Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन
- क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए
- कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: खुशी का सफर मातम में बदला, रायपुर के 4 दोस्तों की मौत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
- मुख्यमंत्री साय ने मुरिया विद्रोह के महानायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर किया नमन
- पानी की बूंद-बूंद को तरसा गुढ़ियारी; आज नगर निगम जोन-8 का घेराव करेगी कांग्रेस
- आज से शुरू होगी RCB vs KKR मैच की टिकट बिक्री
- मुख्यमंत्री साय का दावा: “असम और बंगाल में खिलेगा कमल”
Author: Khabar World
नई दिल्ली। रितेश देशमुख की मच अवेटेड फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इस 1 मई को सिनेमाघरों में मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रितेश ने न केवल लीड रोल प्ले किया बल्कि इसे निर्देशित भी किया है। संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री और जेनेलिया डिसूजा जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह फिल्म भव्यता और स्टार पावर का बेहतरीन मिश्रण है। इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान का कैमियो भी काफी इम्प्रेसिव है। इन्हीं सब कारणों से दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में खींचे चले आ रहे हैं। हालांकि शानदार…
नई दिल्ली। गर्मियों में जब आसमान से आग बरसती है, तब इसकी चपेट में आना जानलेवा साबित हो सकता है। गर्मियों में लू यानी हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। जो लोग धूप में कई घंटों तक काम करते हैं, उन्हें लू का खतरा सबसे ज्यादा होता है। चिलचिलाती धूप, गर्म हवाएं और शरीर में पानी की कमी मिलकर लू का कारण बनते हैं। ऐसे में लोग बचाव के लिए कई घरेलू उपाय अपनाते हैं, जिनमें से एक है कच्चा प्याज खाना। सालों से यह मान्यता चली आ रही है कि प्याज शरीर को ठंडा रखता है और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। जिले के पंडरिया क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फोक नदी में जा गिरी। इस हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी युवक रायपुर के बिरगांव क्षेत्र के रहने वाले थे और पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पांडातराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत उनकी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे नदी में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जहां सोमवार सुबह से ही राजधानी में आसमान बादलों से घिरा हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि, वज्रपात और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटों में सुकमा और जगरगुंडा में 2-2 सेमी तथा जगदलपुर में 1…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने मुरिया विद्रोह के महानायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर नमन किया। सीएम ने कहा, बस्तर की पावन धरती पर जन्मे वीर झाड़ा सिरहा जी ने अंग्रेज़ों की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष का बिगुल फूंका। उन्होंने जनजातीय समाज को संगठित कर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ एकजुट किया तथा स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका बलिदान हमें सदैव अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहने का संदेश देता रहेगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत गुढ़ियारी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-19 दुर्गा चौक, बजरंग चौक, बड़ा अशोक नगर समेत आसपास की बस्तियों में पानी की गंभीर समस्या है। पिछले कई दिनों से आमजनों को पानी जैसे मूलभूत समस्या से परेशान होना, पानी टैंकर की उपस्थिति पर्याप्त न होना, वार्डवासियों को एक किमी। दूर से पानी लाना, पूरे वार्ड के सभी बोरिंग का ध्वस्त होना, जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर निगम जोन-8 कार्यालय का घेराव 4 मई को प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल के नेतृत्व में किया जाएगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 10 मई के मुकाबले की टिकट बिक्री के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच के टिकट आज से बेचना शुरू करेगी। प्रबंधन के अनुसार, इस मैच के लिए टिकटों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्टेडियम के सभी स्टैंड्स की कीमतें पहले मैच के समान ही रहेंगी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चार राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव परिणामों की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत का भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने का दावा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी सोमवार को आने वाले परिणाम को लेकर बेहद आशान्वित है। मुख्यमंत्री साय ने कहा चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव के परिणाम आने हैं और हम लोग बहुत आशावान हैं। दो राज्यों- पश्चिम बंगाल और असम में…
KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर जिला मुख्यालय में 4 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, क्योंकि यह परिसर जिले के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने परिसर में उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री, कार्य की प्रगति तथा प्रस्तावित…
*मुख्यमंत्री ने सही जानकारी नहीं होने पर PWD के अधिकारी को फटकार लगाई और कहा कि *मीटिंग से निकलकर बाहर जाओ और अपने सचिव से बात करके सही जानकारी बताओ।* *हम सभी को अपने अपने कार्यालयों को सेवा तीर्थ समझना है, ये सेवा करने के मंदिर हैं: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* *अपने जिले में अपने अधीनस्थ अधिकारियों के काम का मूल्यांकन करें कलेक्टर, जरूरत पड़ने पर करें कठोर कार्रवाई* *मुख्यमंत्री हेल्प जल्द होगी शुरू, टोल फ्री नंबर पे दर्ज होगी समस्या: मुख्यमंत्री* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार में बलरामपुर प्रवास के दौरान आयोजित समीक्षा बैठक…

