Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
- मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की
- गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव
- चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क लगवाई उठक-बैठक
- रायपुर में बड़ी साजिश नाकाम? रावाभाठा में बम बनाने का सामान बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: सैनिकों और पूर्व सैनिकों को घर खरीदना हुआ सस्ता, स्टाम्प ड्यूटी में 25% की भारी छूट
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों का जीवंत प्रमाण जीपीएम जिले के उपार्जन केंद्र गौरेला में दिखाई दे रहा है, जहां समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू और पारदर्शी ढंग से चल रही है। ग्राम नेवसा मदरवानी के किसान जगन्नाथ यादव ने इस व्यवस्था की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में लागू की गई यह पारदर्शी नीति न केवल किसानों को उनकी मेहनत का सही फल दे रही है, बल्कि उन्हें वास्तविक खुशहाली की राह पर ले जा रही है। किसान जगन्नाथ यादव ने विस्तार से बताया कि…
सब्जी उत्पादन में आत्मनिर्भरता की मिसाल बना सतीश पाठक खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मशीनीकरण, आधुनिक तकनीक, सटीक खेती (Precision Farming), ड्रिप सिंचाई और जैविक खेती जैसी विधियों को अपनाया जा रहा है, जिससे उत्पादकता बढ़ती है l केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक खेती को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आधुनिक उद्यानिकी खेती अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं शासन की मंशा है कि किसान परंपरागत खेती से आगे बढ़कर तकनीक आधारित, लाभकारी और टिकाऊ…
14 विधाओं में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, विजेता प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने का मिलेगा मौका उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य युवा महोत्सव के पोस्टर का किया विमोचन खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में आगामी 23 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक आयोजित राज्य युवा महोत्सव-2025 में 3100 युवा भागीदारी करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिला स्तरीय युवा उत्सव के विजेता प्रतिभागी 14 विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। राज्य युवा महोत्सव के विजेता प्रतिभागी अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। गरियाबंद में आज सुबह लगभग 10 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में मौजूद साईं मंदिर के झाड़ियों में एक महिला की अधजली लाश मिली। दो दिन की कवायद के बाद हुई शिनाख्ती में पहचान माजरकट्टा स्कूल में पदस्थ शिक्षिका जिनेश्वरी कुर्रे के रूप में किया गया। घटना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस और पुलिस के आला अफसर पहुंच मौका मुआयना किया है। दिन-दहाड़े हुई इस वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी। मामला संगीन होने के कारण अधिकारियों के निगरानी में मामले की जांच की जा रही है। एडिशनल एसपी जितेन्द्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में शुक्रवार को सुकमा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (SDOP) तोमेश वर्मा पर चाकू से घातक वार हुआ है।बताया जा रहा है कि पुराने मामले को लेकर विवाद के कारण आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। यह घटना जिला न्यायलय, दंतेवाड़ा से कुछ दूर पर स्थित टीवीएस शो रूम के पास हुई है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सुकमा पदस्थ एसडीओपी तोमेश वर्मा यूएपीए मामले (UAPA CASE) से जुड़ी सुनवाई के संबंध में शुक्रवार को दंतेवाड़ा पहुंचे थे। इस दौरान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिला बीजापुर के थाना भैरमगढ़ के इन्द्रावती क्षेत्र के जंगल पहाडों में डीआरजी बीजापुर एवं माओवादियों के बीच प्रातः से रूक-रूक कर फायरिंग जारी है। बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ अन्तर्गत इन्द्रावती क्षेत्र में आदवाड़ा- कोटमेटा के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर डीआरजी बीजापुर ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान 19/12/2025 के सुबह 06.00 बजे से DRG बीजापुर और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 01 माओवादी का शव,.303…
बाबा घासीदास के संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ से समाज को मिल रही एकता की प्रेरणा : मंत्री देवांगन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। संत शिरोमणि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269 जयंती गुरु पर्व के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कल बालको नगर और टीपी नगर स्थित सतनाम प्रांगण में जैतखाम में पूजा-अर्चना कर राज्य एवं नगरवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। सतनाम कल्याण समिति बालको नगर द्वारा आयोजित परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मंत्री देवांगन…
पेंशनबाड़ा स्थित शासकीय अनुसूचित जाति–अनुसूचित जनजाति छात्रावास की क्षमता बढ़कर होगी 300 सीटर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विगत दिवस राजधानी रायपुर के पेंशनबाड़ा स्थित शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास परिसर में आयोजित परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्रावास के विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर बाबा गुरु घासीदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके आदर्शों को स्मरण किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने “मनखे-मनखे एक समान” का अमर संदेश देकर पूरी मानवजाति को सामाजिक…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से सुकमा में पुनर्वास नीति बनी मिसाल खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। कभी जिन हाथों में बंदूकें थीं, आज उन्हीं हाथों में औज़ार हैं। कभी जिन रास्तों पर हिंसा और डर का साया था, आज वहीं विकास और भरोसे की नींव रखी जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और स्पष्ट मंशा के अनुरूप सुकमा जिले में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की एक नई और सकारात्मक तस्वीर उभरकर सामने आई है। वहाँ पुनर्वास केंद्र में रह रहे 35 आत्मसमर्पित नक्सलियों को राजमिस्त्री (मेसन) का व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में धान खरीदी व्यवस्था को किसानों के लिए और अधिक सरल व पारदर्शी बनाया गया है। प्रदेशभर में “तुंहर टोकन” मोबाइल ऐप के माध्यम से 24×7 टोकन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। जिले में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन में धान खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसी क्रम में नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कुटरा निवासी किसान अमृत निर्मलकर ने धान उपार्जन केंद्र हरदी में 25 क्विंटल धान का विक्रय किया। किसान अमृत ने बताया…

