Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वादाखिलाफी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; कोपेडीह-आरगांव मार्ग के लिए विधायक को सौंपा एक माह का ‘अल्टीमेटम’
- छत्तीसगढ़ सिविल साेसायटी की ऐतिहासिक हुंकार: ब्रिटिश ताज को ‘अल्टीमेटम’: छत्तीसगढ़ से उठी 5 ट्रिलियन डॉलर के हर्जाने और विरासत वापसी की गूँज
- मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मफुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर
Author: Khabar World
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शैक्षणिक भ्रमण के लिए बस को दिखाई हरी झंडी KWNS -रायपुर।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा के समनापुर पुल के पास से डेयरी कोऑपरेटिव एवं अमूल डेयरी कोऑपरेटिव बनासकाठा गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर जाने वाले पशुपालकों और बिहान की दीदियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने बस में पहुंचकर बिहान समूह की दीदियों एवं पशुपालकों से आत्मीय संवाद किया तथा भ्रमण के उद्देश्य और अपेक्षित सीख के संबंध में चर्चा की। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे बनासकाठा जाकर वहां की उन्नत व्यवस्थाओं को…
KWNS – रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने नगर निगम जलकार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू की विशेष उपस्थिति में नगर निगम रायपुर में नवगठित जलबोर्ड में सम्मिलित अधिकारियों नगर निगम अधीक्षण अभियंता राजेश राठौड, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा जुनियर, सहायक अभियंता अनुराग पाटकर, उपअभियंता योगेन्द्र साहू, शुभम तिवारी की उपस्थिति में नगर निगम जल बोर्ड के कार्य दायित्वो एवं गतिविधियों को लेकर आवश्यक बैठक कार्यालय कक्ष में ली एवं गर्मी की पूर्व तैयारियों की समीक्षा कर जलबोर्ड के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। सभापति ने जल बोर्ड अधिकारियों को रायपुर…
KWNS – रायपुर । मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पिछले 25 वर्षों में बिजली व्यवस्था की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। वर्ष 2000 में अविभाजित कोरिया जिले का हिस्सा रहे इस क्षेत्र में अब विद्युत उपभोक्ताओं, उपकेंद्रों, ट्रांसफार्मरों और लाइनों के नेटवर्क में कई गुना वृद्धि दर्ज की गई है। इसका सीधा लाभ कृषि, उद्योग और घरेलू उपभोक्ताओं को मिला है। वर्ष 2000 में जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल 6,228 वर्ग किमी था, जो 2022 में पृथक जिला बनने के बाद 4,227 वर्ग किमी रह गया। क्षेत्रफल कम होने के बावजूद बिजली सुविधाओं का विस्तार तेजी से हुआ है। उपभोक्ता संख्या में…
KWNS – कांकेर। आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन एवं व्यापक तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव कुमार टामक द्वारा जिला न्यायालय कांकेर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला स्तरीय बैठक ली गई। उक्त बैठक में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर तथा पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा उपस्थित रहे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा उक्त बैठक में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम कमेटी के अंतर्गत विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए आवश्यक प्रशासनिक, तकनीकी एवं…
KWNS – रायपुर। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत् राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र तेजी के साथ जगमग हो रही है। सूरजपुर जिले के सिलफिली निवासी श्री मनोज विश्वास योजना के सफल लाभार्थी बनकर दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। विश्वास ने अपने घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कर न केवल बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत की है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सूरजपुर जिले में पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, जो आमजन…
किसानों से 22,000 रुपये प्रति टन की दर से हो रही है सीधी खरीदी KWNS -रायपुर। खाद्य तेल में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ में ऑयल पाम की खेती को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में अब तक 10,796 हेक्टयर क्षेत्रों में ऑयल पाम की खेती हो रही है। जिसमें 7,315 किसान लाभान्वित हो रहे हैं। जिला प्रशासन भी ऑयल पाम के लिए जमीन चिहांकित कर रकबा बढ़ाने प्रयासरत हैं। इसी क्रम में संचालक उद्यानिकी लोकेश कुमार ने दुर्ग एवं बेमेतरा जिलों के किसानों के खेतों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की…
जगन्नाथ मंदिर चिरमिरी में 16 फरवरी को शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त KWNS -एमसीबी। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर रखते हुए 16 फरवरी 2026 को जगन्नाथ मंदिर, चिरमिरी में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में विभिन्न प्रमुख स्थलों पर अधिकारियों को कार्यपालिक दण्डाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार हवन एवं पूजा स्थल तथा मुख्य मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं के लिए विजयेन्द्र सारथी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) खड़गवां/चिरमिरी को दायित्व…
*छत्तीसगढ़ में वन संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और आजीविका विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां : वन मंत्री केदार कश्यप* KWNS – प्रिया पाठक , रायपुर lवन, सहकारिता एवं परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में वन संरक्षण, हरित आवरण विस्तार, वन्यजीव संवर्धन, इको-टूरिज्म विकास तथा वनवासियों की आजीविका सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं। उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार वन संरक्षण के साथ-साथ सतत विकास, जैव…
*सिक्किम से अध्ययन भ्रमण पर आए पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात* *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, किसान हितैषी योजनाओं, उद्योग नीति तथा नक्सल पुनर्वास नीति को मिली सराहना* KWNS – रायपुर l छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर प्रदेश है और धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित इस धरा को हमारी सरकार सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में सिक्किम राज्य से अध्ययन भ्रमण पर पहुंचे पत्रकारों के दल से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया और उनसे छत्तीसगढ़ को लेकर ढेर सारी बातें साझा की। उन्होंने…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। रायपुर में ट्रेड ऑफ कॉमर्स और अन्य व्यापारिक संगठनों का समर्थन नहीं मिलने से हड़ताल बेअसर दिखा। रायपुर में मालवीय रोड, एमजी रोड, सदर बाजार, पंडरी कपड़ा मार्केट, लाखे नगर जैसे बड़े मार्केट में दुकान खुली हुईं है। ग्राहक रोजमर्रा की तरह खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा शहर में सड़कों पर भी ट्रैफिक सामान्य बना हुआ है। केंद्र सरकार के चार नए लेबर लॉ के खिलाफ देशभर में श्रमिक संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बंद का असर मिला-जुला रहा। रायपुर, बिलासपुर और अन्य शहरों में चैंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन नहीं मिलने…

