खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले में एक बार फिर बाइसन की मौत से हड़कंप मच गया है। भोरमदेव अभ्यारण अंतर्गत जाम पानी क्षेत्र में करंट लगने से दो बाइसन की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि शिकारियों ने करंट लगाकर जानवरों का शिकार किया है। यह मामला बोड़ला विकासखंड के कवर्धा बिट का है।
पिछले दो महीनों में चार बाइसन की मौत के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन मंडल अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी लगाया गया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद वन्य प्राणी संरक्षण के दावों के बीच ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। फिलहाल, वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


