Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार गारंटी को सुनिश्चित करने के लिए नवीन एवं उन्नत प्रावधानों के साथ विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण का निर्माण किया गया है। जिसे संक्षेप में ‘विकसित भारत जी राम जी 2025’ भी कहा जा रहा है। इस नए अधिनियम से विकसित भारत की कल्पना साकार होगी और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाएगा। इन्हीं बदलावों के विषय में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रदेश के सभी ग्राम एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय में 26 दिसंबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को संस्कारधानी यानी राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12 बजे रवाना होंगे। जहां गोड़लवाही में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। क्षेत्रवासियों को विकासकार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान वे शहीद गैंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम 4 बजे तक रायपुर लौटेंगे। इसके बाद राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत बोरो रेंज के लौटान ग्राम में गुरुवार देर शाम हाथी के हमले में एक अधेड़ ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लोकनाथ यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लोकनाथ यादव मवेशी चराकर वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान जंगल क्षेत्र में उनका सामना अचानक एक जंगली हाथी से हो गया। जानकारी के अनुसार हाथी एकल एवं नर था, जो लंबे समय से आसपास के इलाकों में विचरण कर रहा है। आमना-सामना होते ही हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर दिया और पैरों तले रौंदकर…

Read More

ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को मिली रफ्तार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सुशासन सप्ताह के अवसर पर जिले में 01 नवम्बर के बाद पूर्ण हुए 2100 से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं प्रधानमंत्री जनमन आवासों में एक साथ गृह प्रवेश कराया गया। इस सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम से ग्रामीण अंचलों में उत्सव जैसा माहौल रहा। हितग्राहियों ने अपने नए घरों को दीपों और रंगोलियों से सजाकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधिवत गृह प्रवेश किया। गृह प्रवेश कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही जिसने हितग्राहियों का उत्साह और बढ़ाया। जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को नए आवास में प्रवेश की शुभकामनाएं दीं। राज्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के फुंडहर खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 186 करोड़ 98 रुपए लागत के 23 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 185 करोड़ 49 लाख रुपए के 17 कार्यों का भूमिपूजन और एक करोड़ 49 लाख रुपए के छह कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपए की लागत से तेलीबांधा चौक पर निर्मित सिंदूर पथ, 49 लाख रुपए से अटल एक्सप्रेस-वे में फुंडहर चौक पर विकसित अटल परिसर और कोर्ट परिसर के पास बनाए गए वनभैंसा के साथ ही आईएसबीटी,…

Read More

जन्म–शताब्दी वर्ष में सभी नगरीय निकायों में अटल परिसरों का निर्माण- अटलजी की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने का संकल्प गांव-गांव को बारहमासी सड़कों से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य अटलजी ने किया- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री द्वारा 187 करोड़ रुपये के 23 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर राज्य के 115 नगरीय निकायों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण किया। उन्होंने राजधानी रायपुर में अटल एक्सप्रेस-वे के फुंडहर चौक पर स्थापित अटलजी की प्रतिमा का अनावरण तथा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए चिकित्सा सुविधा के क्षेत्र में एक बहुप्रतीक्षित और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ (Food & Drugs Administration, C.G.) द्वारा जारी आदेश के तहत जिला अस्पताल अंबिकापुर स्थित ब्लड सेंटर को रक्त के विभिन्न घटकों के निर्माण एवं उपयोग की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान की गई है। जारी एंडोर्समेंट लेटर के अनुसार सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला अस्पताल अंबिकापुर (जिला सरगुजा) के नाम से संचालित ब्लड सेंटर को अब पैक्ड रेड सेल्स (Packed Red Cells), फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा (FFP), प्लेटलेट…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर प्रदेश के किसान खेती-किसानी के उन्नत तौर-तरीके अपना रहे हैं, जिससे किसानों को फायदा हो रहा है। ऐसे ही एक कृषक जिला बेमेतरा के ग्राम उमरावनगर के प्रगतिशील कृषक हेमंत कुमार राजपूत के जीवन में कृषक उन्नति योजना एक वरदान सिद्ध हुई है। राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी एवं किसान-हितैषी योजना ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की, बल्कि उनके परिवार के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार लाया है। शासन द्वारा प्रदत्त 2.32 लाख रुपये की अनुदान राशि का राजपूत ने पूरी पारदर्शिता, विवेक और दूरदर्शिता के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जन जन तक मुफ्त बिजली पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जारी की गई है। इस योजना का लाभ लेकर हजारों हितग्राहियों के चेहरे खिल गए हैं। जहां एक ओर उन्हें मुफ्त बिजली प्राप्त हो रही है वहीं बिजली के बिलों से उन्हें मुक्ति मिल गयी है। इस योजना ने जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त परिवर्तन की शुरुआत की है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से आम नागरिकों को प्रत्यक्ष और स्थायी लाभ मिल रहा है। इस परिवर्तन की सशक्त मिसाल जशपुर जिले के…

Read More

विजय शर्मा केपीएल बना युवाओं की पहचान का मंच, उभरे क्रिकेट के नए सितारे खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कवर्धा विधानसभा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से पहली बार आयोजित विजय शर्मा केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान किया है। कवर्धा विधानसभा के 7 मंडलों से चयनित विजेता चार-चार टीमों सहित कुल 28 टीमें कवर्धा स्थित स्वामी करपात्री स्टेडियम में सेमीफाइनल एवं आगे के मुकाबलों में आमने-सामने खेल रही हैं।…

Read More