Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की
- गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव
- चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क लगवाई उठक-बैठक
- रायपुर में बड़ी साजिश नाकाम? रावाभाठा में बम बनाने का सामान बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: सैनिकों और पूर्व सैनिकों को घर खरीदना हुआ सस्ता, स्टाम्प ड्यूटी में 25% की भारी छूट
- बेमौसम बारिश और वज्रपात से मिली राहत, पर अब फिर तपने की तैयारी; अगले 3 दिनों में बढ़ेगा पारा
- मुख्यमंत्री साय आज कई अहम आयोजनों में होंगे शामिल
Author: Khabar World
हाइवे को मवेशीरहित बनाने की कोशिश, रिकॉर्ड वृक्षारोपण से मनमोहक हुआ सफर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर को न्यायधानी बिलासपुर से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त राजमार्गों में से एक है। यह राजमार्ग राज्य की वाणिज्यिक, औद्योगिक एवं सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों की प्रमुख धुरी है। यात्रियों की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा इसके रखरखाव के लिए नियमित और योजनाबद्ध कार्य किए जा रहे हैं। एनएचएआई द्वारा बीते वर्षों में रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर लगातार रखरखाव एवं सुधार के कार्य किए गए हैं। भारी यातायात के बावजूद सड़क…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले में एक बार फिर बाइसन की मौत से हड़कंप मच गया है। भोरमदेव अभ्यारण अंतर्गत जाम पानी क्षेत्र में करंट लगने से दो बाइसन की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि शिकारियों ने करंट लगाकर जानवरों का शिकार किया है। यह मामला बोड़ला विकासखंड के कवर्धा बिट का है। पिछले दो महीनों में चार बाइसन की मौत के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन मंडल अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग…
‘पूना मारगेम’ से शांति की ओर मजबूती से बढ़ते कदम: बीजापुर में 34 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बीजापुर जिले में ₹84 लाख के इनामी 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए भारतीय संविधान में आस्था जताई है और समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की दृढ़ इच्छाशक्ति के अनुरूप छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में 34 माओवादी कैडरों ने सरेंडर किया, जिसमें 84 लाख के 7 महिला कैडर और 27 पुरुष कैडर शामिल हैं. इन सभी माओवादियों ने सशस्त्र और हिंसक विचारधारा से स्वयं को अलग कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपनाया है. बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मुख्यधारा में लौटने वाले प्रमुख माओवादी कैडरों ने भारतीय संविधान में आस्था व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन जीने का संकल्प लिया है. पुनर्वास प्रक्रिया के तहत प्रत्येक कैडर को प्रोत्साहन स्वरूप 50,000 रुपये की तात्कालिक…
19 एवं 20 दिसम्बर को एडीजी करेंगे शिकायतों का निवारण गृहमंत्री विजय शर्मा ने शिकायतकर्ताओं को अपने निवास में किया आमंत्रित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा विधानसभा भवन में पत्रकारों से रूबरू होकर मंगलवार को छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से सम्पादित की गई है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के संबंध में कहा कि भर्ती प्रक्रिया में प्राप्तांक जानकारी को लेकर लोगों ने मांग की थी जिसे पूरा करते हुए सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक सार्वजनिक…
अंधविश्वास और अवैध शिकार का खौफनाक मेल खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। वनमंडल में मादा तेंदुए की मौत का मामला अब पूरी तरह साफ हो गया है। इस पूरे मामले की सबसे बड़ी बात यह है कि वन विभाग ने महज 24 घंटे के भीतर घटना से जुड़ी हर कड़ी जोड़ते हुए पूरे गिरोह को बेनकाब किया है। जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने जंगल में बिजली के तार लगाकर जानवर पकड़ने का जाल बिछा रखा था। बताया जा रहा है कि यह जाल किसी और वन्य प्राणी के शिकार के लिए लगाया गया था, लेकिन उसी में एक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में डॉक्टर राठौर के घर फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छापेमारी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का धमतरी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अलग-अलग टीम बनाकर नागपुर, रायपुर, दुर्ग, बालोद, दल्लीराजहरा सहित विभिन्न स्थानों से 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपियों ने बताया कि डॉक्टर के घर 200 करोड़ रखे होने की सूचना पर छापेमारी का प्लान बनाया था। रत्नाबांधा निवासी प्रार्थी दिलीप राठौर पिता स्व. बाबूलाल राठौर ने 12 दिसंबर 2025 को सिटी कोतवाली थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि…
लोकतंत्र की आधारशिला: बस्तर के 250 से अधिक सरपंचों ने नए विधानसभा भवन में देखी लोकतांत्रिक प्रक्रिया
उपमुख्यमंत्री ने की सरपंचों से मुलाकात खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर संभाग से आए विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगणों ने आज नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का भ्रमण कर विधानसभा की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को नजदीक से देखा। इस अवसर पर सरपंचों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात भी की। बस्तर के जन जन में लोकतंत्र में विश्वास जगाने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर बस्तर संभाग के विभिन्न ग्रामों का प्रतिनिधित्व करने वाले सरपंचों को नवीन विधानसभा भवन का भ्रमण कराया गया। इस दौरान सरपंचों को सदन की कार्यवाही, प्रश्नकाल, चर्चा एवं निर्णय प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के महान साहित्यकार लाला जगदलपुरी की जयंती (17 दिसम्बर) पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लाला जगदलपुरी जी ने साहित्य को माध्यम बनाकर बस्तर की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और लोकजीवन को देशभर में पहचान दिलाई। हिन्दी के साथ-साथ हल्बी, भतरी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में किया गया उनका सृजन बस्तर की आत्मा और संवेदनाओं का सशक्त साहित्यिक दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि “बस्तर : इतिहास एवं संस्कृति” और “बस्तर की लोक कथाएँ” जैसी कृतियाँ बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को समझने की दृष्टि से अमूल्य हैं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। बिहान योजना के अंतर्गत स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद संजुलता सेठ ने सब्जी उत्पादन, सिलाई कार्य एवं बैग निर्माण जैसी विभिन्न आजीविका गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के साथ-साथ उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन और वित्तीय सहयोग भी मिला, जिससे उन्होंने इन गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से अपनाया और आय का स्थायी साधन बनाया। स्व-सहायता समूह बना आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम पंचायत तरडा की रहने वाली संजुलता सेठ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ‘बिहान’ से जुड़कर आज क्षेत्र में “लखपति दीदी” के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना चुकी हैं।…

