Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार: सरोधी की महिलाओं ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल, CM साय को सौंपे ‘गांव के रत्न’
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित
- छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन: विधायक संगीता सिन्हा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष
- मादा नीलगाय का कुल्हाड़ी से शिकार, मांस पकाने की तैयारी के बीच वन विभाग का छापा; 2 गिरफ्तार, 4 फरार
- काट रहा था गौमांस, घर के आंगन में रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री साय ने निभाया ‘अभिभावक’ का फर्ज, बैगा बाहुल्य गांव में गूंजा “रविशंकर” का नाम
- सुशासन की नई इबारत: जब कवर्धा में ‘मजदूर’ बने मुख्यमंत्री, श्रमिक बहनों के साथ थामा बसूला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव 23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित होगा। यह उत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा, लोक परंपराओं और साहित्यिक चेतना को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। देशभर से प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, कथाकार, विचारक, कलाकार, पत्रकार, रंगकर्मी और साहित्य प्रेमी इस आयोजन में सहभागिता करेंगे। साहित्य, संवाद और संस्कृति का संगम रायपुर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की पारदर्शी एवं डिजिटल व्यवस्था से किसानों को धान विक्रय में सुविधा मिल रही है। ग्राम पंचायत करजी के किसान देवेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि शासन द्वारा लागू किसान तुंहर टोकन ऐप ने धान बेचने की प्रक्रिया को सरल, सुगम और समय बचाने वाला बना दिया है। किसान देवेश्वर प्रसाद ने बताया कि उनके पास 72 क्विंटल धान का रकबा है। उन्होंने कहा कि अब घर बैठे मोबाइल के माध्यम से टोकन काटने की सुविधा मिल रही है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से समिति में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुंगाडीह में रहने वाले किसान परिवार के बेटे आकाश कुमार डिक्सेना ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कई वर्षों तक सरकारी नौकरी के लिए तैयारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। निराश होने के बजाय आकाश ने स्वरोजगार को अपना रास्ता बनाया और आज वे पूरी तरह आत्मनिर्भर बन चुके हैं। आकाश ने स्कूल शिक्षा के बाद कॉलेज से एमए (इंग्लिश एवं संस्कृत) और बी.एड. की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के बाद उन्होंने कुछ समय तक एक निजी कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गर्भावस्था का समय हर महिला के लिए बहुत नाजुक होता है। इस दौरान सही खाना, समय पर जांच और दवाइयों की जरूरत होती है। लेकिन सीमित आमदनी वाले परिवारों के लिए यह सब कर पाना आसान नहीं होता। ऐसे में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना सरस्वती यादव के लिए बड़ी राहत बनकर आई। कबीरधाम जिले की रहने वाली सरस्वती यादव बताती हैं कि गर्भावस्था के दौरान घर खर्च के साथ इलाज और पोषण का ध्यान रखना मुश्किल हो रहा था। फल, दूध और दवाइयों के लिए बार-बार सोचना पड़ता था। उन्हें चिंता रहती थी कि कहीं पोषण की…
खेती में भविष्य तलाश रहे युवाओं के लिए बने प्रेरणा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जहां चाह वहां राह इस उक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है, आदिवासी बहुल कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम ठोटीमडानार के रहने वाले युवा किसान गोविन्द कोर्राम ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाते हुए अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार किया है। गोविन्द अपने पिता 55 वर्षीय किसान शोभी राम कोर्राम के साथ मिलकर खेती करते हैं और आज वे गांव के अन्य किसानों के लिए एक मिसाल बन चुके हैं। गोविन्द परिवार में दूसरे नंबर के बेटे हैं। उनकी एक बड़ी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अपने अंतिम चरण में है, और अब महज 13 दिन बाकी हैं। राज्य सरकार द्वारा तय की गई समय सीमा के अनुसार, 31 जनवरी 2026 के बाद धान खरीदी बंद कर दी जाएगी। इस बीच कांकेर जिला प्रशासन ने एक नया आदेश जारी किया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ सकती है। कांकेर जिला प्रशासन ने आदेश दिया है, कि 31 जनवरी को शनिवार होने के कारण धान विक्रय के लिए जारी टोकन अब 29 जनवरी को शिफ्ट कर दिए गए हैं। यानी, किसानों को 31 जनवरी को धान बेचने के लिए…
क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, 3 की मौत, 4 को पुलिस ने कांच तोड़कर निकाला
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत कालीपुर स्थित तालाब में स्कॉर्पियो वाहन डूब जाने से हादसे में 3 युवकों भावेश नागे (38), शेखर (33), एवं मनीष नेवर (41) सभी निवासी जगदलपुर की मौत हो गई है। आस-पास मौजूद लोगों की नजर वाहन पर पड़ी, लोगों ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी। तत्काल माैके पर पंहुचे पुलिस जवानों ने कांच तोड़कर 4 युवकों की जान बचा ली है। घायल 4 युवकों की हालत खतरे से बाहर है, उन्हें मामूली चोटें आई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात सभी युवक क्रिकेट खेलकर जगदलपुर लौट रहे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में बेमेतरा के ग्राम-पीपरभाठा से मोईनभाठा तक पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसके पहले राजधानी के रायपुर में तथा राजनांदगांव एवं बस्तर में मनरेगा बचाओ पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हुये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार मजदूरो का रोजगार छीनना चाहती है। मनरेगा बंद करने से ग्रामीण क्षेत्र में रोजी रोटी में संकट आयेगा। मोदी सरकार ने “सुधार“ के नाम पर झांसा देकर लोकसभा में एक और बिल पास करके दुनिया की सबसे बड़ी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर न्यायधानी में पुलिसिंग की छवि पर सवाल उठाते हुए एक स्पा सेंटर संचालक ने तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल और वर्तमान सिविल लाइन थाना प्रभारी के खिलाफ सनसनीखेज मोर्चा खोल दिया है। स्पा संचालक लोकेश सेन और उनके भाई अमन सेन ने बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) को सौंपी गई लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि उनसे नियमित तौर पर अवैध वसूली की जा रही थी और उगाही की रकम देना बंद करने के बाद उनके व्यवसाय को जानबूझकर निशाना बनाया गया। अमन सेन का दावा है कि शहर में स्पा सेंटर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कांकेर के पीढ़ापाल गांव में आज 50 से अधिक परिवारों के 200 धर्मांतरित लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सामूहिक रूप से घर वापसी की है। इस दौरान 25 गांवों के समाज प्रमुखों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। समाज के वरिष्ठों की मौजूदगी में मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और फिर गंगाजल छिड़क कर, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सम्मान के साथ मूल धर्म में वापसी कराई गई। जानकारी के अनुसार, इस मुहिम में पीढ़ापाल, धनतुलसी, मोदे, साल्हेभाट, किरगापाटी और तरांदुलगांव के…

