Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में बड़ी साजिश नाकाम? रावाभाठा में बम बनाने का सामान बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: सैनिकों और पूर्व सैनिकों को घर खरीदना हुआ सस्ता, स्टाम्प ड्यूटी में 25% की भारी छूट
- बेमौसम बारिश और वज्रपात से मिली राहत, पर अब फिर तपने की तैयारी; अगले 3 दिनों में बढ़ेगा पारा
- मुख्यमंत्री साय आज कई अहम आयोजनों में होंगे शामिल
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में पिछले तीन दिन से सुबह के वक्त कोहरे की वजह से जीरो विजबलिटी है। वहां बीते दस दिनों से रात का न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल पूरा राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में घना कोहरा छाए रहेगा। प्रदेश के मंगलवार को कई इलाकों में मौसम विभाग ने घने कोहरे छाए रहने की संभावना जताई है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा,…
एएसपी और डीएसपी स्तर पर भारी सर्जरी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार ने पुलिस मकहमे में बड़ी सर्जरी करते हुए राज्य पुलिस सेवा के 95 अधिकारियों का तबादला किया है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 35 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 60 डीएसपी स्तर के अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग मंगलवार को छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित करने जा रहा है। इसके साथ ही 2026 में इन प्रदेश में प्रस्तावित चुनावी प्रक्रिया की तैयारियों में एक और अहम कदम पूरा हो जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में तैयार किए गए ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल्स को मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) और जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) के माध्यम से सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाएगा, ताकि वे तय समय में आपत्तियां, सुझाव दर्ज करा सकें। आयोग ने यह निर्देश दिया है कि राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की हार्ड कॉपी उपलब्ध…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। तिन दिवसीय राज्य युवा महोत्सव का आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ करेंगे। डिप्टी CM अरुण साव शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में 14 विधाओं में 3 हजार युवा अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। 8 दलीय, 6 एकल विधाओं में प्रतियोगिताएं होगी। प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा उत्सव में भागीदारी करेंगे। छग की मेजबानी में होने वाले पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की लॉन्चिंग होगी। विधानसभा स्पीकर डॉ रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी शामिल होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बिलासपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम सुबह 11:30 बजे Chhattisgarh Skill Tech कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम पहुंचेंगे। 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। शाम 4.10 बजे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के हेलीपेड से बिलासपुर रवाना होंगे। शाम 06:30 बजे राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई बिलासपुर पहुंचेंगे। जहां वे राज्य युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। रात 08:45 बजे पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ, 14 विधाओं में 3000 युवा दिखाएंगे प्रतिभा लोकनृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, चित्रकला और कविता लेखन के विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा उत्सव में करेंगे भागीदारी खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 23 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक बिलासपुर के राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 दिसम्बर को इसका शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में 14 सांस्कृतिक और साहित्यिक विधाओं में प्रदेश के 3000 युवा अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। शुभारंभ समारोह में छत्तीसगढ़ की मेजबानी में होने वाले पहले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंडरिया नगरपालिका के पास स्थित घोघरा पारा में बीती रात पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात पुलिस थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर अंजाम दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक युवक की पहचान कुनाल पुरकर (22 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना रविवार की दरमियानी रात की है, जब किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने पत्थर से लगातार वार कर युवक की…
श्रवण व दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के कौशल उन्नयन शिविर का राज्यपाल ने किया अवलोकन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम तथा महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रवण एवं दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के कौशल उन्नयन शिविर का राज्यपाल रमेन डेका ने आज अवलोकन किया और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल डेका ने कहा कि दिव्यांगजन अकेले नहीं हैं, उनके साथ पूरा देश, समाज और परिवार खड़ा है। यह शिविर केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को सशक्त बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रेरणादायक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पोषण युक्त खाद्य सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशन में विभाग लगातार प्रयासरत है। विभाग द्वारा नागरिकों को गुणवत्तायुक्त खाद्य समाग्री उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश में लगातार कार्यवाही की जा रही है। दुर्ग संभाग में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जिला दुर्ग से विभिन्न खाद्य पदार्थ के कुल – 17 विधिक नमूना, जिला राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से कुल 11 विधिक नमूना, जिला बेमेतरा से कुल 16 विधिक नमूना एवं जिला बालोद से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी को आधार उपलब्ध कराया जाए। मुख्य सचिव ने आधार हेतु नामांकन, अपडेट्स, वेरिफिकेशन सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में एलडब्ल्यूई प्रभावित जिलों में लोगों के आधार नामांकन, अपडेशन और उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज शत-प्रतिशत बच्चों का आधार बनाया जाना चाहिए। इसके लिए अधिकारी रणनीतिक तरीके से कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्कूलों के विद्यार्थियों का सूचीबद्ध करें। कितने बच्चों का…

