Author: Khabar World

पौष पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होता है। लेकिन इस बार पौष पूर्णिमा का व्रत और पौष पूर्णिमा का स्नान-दान अलग-अलग दिन हैं। पौष पूर्णिमा नए साल 2026 की पहली पूर्णिमा है। पौष पूर्णिमा स्नान के बाद अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र आदि का दान देते हैं। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। उसके बाद व्रत रखकर सत्यनारायण भगवान, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करते हैं। लक्ष्मी कृपा की प्राप्ति और चंद्र दोष से मुक्ति का अच्छा दिन है। आइए जानते हैं कि पौष पूर्णिमा व्रत कब है?…

Read More

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अगले महीने भारत में होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड ‘ए’ के ​​बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज जेडन लेनोक्स को पहली बार ब्लैक कैप्स टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉन्वे, मिचेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल जैसे अनुभवी व्हाइट-बॉल विशेषज्ञों के साथ लेनोक्स और क्रिस्टियन क्लार्क जैसे युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है। बोर्ड आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए सही टीम की तलाश में जुटा है। लेनोक्स को वनडे टीम में शामिल किया गया है। उनके साथ क्रिस्टियन क्लार्क,…

Read More

नई दिल्ली। ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई जारी रखते हुए थमने के मूड में कतई नहीं है। 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से, आदित्य धर द्वारा निर्देशित ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। इस बीच जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी की ‘अवतार फायर एंड ऐश‘ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है लेकिन ‘धुरंधर’ के आगे ये हॉलीवुड फिल्म भी फीकी साबित हो रही है। दिलचस्प बात ये है कि तीसरे हफ्ते में भी ‘धुरंधर’ की धमाकेदार परफॉर्मेंस जारी है। चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के…

Read More

नई दिल्ली। सर्दियों में पीतल-तांबे का पानी पीना केवल परंपरा नहीं, बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. श्रीराम वैद्य के अनुसार, पीतल में तांबे के गुण पानी को शुद्ध रखते हैं और शरीर की गर्माहट व इम्यूनिटी बनाए रखते हैं। यही वजह है कि सर्दियों में यह पानी स्वास्थ्यवर्धक विकल्प बन जाता है। तांबा दोषों को नियंत्रित करता है और पीतल शरीर को स्थिरता देता है। सर्दियों में इन दोनों का मेल शरीर के लिए अनुकूल माना जाता है। पीतल कोई अलग धातु नहीं, बल्कि तांबे और जस्ते के मिश्रण से बना होता है। यही…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई के जयंती स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य हनुमंत कथा होने जा रही है। 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित कथा लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कथा के दौरान भिलाई में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ होगी। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट चार्ट तैयार किया है। 25 दिसंबर से कथा खत्म होने तक जयंती स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। वीआईपी पास वाले वाहन चालक चोपड़ा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना स्थित साहू दूध डेयरी में काम करने वाले दो युवकों के बीच हुए हिंसक विवाद हुआ। आरोपी ने शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना 23 और 24 दिसंबर की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि साहू दूध डेयरी कचना के संचालक चिंटू साहू ने देर रात थाने पहुंचकर सूचना दी कि डेयरी में काम करने वाले उसके दोनों कर्मचारी सन्नी साहू और दुर्गेश…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर, दुर्ग और बालोद समेत कई इलाकों में 25 दिसंबर तक शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं आज उत्तरी सीमा से लगे क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। अगले 3 दिनों में पारा 1 से 3 डिग्री सेल्सियस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांकेर के आमबेदा इलाके के बड़े तेवड़ा गांव में बीते दिनों हुए शव दफन विवाद और धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने बुधवार यानी 24 दिसंबर को प्रदेशव्यापी छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स चैम्बर्स ने भी अपना समर्थन दिया है। कई व्यापारी राजधानी रायपुर में जयस्तंभ चौक सहित प्रमुख मार्गों में दुकानें बंद कराने निकले हैं। उनके साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ ट्रांसपोर्ट चैंबर का भी बंद को समर्थन मिला है। बंद के चलते प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दुकानें, सब्जी मंडियां, ट्रांसपोर्ट…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। ऐसे पंजीकृत श्रमिक, जिनके बच्चे अध्ययनरत हैं और जिन्होंने अभी तक योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, वे श्रमेव जयते मोबाइल एप, श्रम विभागीय कार्यालय, नजदीकी श्रम संसाधन केंद्र अथवा नजदीकी च्वाइस सेंटर के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का मंगलवार को निधन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ आज 11 बजे मारवाड़ी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि बीते दिन 4:58 मिनट पर विनोद कुमार शुक्ल ने अंतिम सांस ली।

Read More