Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
Author: Khabar World
सेतगंगा में बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। सेतगंगा में आज बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस पावन अवसर पर सतनामी समाज के गुरु माने जाने वाले कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग, श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा गुरु घासीदास के जीवन, विचारों और संदेशों को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर।। राजधानी में नए साल से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विधानसभा इलाके में स्थित JD फॉर्म हाउस में रायपुर पुलिस ने दबिश देकर प्राइवेट पार्टी कर रहे 21 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी नशे में धुत पाए गए। सभी युवक-युवतियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल के लिए पिता ने डांटा ने नाबालिग बेटी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला बांदे थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, मोबाइल को लेकर पिता ने बेटी को डांटा था। इससे नाराज होकर आज सुबह जब घर में कोई नहीं था तो नाबालिग बेटी ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वहीं इस घटना के बाद परिवार में मातम…
क्षेत्रवासियों ने जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति देने के लिए जिले की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए कुल 12 करोड़ 69 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से ग्रामीण-शहरी संपर्क मजबूत होगा, आवागमन आसान बनेगा और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा। जशपुरवासियों ने मुख्यमंत्री के इस जनहितकारी फैसले पर उत्साह व्यक्त करते हुए साय के प्रति गहरा आभार जताया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं में 3 किमी लंबी कंडोरा से आराकोना पहुंच मार्ग के लिए 3 करोड़ 86…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार की मनरेगा योजना ने एक बार फिर ग्रामीण जीवन को नई दिशा दी है। जीपीएम जिले के मरवाही जनपद के ग्राम पंचायत रटगा निवासी महाबीर के परिवार की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। पहले मजदूरी पर निर्भर यह परिवार अब अपनी 2.80 एकड़ जमीन पर धान और सब्जी-भाजी की खेती कर आत्मनिर्भर बन गया है। 2 लाख 99 हजार रुपये की स्वीकृति से बने कुएं ने न केवल सिंचाई की समस्या हल की, बल्कि आसपास के परिवारों को भी पीने के पानी की सुविधा प्रदान की है। महाबीर ने बताया कि ग्राम सभा में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। नक्सल मोर्चे पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। जवान सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होरादी कैंप में पदस्थ था। नारायणपुर एसपी रॉबिंसन गुड़िया ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, इस मामले में जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक जवान का नाम सचिन कुमार है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था। वह नक्सल मोर्चे पर नारायणपुर जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होरादी BSF कैंप में पदस्थ…
टोकन तुंहर हाथ ऐप से समय और मेहनत की हो रही बड़ी बचत खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड में धान खरीदी केंद्रों पर राज्य शासन की व्यवस्थाएं किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही हैं। ग्राम दड़गांव के किसान श्री गांधी भगत ने 182 क्विंटल धान बेचकर केंद्र की सुव्यवस्थित प्रक्रिया की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। विष्णुदेव साय सरकार की डिजिटल पहल ‘टोकन तुंहर हाथ ऐप‘ से अब किसान घर बैठे टोकन कटा रहे हैं और सीधे केंद्र पहुंचकर धान की बिक्री कर रहे हैं। किसान गांधी भगत ने बताया कि टोकन कटाने की प्रक्रिया बेहद सरल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने संत बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर लोकभवन में गुरु घासीदास जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल डेका ने कहा कि गुरु घासीदास जी ने मानव समाज को प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया और समाज में व्याप्त भेदभाव एवं असमानता को दूर कर समतामूलक समाज स्थापित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एकता और सद्भावना का मार्ग दिखाते हैं। इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी संत बाबा गुरु घासीदास के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बाघ की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहली गिरफ्तारी कर ली है। भैसामुंडा गांव की सरपंच सिस्का कुजूर (37 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच के कब्जे से दो बाघ के नाखून और बाघ के बाल बरामद किए गए हैं। जांच में उनकी संलिप्तता पाए जाने के बाद उन्हें 15 दिन के न्यायिक रिमांड पर अंबिकापुर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। पुलिस और वन विभाग के अनुसार, यह मामला सूरजपुर के गुरु घासीदास–तैमोर–पिंगला टाइगर रिजर्व के घुई वन परिक्षेत्र से जुड़ा है, जहां…
बस्तर में भीषण सड़क हादसा: तिरुपति जा रही दर्शनार्थियों की बस पेड़ से टकराई, एक की मौत, दर्जनों घायल
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम तारागांव में गुरुवार सुबह एक दर्शनार्थी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में राजनांदगांव निवासी तामेश्वर साहू की मौत हो गई, जबकि बस में सवार अन्य दर्शनार्थी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दुर्ग से करीब 30 से अधिक लोगों को लेकर तिरुपति जा रही बस गुरुवार सुबह लगभग 5–6 बजे तारागांव के पास पहुंची थी। इस दौरान चालक को झपकी आने से बस का संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को…

