Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर
- सुशासन तिहार: बलरामपुर में जनसमस्या निवारण शिविरों का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान, ग्रामीणों के चेहरे खिले
- सोलर पंप और स्व-सहायता समूह ने बदली किस्मत, सुजन्ती पैकरा अब ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
- सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध
Author: Khabar World
नई दिल्ली। राजनीति में आने से पहले थलपति विजय की आखिरी फिल्म, ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही वर्ल्डवाइड और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक, ‘जन नायकन’ 9 जनवरी, 2026 को पोंगल के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म से पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की उम्मीद है। इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। जानते हैं रिलीज से पहले प्री सेल में इस फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है? ‘जना…
नई दिल्ली। ठंड का मौसम आते ही त्वचा रूखी, बेजान और फटने लगती है। ऐसे में लोग महंगे क्रीम और लोशन का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार ये केमिकल युक्त उत्पाद त्वचा को नुकसान भी पहुंचा देते हैं। जौनपुर की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. कुसुम पांडेय बताती हैं कि ठंड में त्वचा की देखभाल के लिए दादी-नानी के घरेलू नुस्खे आज भी सबसे प्रभावी और सुरक्षित हैं। खासकर नारियल तेल का नियमित उपयोग त्वचा को प्राकृतिक ग्लो देने के साथ उसे अंदर से मजबूत भी बनाता है। डॉ. कुसुम पांडेय बताती हैं कि नारियल तेल आयुर्वेद में शीतल और पोषक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभाग के पिछले दो वर्षों के कार्यों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। महतारी वंदन योजना को उन्होंने राज्य की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल बताया। मंत्री राजवाड़े ने बताया कि, महतारी वंदन योजना ने दो वर्षों में राज्य की 69 लाख से अधिक महिलाओं तक आर्थिक संबल पहुंचाया है। उन्होंने कहा- ‘यह सिर्फ एक राशि नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान का हस्तांतरण है। इससे घर-परिवार में महिला की भूमिका और मजबूत हुई है।’ ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शेष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी से लगभग 125 किलोमीटर दूर बारनवापारा के घने जंगलों में सीजीपीएससी भर्ती घोटाले की साजिश रची जा रही थी। सीबीआइ की अंतिम चार्जशीट में राजफाश हुआ है कि आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी ने 35 चयनित अभ्यर्थियों को जंगल के एक रिसार्ट में ठहराकर परीक्षा की विशेष तैयारी कराई। कोचिंग संचालक उत्कर्ष चंद्राकर ने इसमें सहयोग किया। इसी रिसार्ट के एक कमरे में प्रश्नपत्र लीक करने और चयन सूची तैयार करने की योजना बनाई गई। जांच में उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों, नेताओं और प्रभावशाली परिवारों से जुड़े अभ्यर्थियों का चयन किया गया। भूपेश बघेल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में बीते महज 5 दिनों के भीतर पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 23 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 73 हजार रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें महासमुंद जिले का एक पुलिस आरक्षक भी शामिल है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकउमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने 5 जनवरी 2026 को मुखबिर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ की ठंड शीतलहर के रूप में वापसी होगी। अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। ठंड का प्रकोप राज्य के उत्तरी के साथ मध्य हिस्से में होगा। इस दौरान कुछ इलाकों में गहरा धुंध और कोहरा छाने की उम्मीद भी है। पिछले तीन दिन से राज्य में आने वाली नमी युक्त हवाओं के प्रभाव स न्यूनतम तापमान में बढोतरी हो गई थी। विक्षोभ आगे बढ़ चुका है जिसकी वजह से रात के तापमान में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तखतपुर में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से कटने का मामला सामने आया है। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 65 हजार मतदाताओं को प्रपत्र वितरित किए गए थे, जिनमें से 48 हजार प्रपत्र मतदाताओं द्वारा निर्धारित समय-सीमा में जमा नहीं किए गए। इसके परिणामस्वरूप इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि इस पुनरीक्षण प्रक्रिया में सी श्रेणी के लगभग 11 हजार ऐसे मतदाता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज मंगलवार को सुबह 10:30 बजे उसरीबेड़ा से दंतेवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 11:30 बजे सर्किट हाउस, दंतेवाड़ा पहुचेंगे, जहां अल्प विश्राम के पश्चात दोपहर 12:00 बजे माता दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद 12:30 बजे दंतेवाड़ा से हितावर (नकुलनार) के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1:00 बजे नकुलनार स्थित हितावर पहुंचेंगे, जहां उन्होंने बाबा कोण्डराज खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 3:30 बजे नकुलनार से उसरीबेड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5:00 बजे उसरीबेड़ा पहुचेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। आज दोपहर साढ़े 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। सरकार के दो साल पूरे होने पर राजस्व एवं उच्च शिक्षा विभाग के कामों की जानकारी दी जाएगी। आगामी कार्ययोजना की भी जानकारी देंगे। नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस-कॉन्फ्रेंस होगी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय आज विभागीय बैठकों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे सीएम नया रायपुर मंत्रालय जाएंगे। अलग-अलग विभागों की बैठकों में वे शामिल होंगे। इस दौरान विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाम 6 बजे राष्ट्रीय युवा उत्सव कार्यक्रम की सेंड ऑफ सेरेमनी में शामिल होंगे।

