Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वंदे मातरम पर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, जो समाज इतिहास से समझ नहीं लेता उसका भविष्य बर्बाद हो जाता है। आज इस अवसर पर सभी महापुरुष को याद करता हूं। वंदे मातरम चेतना से जोड़ता है, सार्वजनिक रूप से जोड़ता है। राष्ट्रगीत की 150वीं जयंती पर विशेष चर्चा के लिए धन्यवाद देते हुए सीएम ने कहा, गौरवगाथा का वर्णन करने हर देशवासी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने संसद में इस विषय पर चर्चा कराने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। सीएम साय ने कहा, शहीद इस गीत…
*छत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प – मुख्यमंत्री श्री साय* KWNS – रायपुर । बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बीजापुर जिले में ₹84 लाख के इनामी 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए भारतीय संविधान में आस्था जताई है और समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की दृढ़ इच्छाशक्ति के अनुरूप छत्तीसगढ़…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने बड़ा दावा किया है, उन्होंने बताया कि सरगुजा संभाग के 17 गांव में बिजली ही नहीं, वहां के ग्रामीण लालटेन में जिंदगी काट रहे है। आगे उन्होंने लिखा, सरगुजा संभाग के बिहारपुर क्षेत्र में 17 से अधिक ग्राम पंचायत आज भी बिजली विहीन रह कर अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। इन गांवों के बच्चे आज भी लालटेन जला कर पढ़ते हैं, बुज़ुर्ग रौशनी की राह देखते हैं और परिवार अंधेरे के साए में रात काटते हैं। बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के लिए ग्रामीणों का सड़कों पर उतरना सरकार की असंवेदनशीलता और…
KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा ₹35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट प्रस्तुत कर विकास, वित्तीय अनुशासन और दूरदर्शी शासन की स्पष्ट प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि यह अनुपूरक बजट केवल संसाधनों की व्यवस्था नहीं, बल्कि निरंतर आर्थिक प्रगति और संतुलित विकास की मजबूत दिशा है। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा विभिन्न बोर्डों और निगमों पर छोड़े गए ₹45,000 करोड़ से अधिक के लंबित ऋण ने इन संस्थानों को लगभग निष्क्रिय स्थिति में पहुँचा दिया था। इस अनुपूरक बजट के माध्यम से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। राज्य सरकार की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सकरी निवासी बृज बाई साहू ने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत उन्हें अब तक 22 किश्तों में कुल 22,000 रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो चुकी है। इस राशि का उपयोग वे सब्जी-भाजी, राशन सहित अन्य घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में गिरफ्तार राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को ईडी ने आज स्पेशल कोर्ट में पेश किया। ईडी ने मंगलवार को पूछताछ के बाद सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था। अब आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है। बता दें कि सौम्या चौरसिया को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाला में पूछताछ के लिए मंगलवार को तलब किया था। लंबी पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया था। सौम्या चौरसिया कोयला घोटाला मामले की मुख्य आरोपियों में शामिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। ग्राम नगपुरा में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा 17 से 21 दिसंबर तक आयोजित है। इसे लेकर लाखो की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं के सुगमता व सुरक्षित ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रायपुर, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़ की ओर से कथा स्थल तक आने-जाने के लिए मार्ग, पार्किंग एवं डायवर्सन प्लान तैयार किया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में लगातार वन्यजीवों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच आज जंगल में एक तेंदुए की सड़ी-गली लाश मिली है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मोतीनपुर और बोटेसूर गांव के बीच जंगल में तेंदुए का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए का शिकार करंट लगाकर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जंगल सफारी की डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची। जांच के…
मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, कहा- भारत के लिए यह ऐतिहासिक और अत्यंत गौरवशाली क्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे भारत के लिए एक ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और अत्यंत गौरवशाली क्षण बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सम्मान भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा, विश्व मंच पर भरोसेमंद साझेदार के रूप में उभरती भूमिका और प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन हंगामे के साथ शुरू हुआ। कांग्रेस विधायक अपने सीने पर मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में पोस्टर लगाकर पहुंचे थे, इस पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने आपत्ति जताई। इस पर आसंदी ने व्यवस्था का हवाला देते हुए कांग्रेस विधायकों से पोस्टर-बैनर बाहर निकालकर प्रश्नकाल में शामिल होने को कहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों के सीने पर सत्यमेव जयते का पोस्टर लगाए जाने पर भाजपा विधायकों ने आपत्ति जताई। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल किया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बता दें…

