Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सल्फी को नई पहचान देने वाले हर्षवर्धन काे “न्यू इनोवेशन अवार्ड” में मिला तृतीय पुरस्कार
- सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
- सुशासन तिहार: फाइलों की दौड़ थमी, अब ‘ऑन द स्पॉट’ मिल रहा समाधान; कौशिल्या के लिए सुरक्षा कवच बना आयुष्मान कार्ड
- ‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण: राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सब्जी की खेप के नीचे ‘करोड़ों का नशा’: महासमुंद पुलिस ने नाकाम की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी, 1.14 करोड़ का माल जब्त
- ऐतिहासिक उपलब्धि: खौफ के गढ़ ‘पूवर्ती’ में पहली बार पूरी हुई जनगणना, बना सुकमा का नंबर-1 गांव
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में वीर बाल दिवस के अवसर पर पुष्पाजंलि अर्पित की। वीर बाल दिवस गुरू गोविंद सिंह के साहिबज़ादों के बलिदान, पराक्रम और अत्याचार के सामने न झुकने की सीख को याद करने का अवसर है। इन्होंने बाल्यकाल में ही धर्म और राष्ट्र की मर्यादा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी याद में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
मकर संक्रांति का महापर्व हर साल 14 या 15 जनवरी को होता है। उस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इस वजह से मकर संक्रांति मनाई जाती है। मकर संक्रांति को खिचड़ी और उत्तरायण भी कहा जाता है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में मकर संक्रांति के नाम अलग अलग हैं, लेकिन उत्सव एक जैसा होता है। मकर संक्रांति के दिन लोग स्नान के बाद दान करते हैं, खिचड़ी, दही-चूड़ा, गुड़ और तिल के लड्डू खाते हैं, वहीं कुछ स्थानों पर मकर संक्रांति के दिन पतंग भी उड़ाते हैं। नए साल 2026 का शुभारंभ…
नई दिल्ली। आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन ने अहम रोल प्ले किया है। ये स्पाई एक्शन थ्रिलर, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके बाद जेम्स कैमरून की ‘अवतार फायर एंड ऐश’ रिलीज हुई थी। वहीं इस गुरुवार, 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ रिलीज हुई है। इस रोमांटिक कॉमेडी को अच्छे रिव्यू मिले लेकिन ‘धुरंधर’ और ‘अवतार फायर एंड ऐश’ जैसी दो बड़ी फिल्मों के दबदबे के कारण, फिल्म को कम शो मिले…
नई दिल्ली। अक्सर ठंड के मौसम में लोगों की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। इस समय लोगों में सर्दी-खांसी और बुखार का खतरा बढ़ता है। इससे बचने के लिए लोगों को सर्दी के सीजन में ये 5 फल जरूर खाने चाहिए। इन फलों में संतरा, अमरूद, बेरीज, अनार, कीवी हैं। ये फल बाजार में आसानी से उपलब्ध भी हो जाते हैं। ये पांचों फल शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। संतरा को ठंडियों का सुपरफूड माना जाता है। यह विटामिन -c, फाइबर, पोटेशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। जहां बेटी के बीमार होने पर मां ने बेमेतरा जिले के एक बैगा को झाड़ फूंक के लिए बुलाया। 22 दिसंबर को बैगा घर पहुंचा और नाबालिग की स्थिति देखकर बाहरी हवा का साया बताया फिर झाड़-फूंक का नाटक करने लगा। इसके बाद नींबू फेंकने का बहाने अपने साथ घर से दूर ले गया। मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी बैगा परमेश्वर बघेल (25 साल) पीड़िता को अपने साथ एक नर्सरी ले गया जहां उसने डरा धमकाकर वारदात को अंजाम दिया। डर से लड़की 2…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास फैला रहे हैं। देश में हिंदू कभी खतरे में नहीं था। अब पं. धीरेंद्र शास्त्री ने भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अगर हिंदू समाज को जोड़ना, भक्ति का प्रचार करना और राष्ट्रवाद के प्रति लोगों को जागरूक करना अंधविश्वास है, तो जिन्हें यह अंधविश्वास लगता है, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि, वे नेता नहीं हैं, इसलिए आमतौर पर राजनीतिक बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देते, लेकिन इस मुद्दे पर अपनी बात रखना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को फिलाहल कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इस दौरान उत्तर और मध्य क्षेत्र में शीत लहर के आसार रहेंगे। राजधानी रायपुर सहित कई हिस्सों में कोहरे और धुंध की स्थिति रहेगी। मौसम के वर्तमान हालातों को देखते हुए जनवरी माह में भी कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। ऐसे में अगले सप्ताह भी कड़ाके की ठंड जारी रह सकती है। मौसम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पीएम आवास का पैसा दिलाने का झांसा देकर बाइक सवार दो युवक बुजुर्ग महिला से सोने की माला ठगी कर फरार हो गए। पुलिस अपराध कायम कर जांच में जुट गई है। सिविल लाइन थाना के एसआई विष्णु साहू ने बताया कि सीपत क्षेत्र के ग्राम पंधी निवासी जानकी भट्ट पति दशरथ भट्ट 61 काम से कवर्धा गई थीं। बुधवार की दोपहर 3 बजे बस वे महाराणाप्रताप चौक आईं। वे बस से उतरकर खड़ी हुई थीं, इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उन्हें बताया उनका पीएम आवास का 2.50 लाख स्वीकृत हो गया है।…
छत्तीसगढ़ में ‘विकसित भारत जी राम जी 2025’ का शंखनाद; आज प्रदेश की सभी पंचायतों में विशेष ग्रामसभाएं
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार गारंटी को सुनिश्चित करने के लिए नवीन एवं उन्नत प्रावधानों के साथ विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण का निर्माण किया गया है। जिसे संक्षेप में ‘विकसित भारत जी राम जी 2025’ भी कहा जा रहा है। इस नए अधिनियम से विकसित भारत की कल्पना साकार होगी और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाएगा। इन्हीं बदलावों के विषय में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रदेश के सभी ग्राम एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय में 26 दिसंबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को संस्कारधानी यानी राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12 बजे रवाना होंगे। जहां गोड़लवाही में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। क्षेत्रवासियों को विकासकार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान वे शहीद गैंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम 4 बजे तक रायपुर लौटेंगे। इसके बाद राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

