Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पद्मश्री फूलबासन ही सुरक्षित नहीं, कानून व्यवस्था बदतर : कांग्रेस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज लेंगे मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक…
- सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
- सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
Author: Khabar World
‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत UP से हुई बरामदगी खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी के हिरीं थाना पुलिस को ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित रूप से दस्तयाब किया है। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी लखन कुमार निषाद को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी लखन कुमार अटर्रा ग्राम का रहने वाला है, जो नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए…
जिले के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास को मिलेगी नई दिशा- डॉ. रमन सिंह खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के निरंतर प्रयासों, दूरदर्शी नेतृत्व एवं औद्योगिक विकास को प्राथमिकता देने वाली नीति के परिणामस्वरूप राजनांदगांव जिले को एक ऐतिहासिक औद्योगिक उपलब्धि प्राप्त हुई है। देश की प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने राजनांदगांव में ₹10,500 करोड़ के निवेश से यूरिया निर्माण इकाई स्थापित किए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। यह निवेश प्रस्ताव राज्य सरकार द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ स्किल टेक कार्यक्रम के दौरान सामने आया, जिसका आयोजन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस अफसर डा प्रियंका शुक्ला की नियुक्ति कर दी है। डा शुक्ला,माय भारत संगठन में सीईओ नियुक्त की गईं हैं। प्रियंका ने दो माह पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन दिया था। इसके साथ ही राज्य से एक और अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगी। प्रियंका इस समय पापुनि की एमडी, और समग्र शिक्षा में संचालक है। उन्हें कार्यमुक्त करने पर राज्य प्रशासन में एक छोटा फेरबदल संभव हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। आमाबेड़ा के बड़े तेवड़ा में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफन को लेकर हुई घटना के विरोध में सर्व समाज के छत्तीसगढ़ बंद के बीच कांकेर जिले में 19 धर्मांतरित लोगों ने घर वापसी की है। आमाबेड़ा क्षेत्र के ग्राम चिखली में 19 धर्मांतरित सदस्यों ने शीतला मंदिर में पूजा कर मूल धर्म में वापसी की। इस दौरान गांव के गायता, पटेल एवं समाज प्रमुखों ने धर्मांतरित लोगों का मूल धर्म में पुनः आने पर स्वागत किया। वहीं कांकेर जिले के आमाबेड़ा में फिर से विवाद हो गया है। धर्मांतरित महिला से मूल हिंदू धर्म में वापसी…
टीएस सिंहदेव की विश्वसनीयता खत्म हो रही है- रामविचार नेताम खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। क्रिसमस त्यौहार के विरोध के मद्देनजर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने कहा था कि, वह क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री सजायेंगे और बजरंग दल को भी आमंत्रित करेंगे। अपने इसी बयान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाजपा लीडर्स के निशाने पर आ गए है। भाजपा के सीनियर आदिवासी नेता और कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने उनपर तीखा तंज कसा है। नेताम ने दावा किया है कि, टीएस सिंहदेव तो हर साल क्रिसमस मनाते हैं, वे रोजा रखते हैं और रमजान…
छत्तीसगढ़ की प्राचीन धरोहर बनेगी विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 146 करोड़ रू. की लागत से भोरमदेव कॉरिडोर परियोजना का विकास किया जा रहा है। भूमिपूजन दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल होंगे। यह ऐतिहासिक निर्णय राज्य के पुरातात्विक और धार्मिक स्थलों को जोड़कर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करेगा। 1000 वर्ष पुरानी धरोहर को नया जीवन भोरमदेव मंदिर के इतिहास में पहली बार वाटर ट्रीटमेंट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। प्रदेशभर में बंद का असर दिखा। रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर में दुकानें सुबह से बंद हैं। वहीं छत्तीसगढ़ बंद के बीच राजधानी में कुछ असामाजिक लोगों ने तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो मॉल और कटोरा तालाब के ब्लिंकिट गोदाम में उत्पात मचाते हुए जमकर तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस की तैयारी को लेकर हुई सजावट को तोड़ दिया। माल के अंदर भी तोड़फोड़ की गई। वहीं बंद के दौरान ब्लिंकिट सेवा चालू करने…
गुरू ख़ुशवंत साहेब, मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, की प्रेस वार्ता खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में तकनीकी शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा के समुचित विकास और समन्वय स्थापित करने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग सदैव प्रयासरत है। वर्तमान में तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत 29 इंजीनियरिंग महाविद्यालय तथा 53 पॉलिटेक्निक संस्थाए एवं 101 फार्मेसी संस्थाए संचालित है। जिनमे इंजीनियरिंग संस्थानों में स्नातक स्तर के 30 पाठ्यक्रम, स्नातकोत्तर स्तर पर 36 तथा पॉलिटेक्निक संस्थाओं में डिप्लोमा स्तर के 21 त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम संचालित है। जिसमे लगभग 60 हजार छात्र-छात्राए अध्ययनरत है । विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस क्रिसमस के अवसर पर प्रदेश के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने प्रेम, करुणा, क्षमा और समानता जैसे मूल्यों को समाज के केंद्र में रखा। प्रभु यीशु ने मानव सेवा को ही अपने जीवन का उद्देश्य बनाया और गरीबों, वंचितों तथा जरूरतमंदों की सेवा का संदेश दिया। राज्यपाल ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं आज भी समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर पहुंच गई है।झारखंड से रायपुर तक ट्रांजिट रिमांड के दौरान दोनों राज्यों के करीब 15 अधिकारी सुरक्षा में तैनात रहे। 23 दिसंबर की रात करीब 10 बजे झारखंड से रवाना हुई पुलिस टीम लगभग 14 घंटे बाद रायपुर पहुंची। फिलहाल गैंगस्टर मयंक सिंह से ACCU क्राइम ब्रांच कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। कुछ ही देर में उसे रायपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि जुलाई 2024 में रायपुर के कोयला और कंस्ट्रक्शन कारोबारी प्रहलाद राय और PRA ग्रुप के संचालक के…

