Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बरेला नगर पंचायत क्षेत्र में एक युवक के अपहरण के बाद उसकी निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय युवक का अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और शाम करीब पांच बजे उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसके घर के पास फेंक दिया गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजकुमार धुरी पिता बेनीराम (…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। हनुमंत कथा के लिए भिलाई पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा पलटवार किया है। भूपेश बघेल को विदेश चले जाना चाहिए। उनके इस बयान पर बघेल ने कहा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छत्तीसगढ़ में पैसा बटोरने आते हैं। उनका जन्म नहीं हुआ था तब से हनुमान चलीसा पढ़ रहा हूं। शास्त्री से मेरा बेटा भी 10 साल बड़ा है। धीरेंद्र शास्त्री कल का बच्चा है। वो हमें सिखाएंगे सनातन धर्म क्या है? भूपेश बघेल ने कहा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती देता हूं कि वो छत्तीसगढ़ के किसी भी साधु संत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 2 साल पुराने राजनीतिक प्रदर्शन मामले में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को कोर्ट के आदेश के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है।गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज मामले में जमानत के लिए वह रायपुर न्यायलय पहुंचे थे।सुनवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया। जानकारी के मुताबिक, मामला दो साल पहले हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन से जुड़ा है। विनोद तिवारी पर कानून व्यवस्था भंग करने और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना के आरोप हैं। इसी मामले में उनपर गैर-जमानती धाराएं लगाई गई थी। कोर्ट में पेशी के दौरान विनोद तिवारी को हिरासत में लेकर केंद्रीय जेल…

Read More

KWNS –  रायपुर । मुख्यमंत्री निवास में आयोजित ‘वीर बाल दिवस’ के विशेष समारोह में प्रदेश के चार बहादुर बच्चों को उनकी अदम्य वीरता और सूझबूझ के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में इन बच्चों को गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की स्मृति में स्थापित पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार पाने वालों में भिलाई के ओम उपाध्याय (साहिबजादा अजीत सिंह अवॉर्ड) शामिल हैं, जिन्होंने कुत्तों के हमले से बच्चों को बचाया। सरगुजा की 7 वर्षीय कांति (साहिबजादा जुझार सिंह अवॉर्ड) ने हाथियों के झुंड के बीच से अपनी…

Read More

KWNS – मुंबई। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 21 दिसंबर, 2025 को संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की 269वीं जयंती भक्ति, उत्साह और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाई गई। एक दिवसीय जयंती समारोह सतनामी समाज सामाजिक संघ , मुंबई – महाराष्ट्र के अध्यक्ष श्री एच.आर. पाटले द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ शुरू हुआ।  सतनामी समाज सामाजिक मुंबई द्वारा आयोजित एक दिवसीय जयंती समारोह की शुरुआत पारंपरिक रूप से पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की आरती से हुई, जिसके बाद अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया । ध्वजारोहण के दौरान सचिव श्री रमेश मौर्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्थानीय विधायकों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में धारा 353 (2) B.N.S. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आकांक्षा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, आकांक्षा टोप्पो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा क्षेत्रीय विधायक के विरुद्ध अभद्र, अशोभनीय और मर्यादाहीन शब्दों का प्रयोग करते हुए टिप्पणियां की थी। यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई। इस मामले को लेकर सीतापुर थाना पुलिस…

Read More

राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता मुस्कान हॉकी कप 2025–26 में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। नगर पंचायत बोड़ला में आयोजित चार दिवसीय मुस्कान हॉकी कप राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्यभर से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी खेल भावना, अनुशासन तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने बोड़ला की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ममतेश्वरी लहरे, राजनांदगांव की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिशा साहू, कोच चौहान सहित अन्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। बाल विवाह की सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, समर्पित संस्था एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालक का विवाह रुकवाने में सफलता प्राप्त की। यह कार्रवाई जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय के निर्देश एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी अनिल द्विवेदी के मार्गदर्शन में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पाण्डुका अंतर्गत ग्राम पंचायत धुरसा में 26 दिसम्बर 2025 को एक नाबालिग बालक का विवाह आयोजित किए जाने की सूचना दूरभाष के माध्यम से प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए चाइल्डलाइन 1098 गरियाबंद की सुपरवाइजर अहिल्या ठाकुर,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, कवर्धा द्वारा पेराई सत्र 2025–26 के दौरान गन्ना उत्पादक किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में कारखाना प्रबंधन द्वारा अब तक किसानों को कुल 24.85 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र के गन्ना किसानों में संतोष और उत्साह का माहौल है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के स्पष्ट निर्देशों और जिला कलेक्टर गोपाल वर्मा के सतत मार्गदर्शन में कारखाना प्रबंधन ने पारदर्शी और समयबद्ध भुगतान व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया है। पेराई सत्र…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED ने आज कोर्ट में लगभग 29 हजार 800 से अधिक पन्नों का अंतिम चालान पेश किया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 82 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है। अब मामले का ट्रायल शुरू होगा। क्या है शराब घोटाला ? छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 3200 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। इस घोटाले में राजनेता, आबकारी विभाग के अधिकारी, कारोबारी सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज…

Read More