Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर कमिश्नरेट में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाएं देंगे। केंद्र सरकार ने उन्हें देश की प्रमुख जांच एजेंसी, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर नियुक्त किया है। प्रमुख जानकारी और आधिकारिक निर्देश केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने गुरुवार को इस संबंध में औपचारिक पत्र जारी कर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को सूचित किया है। इस आदेश के अनुसार, विकास कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) पर भेजा जा…
छत्तीसगढ़ को प्रगति और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका- मंत्री टंकराम वर्मा छत्तीसगढ़ के 430 युवाओं को मिला शासकीय सेवा का अवसर, प्रयोगशाला परिचारकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवाओं के सशक्त भविष्य और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित गरिमामय समारोह में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत चयनित 430 प्रयोगशाला परिचारकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों को मिल रहा सर्वोत्तम उपचार, प्रशासन पूरी तरह सक्रिय मृतकों व घायलों के लिए आर्थिक सहायता और रोजगार सहयोग की घोषणा, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग, श्रम,आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज गुरुवार को रायगढ़ जिले के शासकीय एवं निजी अस्पतालों का दौरा कर सिंघीतराई वेदांता प्लांट हादसे में घायल श्रमिकों का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी घायलों को सर्वोत्तम एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान…
कच्ची झोपड़ी से पक्के सपनों तक, शासकीय योजनाओं ने बदली तक़दीर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ग्राम पंचायत सिलगेर विकासखंड कोन्टा के हितग्राही माड़वी कोसा के लिए वर्षों पुराना सपना अब साकार हो गया है। जो परिवार कभी कठिन परिस्थितियों में जर्जर झोपड़ी में जीवन गुजार रहा था, आज उसी परिवार के पास एक सुरक्षित, सम्मानजनक और मजबूत पक्का आवास है। नियद नेल्लानार योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के संयुक्त प्रयासों ने उनके जीवन में वह बदलाव ला दिया, जिसने संघर्ष को उम्मीद में बदल दिया। इस बदलाव की असली नींव बनी रूरल मेसन ट्रेनिंग, जिसे मेरापथ एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्राम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा विकासखंड के सुदूर अंचल स्थित पॉवेल गांव में कलेक्टर आकाश छिकारा ने अज गुरुवार को चैपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित इस गांव तक पहुंचने के लिए कलेक्टर श्री छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने दंतेवाड़ा जिले के बारसूर होकर पहुंचे। चौपाल के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन की प्राथमिकता में पूरा बस्तर संभाग है, नक्सलमुक्त क्षेत्रों में विकास कार्य को गति देने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में ठोस बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) इसका एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरी है, जिसने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्के घर का सपना साकार करने का अवसर दिया है। जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पोड़ी निवासी दिलेश्वर प्रसाद साहू की कहानी इसी बदलाव की एक प्रेरक मिसाल है। कभी उनका घर कच्चा और मिट्टी का बना हुआ था, जो हर मौसम में मुश्किलें खड़ी कर देता था। बारिश के दिनों में छत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने आज गुरूवार काे बैठक के दौरान कहा कि राज्य शासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से इस वर्ष भी “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जाएगा। इसे मद्देनजर रखते हुए जन समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने शासन की मंशानुरूप बस्तर संभाग में नियद नेल्लानार 2.0 सहित बस्तर मुन्ने अभियान और मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किए जाने कहा। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने गुरुवार को आयुक्त कार्यालय के सभागार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बाल देखरेख संस्था के अंतर्गत संचालित बाल गृह (बालक/बालिका) में आज ग्रीष्मकालीन समर कैंप का शुभारंभ किया गया। यह समर कैंप दिनांक 16 अप्रैल से 15 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। समर कैम्प का संचालन कैटालिस्ट फॉर सोशल एक्शन (सीएसए) के सहयोग से किया जा रहा है। इस समर कैंप का उद्देश्य बालगृह में निवासरत बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से आगामी दो माह तक बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बाल गृह के अधिकारी कर्मचारी सहित बाल गृह के…
वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले में 501 आजीविका डबरी का निर्माण खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पहरनादादर की रहने वाली बिसाहिन कभी केवल वर्षा आधारित खेती पर निर्भर थीं। बारिश पर निर्भरता के कारण उत्पादन कम होती थी, जिसके कारण बिसाहिन के परिवार का गुजारा मुश्किल से हो पाता था। सीमित संसाधन और अनिश्चित आय के कारण जीवन संघर्षपूर्ण था, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत शुरू हुई कृषि तालाब निर्माण योजना ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। शासन द्वारा तालाब निर्माण के लिए 2 लाख 74 हजार 999 की राशि स्वीकृत की गई,…
156 मानव दिवस में हुआ कार्य, नाले में लौटा 2 मीटर जलस्तर खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदृष्टि एवं ग्रामीण समृद्धि के संकल्प को साकार करते हुए जिला सूरजपुर के जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ अमोरनी (सारासोर) में पनारी नाले का मनरेगा के तहत सफलतापूर्वक जीर्णोद्धार किया गया है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र पाटले के मार्गदर्शन में किए गए इस कार्य से 1200 से अधिक ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो रहा है। गाद सफाई एवं स्टॉप डेम मरम्मत से नाले को मिला नया जीवन इस कार्य…

