Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। शासन के निर्देशानुसार राज्य के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से किसानों को सुविधा मिल रही है। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के साथ ही सुगम एवं पारदर्शी व्यवस्था के चलते किसानों को धान बेचने में आसानी हो रही है। टोकन प्रणाली, समयबद्ध खरीदी प्रक्रिया के चलते किसानों को न तो अब इंतजार करना पड़ रहा है न ही धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी हो रही है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत किशुनपुर निवासी कृषक रामाधीन सिंह ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना की।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, आत्मसम्मान तथा समाज में उनकी निर्णायक भूमिका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल के रूप में उभर रही है। यह योजना महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसरों से जोड़ रही है। प्रतिमाह प्राप्त सहायता राशि का सदुपयोग कर महिलाएं छोटे-छोटे व्यवसाय प्रारंभ कर रही हैं, जिससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हो रही है, बल्कि परिवार और समाज में उनकी सशक्त पहचान भी बन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा बकाया कर की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए जोन क्रमांक-10 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, उपायुक्त राजस्व जागृति साहू एवं जोन-10 के जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीम ने वर्षों से कर बकाया रखने वाले व्यावसायिक परिसरों पर सीलबंदी की कड़ी कार्रवाई की। नगर निगम जोन-10 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 50, 52, 53 एवं 56 में नोटिस, डिमांड बिल एवं अंतिम सूचना जारी किए जाने के बावजूद कर का भुगतान नहीं करने वाले कुल 6 व्यावसायिक परिसरों को सील किया गया।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की पुलिस आरक्षक भर्ती में कथित गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर आज राजधानी में हलचल का माहौल है। बड़ी संख्या में पुलिस अभ्यर्थी अपनी शिकायतों को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा से मिलने उनके निवास पहुंचे हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं, जिससे कई योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय हुआ है। जानकारी के अनुसार, सितंबर 2023 में 5967 आरक्षक पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद से ही भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल उठते रहे हैं। हाल के दिनों में पुलिस भर्ती से जुड़ी…

Read More

ग्रामीणों में आक्रोश… खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कोटपाड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुमर गांव के पास मवेशियों से भरा एक कंटेनर हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में कंटेनर में मौजूद 50 से अधिक गायों की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर के जरिए देर रात कोटपाड़ क्षेत्र से घुमर मार्ग होते हुए मवेशियों को अवैध तरीके से आंध्रप्रदेश ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में मवेशी के होने से कंटेनर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते कंटेनर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर में मौजूद…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन से लौटते समय हुए एक्सीडेंटल फायर से डीआरजी जवान की मौत हो गई। घटना थाना छोटेडोंगर अंतर्गत कैंप कड़ेनार में घटित हुई। जानकारी के अनुसार, एक्सीडेंटल फायर में सिर के पास गोली लगने से नारायणपुर डीआरजी के आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत धौड़ाई अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उपचार के दौरान आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा का निधन हो गया। फिलहाल, पोस्टमार्टम व कानूनी कार्रवाई जारी है।

Read More

पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रविवार का दिन है। रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्यदेव को समर्पित है और सूर्य देव को आत्मा, तेज, स्वास्थ्य और राजसत्ता का कारक माना गया है। शास्त्रों में रविवार का दिन विशेष रूप से सूर्य उपासना के लिए श्रेष्ठ बताया गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में अगर सूर्य की स्थिति मजबूत होती है तो आत्मविश्वास, प्रशासनिक क्षमता, आरोग्य की प्राप्ति और यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। साथ ही रविवार के दिन वृद्धि योग, ध्रुव योग समेत कई कल्याणकारी योग भी बन रहे हैं, जिससे इस दिन का…

Read More

नई दिल्ली। BCCI ने अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। शुभमन गिल को इस टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं ईशान किशन और रिंकू सिंह को मौका मिला है। साथ ही जितेश शर्मा भी टीम से बाहर कर दिए गए हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 21 जनवरी से 31 जनवरी के बीच खेली जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जो टीम चुनी गई है, वही 2026 टी20…

Read More

नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के दीवाने राम गोपाल वर्मा से लेकर अक्षय कुमार जैसे बड़े दिग्गज हो चुके हैं और हर दिन कोई न कोई बड़ा नाम फिल्म को लेकर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख रहा है। दर्शकों का तो बस पूछो ही मत, वो ही असली ताकत बन चुके हैं फिल्म के। यही वजह है कि फिल्म 16वें दिन ही 500 करोड़ी बन चुकी है। फिल्म ने आज बड़ा रिकॉर्ड बनाया है और इस रिकॉर्ड रेस में वो कई बड़े एक्टर्स की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ‘धुरंधर’ ने पहले हफ्ते में…

Read More

नई दिल्ली। सर्दियों में पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए संतरा, कीवी, अनार, पपीता और अमरूद का सेवन बेहद फायदेमंद है। ये फल फाइबर और एंजाइम से भरपूर होते हैं, जो कब्ज, गैस और पेट की सूजन को दूर कर इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। सर्दियों में संतरा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है, जिससे सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाव होता है। संतरें आपके पेट को हाइड्रेट करते हैं और अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन में मदद करता है, साथ ही सर्दियों के दौरान ये आपको विटामिन C भी प्रदान करते हैं।…

Read More