Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे
- अबूझमाड़ के ताहकाडोंड गांव में मोबाइल टावर की हुई स्थापना
- CM साय के तेवर का असर: पत्थलगांव–कुनकुरी मार्ग के कायाकल्प की कवायद तेज, बारिश से पहले ‘स्मूथ’ होगा सफर
- पत्नी काे जान से मारने का प्रयास करने वाला आराेपित पति गिरफ्तार
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली हिरण की जान: बीजापुर के भैरमगढ़ में दर्दनाक हादसा
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण
- मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव
- सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। सरगुजा जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण किसानों के लिए धान विक्रय की प्रक्रिया सुविधाजनक हो गई है। जिसका प्रत्यक्ष लाभ किसानों को मिल रहा है। अंबिकापुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिहरपुर के रहने वाले लघु किसान अरविंद राम मिंज ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए। अरविंद राम मिंज ने बताया कि इस वर्ष बारिश अच्छी होने से धान की उपज भी बेहतर हुई है। वे लगभग सवा 5 एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं। उनका कुल 103 क्विंटल धान का रकबा है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी गुरुवार को दोपहर 12 बजे से जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा देंगे ग्रामीण महिलाओं को प्रेरक संदेश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान द्वारा संचालित लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का छठवां एपिसोड आगामी 08 जनवरी 2026 को प्रसारित किया जाएगा। यह एपिसोड वित्तीय समावेशन की थीम पर आधारित होगा, जिसमें स्व-सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी प्रेरक कहानियों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। इस विशेष एपिसोड में दुर्ग, बालोद एवं गरियाबंद जिलों की दीदियाँ अपने जीवन के अनुभव साझा करेंगी। वे बताएंगी कि बैंकिंग सुविधाओं से जुड़ाव, नियमित बचत,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। एंबुलेंस भी तस्करों के लिए गांजा तस्करी का जरिया बन गया है। ऐसे ही एक बड़े मामले में पुलिस ने एंबुलेंस से 2 करोड़ 60 लाख रुपए कीमत का 520 किलो गांजा जब्त किया है। मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी भवानीपटना से गांजा लेकर नागपुर, महाराष्ट्र जा रहे थे, जिसे पुलिस ने टेमरी चेक पोस्ट पर पकड़ा। तीनो आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। कोमाखान पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। आर्थिक रूप से सशक्तिकरण की नींव सशक्त मानसिकता पर आधारित होती है। दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास व्यक्ति को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाते हैं। सूरजपुर जिले की स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने इस सोच को व्यवहार में उतारते हुए आत्मनिर्भरता की एक सशक्त मिसाल प्रस्तुत की है। ये महिलाएं न केवल स्वयं सशक्त बन रही हैं, बल्कि जिले की महिलाओं एवं बच्चों को पोषण उपलब्ध कराने के अभियान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। पोषण और महिलाओं का सशक्तिकरण दोनों होता है पोषण आहार (रेडी-टू-ईट या RTE) निर्माण संयंत्र सरकार द्वारा संचालित…
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना बनी आत्मनिर्भरता की राह खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। धुन के पक्के लोग अपने संकल्प और परिश्रम से न केवल स्वयं का जीवन संवारते हैं, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा बनते हैं। वैशाली नगर, राजनांदगांव निवासी प्रदीप कुमार रामराव देशपांडे ने अपने दृढ़ इरादों से यह सिद्ध कर दिखाया है कि सही योजना और मेहनत के सहारे आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव रखी जा सकती है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग हेतु सबिसडी अधिकतम 10 लाख रुपए तक प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) भारत सरकार की एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जो खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह योजना आम नागरिकों को बिजली बिल से राहत देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर ने अपने निवास ग्राम पार्रीकला में 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। सोलर पैनल की स्थापना के बाद उन्हें योजना का प्रत्यक्ष और दीर्घकालीन लाभ मिल रहा है। हितग्राहियों को डबल सब्सिडी, बिजली…
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ को दी बधाई: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आभार व्यक्त किया खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने जिला अस्पताल रायपुर स्थित इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी (IPHL) को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (NQAS) का प्रमाणन प्राप्त होने पर छत्तीसगढ़ सरकार को सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई दी है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को लिखे पत्र में नड्डा ने उल्लेख किया कि रायपुर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) मुख्यालय के निर्देश पर जिले में मानकविहीन एवं नियमों का उल्लंघन कर संचालित सीएससी केंद्रों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जांच के दौरान निर्धारित मापदंडों पर खरे नहीं उतरने वाले 77 सीएससी संचालकों की आईडी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है, जिससे जिले के सीएससी संचालकों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन एवं सीएससी जिला कार्यालय द्वारा लंबे समय से केंद्रों की कार्यप्रणाली पर नजर रखी जा रही थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई केंद्र बिना स्थायी कार्यालय के संचालित हो रहे थे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा कलेक्टोरेट में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद की जान लेने की कोशिश की। युवक अपने साथ पेट्रोल और माचिस लेकर पहुंचा था। उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लिया था, हालांकि समय रहते सुरक्षा में तैनात जवानों ने युवक के पास से माचिस छीन लिया। इससे बड़ी घटना होने से टल गई। जानकारी के मुताबिक, युवक आरिफ बाठिया ने कृषि विभाग के कार्यालय का भवन निर्माण का काम किया था। जिसका पैसा 1 साल बाद भी नहीं मिल पाने की वजह से वह परेशान था। युवक ने…

