रेस वार्ता खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ संवाद ऑडिटोरियम में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में आवास एवं पर्यावरण विभाग ने विगत दो वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। लोगों को किफायती आवास की उपलब्धता, बेहतर रहवासी सुविधा, आजीविका के साधनों के विकास के साथ ही पर्यावरण अनुकूल ईज आफ लिविंग का ध्यान रखते हुए इन दो सालों में काम किया गया है। विभाग द्वारा किये गये दो सालों से नागरिक जीवन बेहतर हुआ है और राज्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय को कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में संचालित स्वदेशी संकल्प यात्रा के अंतर्गत 20 दिसंबर को दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने CAIT के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और स्वदेशी विचारधारा को मजबूती देने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि स्वदेशी संकल्प…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधायक सम्पत अग्रवाल के नेतृत्व में सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय को 28 दिसम्बर को परम् पूज्य गुरुघासी दास बाबा की जयंती महोत्सव के अवसर पर महासमुन्द जिले के ग्राम साजापाली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया तथा पूज्य बाबा गुरुघासी दास के सामाजिक और आध्यात्मिक संदेशों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विजय दिवस (16 दिसंबर) के अवसर पर राष्ट्र के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य, साहस और अदम्य पराक्रम का गौरवपूर्ण प्रतीक है, जो देशवासियों के हृदय में गर्व और कृतज्ञता का भाव जाग्रत करता है। मुख्यमंत्री साय ने 1971 के ऐतिहासिक युद्ध का स्मरण करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों ने असाधारण साहस, त्याग और बलिदान का परिचय देकर देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की। उनके पराक्रम से न केवल भारत की सैन्य शक्ति विश्व मंच पर…
180 देशों के प्रतिनिधियों ने किया छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का अभिवादन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ राज्य के बिलासपुर जिले की सांस्कृतिक संस्था ‘लोक श्रृंगार भारती’ के गेड़ी लोक नृत्य दल द्वारा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) व संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के आमंत्रण पर नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला प्रांगण में गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। 7 से 13 दिसम्बर तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समारोह में 180 देशों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रहीं। समारोह में बिलासपुर के गेड़ी नर्तक दल ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को काफी सराहा गया।…

