Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी
- तेलीबांधा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली अज्ञात महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सजग पुलिसिंग से टली बड़ी अनहोनी: पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी हिरासत में
Author: Khabar World
नई दिल्ली। सदाबहार एक ऐसा पौधा है जो लगभग हर घर और बगीचे में आसानी से उग जाता है। इसके फूल साल भर खिलते रहते हैं, इसी कारण इसे सदाबहार कहा जाता है। देखने में आकर्षक यह पौधा केवल सजावटी ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर भी है। आयुर्वेद में सदाबहार को एक प्रभावशाली औषधीय द्रव्य माना गया है। इसका उपयोग कई रोगों के उपचार में किया जाता है और यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, सदाबहार शरीर के रक्त को साफ करने, त्वचा को स्वस्थ रखने और अंदरूनी संतुलन बनाए रखने में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव की तर्ज पर चौपाटी की शुरआत हुईं जो इसे शहरी पहचान दिलाएगी। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सोमवार को विधिवत पूजा -अर्चना कर बलौदाबाजार चौपाटी का लोकार्पण किया। लोकार्पण के साथ ही फीता काट कर चौपाटी का उद्घाटन किया गया और आमजनों के लिये खोल दिया गया।शहर के हृदय स्थल स्वामी विवेकानंद सरोवर के किनारे नगर पालिका परिषद द्वारा सुन्दर और आकर्षक चौपाटी विकसित किया गया है। इसके साथ ही सरोवर का सौन्दर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य भी किए गए हैं। कार्यक्रम को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दिन का पारा चढ़कर रात की तुलना में दोगुना हो गया है, जिससे गर्मी का अहसास होने लगा है। पिछले चौबीस घंटे में शहर का न्यूनतम तापमान 14.2 था जो दिन में चढ़कर 31.2 तक पहुंच गया। वहीं दुर्ग और राजनांदगांव का पारा 32 डिग्री के पार चला गया। दिन बीतने के साथ गर्मी का अनुभव भी बढ़ता जाएगा। पिछले चौबीस घंटे में शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य, मगर अधिकतम करीब तीन डिग्री अधिक था। इसी तरह राज्य में रात का न्यूनतम पारा 8.3 अंबिकापुर और दिन का अधिकतम पारा 32.0 डिग्री दुर्ग और राजनांदगांव का दर्ज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अधोसंरचना विकास के तहत कई परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव-नागपुर तीसरी लाइन परियोजना से जुड़े कार्य के लिए तुमसर रोड यार्ड में 24 से 31 जनवरी तक नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण कुल 14 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें से 6 ट्रेनें 24 से 31 जनवरी तक, जबकि 8 ट्रेनें 28 से 31 जनवरी के बीच नहीं चलेंगी। रद्द होने वाली गाड़यिों में अधिकतर पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जो रायपुर से नागपुर के बीच चलती हैं। इस कारण दैनिक यात्रियों को इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। उनके साथ राष्ट्रीय राजधानी में दोनों डिप्टी सीएम समेत मंत्री और सांसद भी मौजूद हैं। मंगलवार शाम वह रायपुर लौट सकते हैं। हालांकि उनके दौरे को लेकर अबतक कोई औपचारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
KWNS – रायपुर/दिल्ली। दिल्ली बीजेपी दफ्तर में छग के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में सहभागिता दिखाई। सीएम साय ने कहा, मजबूत संगठन, स्पष्ट नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता हेतु छत्तीसगढ़ भाजपा पूरी तरह तैयार है। यह सहभागिता केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री…
KWNS – नई दिल्ली l बीजेपी में ‘नबीन’ अध्याय शुरू हो रहा है. अगले 24 घंटों में अध्यक्ष पद के लिए सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया जाएगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव प्रक्रिया में सबसे पहले नितिन नबीन अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और गडकरी जैसे प्रमुख नेता मौजूद रहे. वहीं, सूत्रों का दावा है कि नितिन नबीन निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे और वह कल अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करेंगेl सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में हलचल तेज…
*आजीविका डबरियों से मछली पालन, सिंचाई सुविधा, दलहन-तिलहन की खेती तथा उद्यानिकी गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा* KWNS – रायपुर l आदिवासी बहुल एवं कृषि आधारित आजीविका वाले जिले मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी की ग्राम पंचायत करमरी में सोमवार को वीबी जी राम जी (विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन- ग्रामीण) के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ग्रामीणों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर ‘आत्मनिर्भर गांव – विकसित भारत’ का संदेश दिया गया। इस दौरान योजना के प्रति उत्साह और सामुदायिक सहभागिता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम के अंतर्गत कन्वर्जेंस आधारित आजीविका डबरी जैसे कृषि,…
बेंगलुरु में आयोजित 13वें नेशनल रिव्यू कांफ्रेंस में मिला पुरस्कार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है। उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को बधाई दी है। यह पुरस्कार राज्य के किसानों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य सरकार की कृषि नीतियों की सफलता को दर्शाता है। यह पुरस्कार बेंगलुरु, कर्नाटक में 18-19…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिले में नक्सल गतिविधियों को एक बड़ा झटका लगा है। जिले के अंतिम पंक्ति में सक्रिय 9 नक्सलियों ने सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 6 महिला और 3 पुरुष नक्सली शामिल हैं। इन नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष 3 एके-47, 2 एसएलआर और एक 303 राइफल समेत अन्य सामग्री भी जमा कराई है। बता दें कि यह आत्मसमर्पण राजा डेरा पर हुआ, जहां एक दिन पहले ही जिले के पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर्य ने पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की थी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे नक्सली उसी स्थान पर पहुंचे।…

