Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
- सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान
- भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
- माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि
- महासमुंद में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़: बीच शहर में कार खराब होने से खुली तस्करों की पोल
- खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से CM साय का कार्यक्रम रद्द, सचिन तेंदुलकर के शेड्यूल में भी बड़ा बदलाव
- अभिषेक शर्मा ने ‘ऐतिहासिक’ शतक से ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप?
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ था कि दो व्यक्ति सनसिटी अटल आवास के रोड किनारे मोटर सायकल में नशीली टेबलेट/कैप्सूल बिक्री करने ग्राहक के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया, जो उक्त टीम के द्वारा सनसिटी अटल आवास रोड के पास पहुंचकर घेराबंदी कर, मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना उन्होंने अपना अपना नाम 1 आशीष जार्ज पिता राजू जार्ज निवासी कुम्हारपारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आकांक्षी जिला बस्तर और आकांक्षी विकासखण्ड तोकापाल के पशुधन को सुरक्षित करने के उद्देश्य से पशुधन विकास विभाग द्वारा एक व्यापक टीकाकरण अभियान का शंखनाद किया गया है। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत संचालित इस मिशन में ‘खुरपका-मुंहपका’ रोग के नियंत्रण के लिए सातवें चरण की शुरुआत हो चुकी है, जो 15 मार्च से 30 अप्रैल तक पूरे जिले में निरंतर जारी रहेगा। इस चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन ने जिले भर में 64 विशेष टीकाकरण टीमों का गठन किया है। इन टीमों में पशु चिकित्सा अधिकारियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। कमिश्नरेट स्तर पर यातायात थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। इस बदलाव के तहत कुल 8 यातायात थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, वैभव मिश्रा को भनपुरी यातायात थाना से स्थानांतरित कर तेलीबांधा यातायात थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही अन्य कई थाना प्रभारियों की भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। बताया गया है कि रायपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले तेलीबांधा यातायात, कालीबाड़ी यातायात, भनपुरी यातायात और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बेमेतरा द्वारा कलेक्टोरेट परिसर के कक्ष क्रमांक 64 में 13 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प में नियोजक संस्था ग्लोबल एचआर सॉल्यूशन एंड जॉब कंसल्टेंट द्वारा बैंकिंग क्षेत्र के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सहायक प्रबंधक प्रशिक्षु के 50 पद तथा उप सलाहकार के 50 पद शामिल हैं। दोनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा दी जा रही है। विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की योजनाएं अब जमीनी स्तर पर प्रभावी परिणाम दे रही हैं, जिसका स्पष्ट प्रतिबिंब आंकड़ों में दिखाई देता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी गौरव वर्ष महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का व्यापक अभियान है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में महिलाओं और बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आंगनबाड़ी संचालन के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिले में ‘अंगना में शिक्षा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज शनिवार को जिले के सभी प्राथमिक शालाओं में ‘पढ़ई तिहार’ का व्यापक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान एवं जिला मिशन समन्वयक ईमल बघेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पांचों विकासखंड कोंडागांव, माकड़ी, फरसगांव, बड़ेराजपुर एवं केशकाल की कुल 1252 प्राथमिक शालाओं में आयोजित इस कार्यक्रम में 48,372 छात्र-छात्राएं, 2,754 शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में माताएं एवं अभिभावक शामिल हुए। इस वर्ष ‘पढ़ई तिहार’…
पांडुलिपियाँ: हमारी पहचान, हमारा गर्व – संरक्षण के लिए आगे आएँ नागरिक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ज्ञान की विरासत को डिजिटल युग में सुरक्षित करने का संकल्प – जनभागीदारी से होगा संरक्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन ज्ञान परंपरा के संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हमारी पांडुलिपियाँ हमारी सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान-वैभव का जीवंत प्रमाण हैं, जिन्हें सुरक्षित रखकर भावी पीढ़ियों तक पहुँचाना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया ‘ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंडागांव। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अप्रैल को लोकसभा के पटल में महिला आरक्षण बिल लेकर आ रहे हैं, जो महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण की दिशा में अहम कदम है, इससे महिलाओं के जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन आएगा। सुश्री उसेण्डी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना केवल प्रतिनिधित्व का विषय नहीं है, यह हमारे लोकतंत्र को अधिक संवेदनशील, अधिक संतुलित और अधिक उत्तरदायी बनाने का प्रयास है। सुश्री उसेण्डी ने कहा कि सितंबर 2023 में संसद ने सर्वसम्मति से नारी शक्ति वन्दन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना माकड़ी में प्रार्थी रतनलाल मरकाम पिता अगनुराम मरकाम निवासी सोहंगा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री कु. पिंकी मरकाम पिता रतनलाल मरकाम निवासी सोहंगा जो कि 31 मार्च 2026 को घर में किसी को बिना बताये कही चली गई है। रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में गुम इंसान क्रमांक 03/2026 दिनांक 6 अप्रेल2026 काे पंजीबद्ध कर जांच पता तलाश में लिया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में गुम इंसान का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश दौरान गुम इंसान पिंकी मरकाम को कोण्डागांव बाजारपारा में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पटलिंगम ने कहा कि प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन के 42 सशस्त्र कैडरों जिनमें पीएलजीए बटालियन कमांडर, डीकेएसजेडसी सदस्य तथा अन्य महत्वपूर्ण कैडर 10 अप्रैल को तेलंगाना में आत्मसमर्पण करना केवल संख्या की दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि नक्सल मुक्त बस्तर और नक्सल मुक्त भारत के संकल्प की दृष्टि से भी अत्यंत प्रभावशाली है। उनके द्वारा हथियारों सहित आत्मसमर्पण करना इस तथ्य को रेखांकित करता है कि हिंसा और सशस्त्र संघर्ष का मार्ग अब समाप्ति की ओर पहुंच चुका है। उन्हाेने कहा कि बस्तर में शेष बचे कुछ गिने-चुने माओवादी…

