Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
- मुख्यमंत्री साय ने मुरिया विद्रोह के महानायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर किया नमन
- पानी की बूंद-बूंद को तरसा गुढ़ियारी; आज नगर निगम जोन-8 का घेराव करेगी कांग्रेस
- आज से शुरू होगी RCB vs KKR मैच की टिकट बिक्री
- मुख्यमंत्री साय का दावा: “असम और बंगाल में खिलेगा कमल”
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
Author: Khabar World
चोरी की 36 गाड़ियां बरामद, रवि भवन पार्किंग से खुला राज खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में दोपहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 03 दर्जन एक्टिवा वाहन चोरी करने वाले मुख्य आरोपी सहित चोरी के वाहन खपाने और खरीदने वाले कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 36 एक्टिवा गाड़ियां बरामद की गई है, जिनकी कुल कीमत लगभग 19 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई में जैतखाम को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भिलाई-3 स्थित गुरु घासीदास नगर, वार्ड क्रमांक 7 के सार्वजनिक जय स्तंभ जैतखाम परिसर में नगर के ही रहने वाले एक शख्स ने घुसकर उत्पात मचाया। सतनामी समाज के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद कोसले ने कहा कि 10 जनवरी की सुबह करीब 7:30 बजे अजय जंगम अपनी मां के साथ पहुंचा था। रोजाना की तरह सामूहिक आरती हो रही थी, इसी दौरान उसने गेट पर लात मारी और लोहे का रॉड लेकर समाज के लोगों को धमकाने लगा। बताया जा रहा है कि गाली-गलौज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जिले में धर्मांतरण का एक बड़ा नेटवर्क मिला है। ग्राम धर्मापुर में एक डेविड चाको नामक व्यक्ति अवैध रूप से आश्रम और चर्च चला रहा था, जहां नाबालिग बच्चों को रखकर कथित तौर पर धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित की जा रही थी। जिले के सुदूर अंचल गांवों में जहां बिजली की व्यवस्था नहीं होती थी वहां ग्रामीणों को डिजिटल प्रोजेक्टर लगाकर प्रभावित किया जा रहा था। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मामला लालबाग थाना क्षेत्र के सुकुलदेहन चौकी का है। आरोपी के पास से कुछ विदेशी उपकरण बरामद किए गए है, जिनकी कीमत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मैच की टिकट के लिए इंडोर स्टेडियम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और फैंस टिकट काउंटर पर कतार में खड़े हैं। बता दें कि क्रिकेट मैच की ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। वहीं स्टूडेंट टिकट की बिक्री आज सुबह 10 बजे से शुरू की गई है। स्टूडेंट्स के लिए टिकट की कीमत 800 रुपये तय की गई है। आयोजकों के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की शुभकामनाएं दी। सीएम साय ने कहा, आज स्टार्टअप इंडिया की 10वीं वर्षगांठ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2016 में शुरू हुए इस अभियान ने भारत को नवाचार और उद्यमशीलता की वैश्विक शक्ति के तौर पर स्थापित किया है। आज भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और देश में 2 लाख से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स युवा शक्ति के सामर्थ्य का प्रतीक हैं। डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ के युवा उद्यमियों को संसाधन, प्रोत्साहन और अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए…
18 जनवरी को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन, कवि सम्मेलन का भी होगा आयोजन, देश के जाने-माने कवि होंगे शामिल KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज का 50वां वार्षिक अधिवेशन 18 जनवरी को बूढ़ा तालाब स्थित सरदार बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया है। इस वार्षिक अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के लगभग 22 जिलों की इकाइयो के 5000 सदस्य इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने बताया कि करीब 400 साल पहले साल 1627 ईस्वी में मुगल बादशाह शाहजहां के आतंक से त्रस्त होकर अग्रवालों…
*सचिव खनिज संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन श्री पी. दयानंद की पत्रकार वार्ता* खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सचिव खनिज संसाधन श्री पी. दयानंद ने बताया कि प्रदेश में 28 से अधिक प्रकार के खनिज विभिन्न क्षेत्रों में पाये जाते है। इन खनिजों के लिए राज्य सरकार के द्वारा अन्वेषण एवं उत्खनन हेतु खनिज ब्लॉक तैयार कर नीलामी एवं अन्य माध्यम से खनन हेतु उपलब्ध कराया जाता है। जिससे राज्य शासन को राजस्व की प्राप्ति में पिछले 02 वर्षों में उल्लेखनियवृद्धि हुई है। सी.एम.डी.सी. भी इस राज्य में अन्वेषण एवं खनन से संबंधित कार्यांे के संपादनका सहभागी है। छत्तीसगढ़ राज्य के खनिज आधारित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन जल्द ही प्रदेश के उत्तरी भाग में फिर से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से अगले दो दिन उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में शीतलहर चलने की संभावना है। हालांकि इस बीच प्रदेश के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। बुधवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। धान की कस्टम मिलिंग में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। कोटा विकासखंड स्थित हरिकिशन फूड्स राइस मिल में भारी अनियमितता पाए जाने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में मिल में 2890.80 क्विंटल धान की कमी पाई गई, जिसके बाद करीब 7 करोड़ 47 लाख रुपये मूल्य का 24,109.20 क्विंटल धान जब्त कर लिया गया और राइस मिल को सील कर दिया गया। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समितियों से धान उठाव और कस्टम मिलिंग की प्रक्रिया जारी है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शासन द्वारा इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रेंज के 3 एएसआई, 3 प्रधान आरक्षकों सहित 11 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। 14 जनवरी को आईजी डॉ संजीव शुक्ला द्वारा जारी आदेश के अनुसार एएसआई ओमप्रकाश परिहार का कोरबा से बिलासपुर, जीवन सिंह का सारंगढ़ से जीपीएम, नीलाकर सेठ का सारंगढ़ से बिलासपुर, प्रधान आरक्षक निसार परवेज का जांजगीर से बिलासपुर, मनहरण सिंह मरावी का जीपीएम से कोरबा, दीपक मिश्रा का मुंगेली से बिलासपुर, आरक्षक ओमचन्द साहू का सारंगढ़ से रायगढ़, दिलीप तेन्दुवे का सारंगढ़ से जांजगीर, सत्येंद्र सिंह बंजारे का सारंगढ़ से सक्ती, महिला आरक्षक तारन मिरे का मुंगेली से बिलासपुर, मोहपाल…

