Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने मुरिया विद्रोह के महानायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर नमन किया। सीएम ने कहा, बस्तर की पावन धरती पर जन्मे वीर झाड़ा सिरहा जी ने अंग्रेज़ों की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष का बिगुल फूंका। उन्होंने जनजातीय समाज को संगठित कर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ एकजुट किया तथा स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका बलिदान हमें सदैव अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहने का संदेश देता रहेगा।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत गुढ़ियारी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-19 दुर्गा चौक, बजरंग चौक, बड़ा अशोक नगर समेत आसपास की बस्तियों में पानी की गंभीर समस्या है। पिछले कई दिनों से आमजनों को पानी जैसे मूलभूत समस्या से परेशान होना, पानी टैंकर की उपस्थिति पर्याप्त न होना, वार्डवासियों को एक किमी। दूर से पानी लाना, पूरे वार्ड के सभी बोरिंग का ध्वस्त होना, जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर निगम जोन-8 कार्यालय का घेराव 4 मई को प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल के नेतृत्व में किया जाएगा।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 10 मई के मुकाबले की टिकट बिक्री के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच के टिकट आज से बेचना शुरू करेगी। प्रबंधन के अनुसार, इस मैच के लिए टिकटों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्टेडियम के सभी स्टैंड्स की कीमतें पहले मैच के समान ही रहेंगी।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चार राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव परिणामों की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत का भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने का दावा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी सोमवार को आने वाले परिणाम को लेकर बेहद आशान्वित है। मुख्यमंत्री साय ने कहा चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव के परिणाम आने हैं और हम लोग बहुत आशावान हैं। दो राज्यों- पश्चिम बंगाल और असम में…

Read More

KWNS –  रायपुर l मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर जिला मुख्यालय में 4 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, क्योंकि यह परिसर जिले के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने परिसर में उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री, कार्य की प्रगति तथा प्रस्तावित…

Read More

*मुख्यमंत्री ने सही जानकारी नहीं होने पर PWD के अधिकारी को फटकार लगाई और कहा कि *मीटिंग से निकलकर बाहर जाओ और अपने सचिव से बात करके सही जानकारी बताओ।* *हम सभी को अपने अपने कार्यालयों को सेवा तीर्थ समझना है, ये सेवा करने के मंदिर हैं: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* *अपने जिले में अपने अधीनस्थ अधिकारियों के काम का मूल्यांकन करें कलेक्टर, जरूरत पड़ने पर करें कठोर कार्रवाई* *मुख्यमंत्री हेल्प जल्द होगी शुरू, टोल फ्री नंबर पे दर्ज होगी समस्या: मुख्यमंत्री* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार में बलरामपुर प्रवास के दौरान आयोजित समीक्षा बैठक…

Read More

‘ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान’ पहुंचे मुख्यमंत्री: ‘पशु सखियों’ का बढ़ाया मनोबल खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बलरामपुर जिला प्रवास के दौरान ‘ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान’ (RSETI) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पशु सखियों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षण कक्ष का अवलोकन करते हुए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और प्रशिक्षणार्थियों से ‘जय बिहान’ कहकर आत्मीय अभिवादन किया। उन्होंने विशेष रूप से पशुपालन का प्रशिक्षण ले रही पशु सखियों से संवाद करते हुए उनके अनुभवों को जाना और उनके प्रयासों की सराहना की। इस दौरान विकासखण्ड रामचन्द्रपुर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड अंर्तगत पुसगुड़ा गांव में वर्षों के लंबे इंतजार के बाद 106 घरों में पहली बार बिजली का कनेक्शन पहुंचा है। कच्चे रास्ते, ऊंची चढ़ाई और दलदली पगडंडियों के कारण पुसगुड़ा गांव का यह क्षेत्र दशकों तक मुख्यधारा से कटा रहा। सुकमा कलेक्टर अमित कुमार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पुसगुड़ा तक बिजली पहुंचाना प्रशासन की प्रतिबद्धता और जनहित के संकल्प की परीक्षा थी। यह केवल उजाला नहीं है, बल्कि बच्चों के भविष्य और गांव के आत्मविश्वास का नया सवेरा है। शासन की प्राथमिकता अंतिम छोर पर बसे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर-ग्रामीण के द्वारा शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के मार्गदर्शन एवं पूर्व विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में घरेलू-कमर्शियल गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों की वृद्धि के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ गोलबाजार चौंक में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कमर्शियल गैस के सिलेंडर की लगातार बढ़ते दामों की व्याख्या करते हुए बताया कि एक साथ सिलेंडर के भाव में एक हजार रूपये बढ़ने से इसका प्रभाव व्यापक रूप से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत धरमपुरा स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आज रविवार काे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 181 नागरिकों का स्वास्थ्य जांच किया गया। शिविर में टीबी संक्रमण की तत्काल पहचान की गई। स्वास्थ्य टीम ने गंभीर मामले वाले 96 मरीजाें का मौके पर ही पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे परीक्षण किया। विशेषज्ञ सेवाओं के तहत अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश ध्रुव और फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. रेखा चौहान ने हड्डियों और जोड़ों के दर्द से परेशान 43 मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और इलाज दिया। इसके अलावा सामान्य स्वास्थ्य जांच…

Read More