Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
- खाद-बीज की कालाबाजारी पर प्रशासन का ‘हंटर’, 5 केंद्रों पर बिक्री बैन, 17 को नोटिस
- रात के अंधेरे में शिक्षा के मंदिर पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, जेसीबी से ढहाया गया स्कूल भवन, गांव में आक्रोश
Author: Khabar World
वरिष्ठ नागरिकों के लिए डे-केयर सुविधा से सुसज्जित केंद्र : योग, स्वास्थ्य, मनोरंजन और कौशल विकास की मिलेगी एक ही छत के नीचे सुविधा खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर केंद्र ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया और आत्मीय संवाद स्थापित किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर वरिष्ठजन अत्यंत प्रसन्न नजर आए तथा उन्होंने राज्य सरकार द्वारा विकसित ‘सियान गुड़ी’ के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर बुजुर्गों को फूड बास्केट…
अनियमितता पर एक फर्म को नोटिस जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में बिना चिकित्सकीय पर्चे के नारकोटिक एवं मनः प्रभावी औषधियों के अवैध विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को सरगॉव क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा के मार्गदर्शन में टीम द्वारा मेडिकल स्टोर्स में नारकोटिक एवं अन्य प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री, स्टॉक रजिस्टर, क्रय-विक्रय अभिलेख और…
कलेक्टर ने बाल विवाह को समाप्त करने में भागीदारी निभाने नागरिकों से की अपील खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बाल विवाह के रोकथाम हेतु जिले के नागरिकों को कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जागरूक करते हुए कहा कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक बुराई है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है, जो बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। शासन द्वारा 31 मार्च 2029 तक बाल विवाह मुक्त…
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। हर नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना पक्का मकान हो, जहाँ वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सके। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण यह सपना हर किसी के लिए पूरा करना आसान नहीं होता। ऐसे में सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत चपोरा के निवासी मोहन सिंह राज को इस योजना के तहत पक्का आवास मिला जिससे अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन यापन कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय जुड़ गया है, जहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-4 के अंतर्गत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर से वर्चुअल माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण जगदलपुर के कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के दौरान बस्तर जिले की कुल 86 महत्वपूर्ण सड़क कार्यों की आधारशिला रखी गई, जिनकी कुल लंबाई 235.45 किलोमीटर और अनुमानित लागत लगभग 250…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में टिकाऊ और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले में रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के उद्देश्य से हरी खाद के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा जशपुर जिले के सभी विकासखंडों में इस वर्ष 600 हेक्टेयर क्षेत्र में हरी खाद का प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों से अपील की गई है कि वे कृषि विभाग के मैदानी अमले से संपर्क कर हरी खाद तकनीक…
समय की हो रही बचत, घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। जल जीवन मिशन ने छत्तीसगढ़ के बुलगा (Bulga) जैसे गांवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाकर जीवन स्तर को बदल दिया है। बुलगा गाँव में अब हर घर में नल का कनेक्शन है, जिससे ग्रामीण महिलाओं को दूर से पानी लाने की मेहनत से मुक्ति मिली है। ग्रामीण अंचलों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संचालित ’जल जीवन मिशन’ अब ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली का नया आधार बन रहा है। कभी पानी के लिए लंबी दूरी तय करने वाली महिलाओं के आंगन में आज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चिन्हारी योजना राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाकारों को नई पहचान देने का सशक्त माध्यम बनती जा रही है। इस योजना के माध्यम से न केवल पारंपरिक कला रूपों का संरक्षण हो रहा है, बल्कि कलाकारों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से भी सशक्त किया जा रहा है। चिन्हारी योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोक कलाकारों, शिल्पकारों, गायकों और नर्तकों की पहचान कर उनका पंजीयन किया जा रहा है। इससे एक व्यापक सांस्कृतिक डेटाबेस तैयार हो रहा है, जो भविष्य में कला के संरक्षण और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। यहां का तापमान लगभग 38 डिग्री के आस-पास पहुंचने से इंद्रावती नदी समेत कई नदी-नालों का जलस्तर घट गया है। बस्तर के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात में भी पानी की एक-दो धार बह रही है। इसका असर न केवल पर्यटन पर दिख रहा है, बल्कि पर्यावरण और जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। जहां आम दिनों में पर्यटकों की भीड़ रहती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। चित्रकोट इलाके के रामजीत बघेल कहते हैं कि जलप्रपात में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। सहित पूरे बस्तर संभाग में चैत्र माह के दौरान ‘आमा जोगानी’ देव पूजन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो प्रकृति, पूर्वजों (पितरों) और ग्राम देवताओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का प्रतीक है। कोंडागांव जिले के विभिन्न गांवों में यह पर्व विधि-विधान के साथ आयोजित हो रहा है। ‘आमा जोगानी’ मूल रूप से नए आम की फसल के आगमन से जुड़ा एक पारंपरिक पर्व है। बस्तर की मान्यताओं के अनुसार, जब तक इस पूजा को विधिपूर्वक संपन्न नहीं किया जाता, तब तक नए…

