Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
- सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा
- कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
- सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ
Author: Khabar World
जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के समर्पण की जीत- रमेश सिंह ठाकुर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त सफलता की खुशी में, भाजपा जिला रायपुर द्वारा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी एवं मिठाइयों के साथ भव्य विजय उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि इन राज्यों के चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छतीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़ बन चुका है, ऐसे में यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए । उन्होंने कहा कि बदलते बस्तर की इस सकारात्मक छवि को आगे बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध और अभिनव प्रयास जरूरी हैं। राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को कलेक्टोरेट जगदलपुर के प्रेरणा सभाकक्ष में बस्तर जिले के विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम सरोधी में आयोजित चौपाल में शासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही का एक भावनात्मक उदाहरण सामने आया। सरोधी की रहने वाली सरलाबाई मरावी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष अपनी समस्या रखी और कुछ ही पलों में उसका समाधान भी मिल गया। सरलाबाई मरावी, पति लल्लूराम मरावी, एक साधारण कृषक परिवार से हैं। उनके पास लगभग 5 एकड़ कृषि भूमि है और परिवार में उनका एक बेटा है। खेती ही उनके जीवनयापन का मुख्य साधन है। चौपाल के दौरान सरलाबाई ने बताया कि उन्होंने एक माह पहले किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी)…
विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों, मिड-डे-मिल व हास्पिटल कैंटिन का किया गया निरीक्षण वैक्सिन स्टोर में तापमान अलार्म सिस्टम लगाने के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ और औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों, मिड-डे-मिल व हास्पिटल कैंटिन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने सभी वैक्सिन स्टोर्स में तापमान अलार्म सिस्टम लगाने और बिजली बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था (जनरेटर/इन्वर्टर) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि 02 से 08 डिग्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने और दांव लगाने वाले चार आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। यह कार्रवाई पाटन थाना और एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाटन के बाजार चौक स्थित मछली मार्केट के पास कुछ लोग मोबाइल ऐप के माध्यम से आईपीएल मैचों पर अवैध सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की…
महतारी वंदन योजना से सशक्त हुई केकती बाई की जिंदगी खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ग्राम सरोधी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम केवल प्रशासनिक संवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह आम जनजीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जीवंत तस्वीर भी बन गया।इसी चौपाल में सामने आई एक ऐसी कहानी, जिसने सरकारी योजनाओं के वास्तविक प्रभाव को भावनात्मक रूप से उजागर किया। ग्राम सरोधी की निवासी केकती मरावी, अपने पति राजेंद्र मेरावी और तीन बच्चों—चिंरजीव, किरण और विक्रांत के साथ एक साधारण किसान परिवार से जुड़ी हैं। खेती-किसानी ही उनके जीवन का मुख्य आधार…
खाट में बैठकर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के विकासखंड छुईखदान के ग्राम सरोधी पहुंचे, जहां उन्हें अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उत्साह, आत्मीयता और अपनत्व का अनोखा दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री के आगमन से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण उन्हें देखने और उनसे मिलने उमड़ पड़े। गांव की महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने महुआ, चार, आम और रखियां बड़ी भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया, वहीं स्कूली बच्चों ने…
उप स्वास्थ्य केंद्र छपरवा के उन्नयन के लिए 19.19 लाख रुपये की राशि स्वीकृत खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन को सशक्त बनाने और आमजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 10 जून 2026 तक “सुशासन तिहार” का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार क निर्देशानुसार आज जिले के सुदूर वन क्षेत्र में स्थित ग्राम छपरवा से सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आयोजित इस शिविर ने प्रशासन की सक्रियता को अंतिम छोर तक पहुंचाने का संदेश दिया। शिविर में विभिन्न…
घायल युवकों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भिजवाया खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के गंगालूर मार्ग के पोंजेर नाला के पास आज साेमवार काे मोटर सायकल से गिरकर घायल हुए दो युवकों को तत्काल प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेज कर पोंजेर में तैनात जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार बीजापुर के दो युवक भूपेंद्र निवासी चाट्टान पारा, बस स्टैंड के पीछे बीजापुर तथा रोहित शांति नगर निवासी मोटर सायकल से गिरकर घायल अवस्था में सड़क के किनारे गिरे पड़े थे । घटना की सूचना मिलते ही 168 बटालियन के इंस्पेक्टर सुनील कुमार एवं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम सरोधी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर “जय मां बंजारी महिला स्व सहायता समूह” की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को आम, रखिया बड़ी, कुटकी, चार और पपीता से सजी टोकरी भेंट की। महिला समूह द्वारा भेंट किए गए ये स्थानीय उत्पाद गांव की समृद्ध परंपरा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए महिलाओं के प्रयासों को प्रोत्साहित किया और कहा कि स्व सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे…

