Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री साय
- पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर बोले CM साय: “यह विकास और सुशासन की जीत”
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
- ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन
- क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए
- कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: खुशी का सफर मातम में बदला, रायपुर के 4 दोस्तों की मौत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
Author: Khabar World
*आधुनिक तकनीकों और टूल्स से अपने दायित्वों का अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे जनसंपर्क अधिकारी – श्री पंकज झा* KWNS – रायपुर l बदलते मीडिया परिदृश्य में प्रभावी, विश्वसनीय और समयबद्ध संचार आज जनसंपर्क की सबसे बड़ी चुनौती है। इसी दृष्टि से आयोजित जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल संवर्धन कार्यशाला के दूसरे दिन आज रणनीतिक संचार, प्रशासनिक भूमिका और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के व्यावहारिक उपयोग पर व्यापक एवं गहन मंथन किया गया। कार्यशाला में अधिकारियों ने प्रशिक्षण देने आए विशेषज्ञों से सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी किया।…
*नवा रायपुर स्थित संवाद भवन में रायपुर साहित्य उत्सव आयोजन समिति की बैठक आयोजित* *पुरखौती मुक्तांगन में 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा रायपुर साहित्य उत्सव* KWNS – रायपुर l रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के रूप में छत्तीसगढ़ की राजधानी में शब्दों और विचारों का एक भव्य उत्सव आकार ले रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन की तैयारियों को लेकर नवा रायपुर स्थित संवाद भवन में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। *तय हुई आयोजन की रूपरेखा* इस अवसर पर आयोजन की रूपरेखा, अतिथियों की सहभागिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, साहित्यिक सत्रों तथा प्रचार-प्रसार की प्रगति की विस्तार से…
*एआई टेक्नालॉजी के उपयोग से कम एफर्ट में होगा ज्यादा काम* *जनसम्पर्क की नई चुनौतियाँ: जनसंपर्क अधिकारियों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी एक्सक्लूजिव स्टोरी तैयार करें और इसके व्यापक प्रचार के लिए मीडिया के सभी माध्यमों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की स्टोरी नेशनल और स्टेट लेवल पर प्रकाशित होगी, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया जाएगा। आयुक्त डॉ. मित्तल नवा रायपुर स्थित संवाद के ऑडिटोरियम में जनसम्पर्क की नई चुनौतियां विषय…
डिजिटल टोकन प्रणाली से धान विक्रय प्रक्रिया बनी और सरल खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान सरगुजा जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था किसानों के लिए राहत लेकर आई है। डिजिटल प्रणाली के चलते किसानों को धान विक्रय में न सिर्फ समय की बचत हो रही है, बल्कि अनावश्यक परेशानी से भी मुक्ति मिली है। ग्राम पंचायत में ड्राखुर्द के लघु सीमांत कृषक त्रिभुवन राजवाड़े ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने इस वर्ष 108 क्विंटल धान विक्रय हेतु पंजीकृत कराया है। उन्होंने कहा कि किसान तुहंर टोकन ऐप…
मंत्री साहू ने राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आश्वासन में उत्कृष्ट कार्य हेतु 04 स्वास्थ्य केन्द्रों को किया सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। बिलासपुर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय तोखन साहू की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ तथा शहर स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। केंद्रीय राज्य मंत्री साहू ने कहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाला केस में हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर और रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को जमानत दे दी है। वहीं शराब घोटाला मामले में 2 आरोपी मुकेश मनचंदा और अतुल सिंह को भी जमानत मिली है। बचाव पक्ष के वकील हर्षवर्धन परघनिया ने बताया कि कस्टम मिलिंग घोटाले में ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज किया था, जिस पर ढेबर और टूटेजा को आज बेल मिल गई है। वहीं शराब घोटाला मामले में मुकेश और अतुल को राहत मिली है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कस्टम मिलिंग घोटाला 140 करोड़ रुपए से अधिक का है। आरोप है…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण छत्तीसगढ़ के हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है। राज्य में तेजी से अमल में लाई जा रही इस महत्वाकांक्षी योजना ने उन परिवारों के जीवन को बदलना शुरू कर दिया है, जो अब तक कच्चे मकानों में रहते हुए मौसम की मार और असुरक्षा का सामना कर रहे थे। सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत अजिरमा की कुमुदनी भी इसी योजना से लाभान्वित हुई हैं। उनका नया पक्का घर बनकर तैयार हो गया है, जिसने उनके परिवार को राहत की सांस दी है। इससे पहले वे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ग्राम पंचायत नागपुर की निवासी कश्मीरा जायसवाल आज ग्रामीण महिला उद्यमिता की एक प्रेरक मिसाल बन चुकी हैं। वे “ओम शांति महिला स्व सहायता समूह” की सक्रिय सदस्य हैं और सिलाई कार्य एवं कपड़ा दुकान के माध्यम से अपनी आजीविका चला रही हैं। यह सकारात्मक बदलाव सरकार की बिहान योजना के सहयोग से संभव हो पाया है, जिसने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर प्रदान किया है। जून 2025 में कश्मीरा जायसवाल को बिहान योजना के अंतर्गत ₹60,000 का CIF ऋण मिला। इस राशि से उन्होंने नई सिलाई मशीनें खरीदीं, कपड़े, धागे और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। राज्य सरकार की सुव्यवस्थित और पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। धमतरी जिले के ग्राम सोरम निवासी किसान उमाकांत साहू इसकी जीवंत मिसाल हैं। इस खरीदी सत्र में उन्होंने सोरम सहकारी समिति के माध्यम से अपनी सवा दो एकड़ भूमि में उपजाए गए 46 क्विंटल 40 किलो धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। किसान उमाकांत साहू ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में पंजीयन, तौल और भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह सुचारु एवं पारदर्शी रही। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई व्यवस्थाओं के कारण उन्हें किसी भी प्रकार…
रायपुर में आईपीएल आयोजन की पहल: मुख्यमंत्री साय को आरसीबी का विशेष आमंत्रण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को टीम का आधिकारिक जर्सी भेंट कर रायपुर में प्रस्तावित आईपीएल मैच के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आरसीबी के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा,…

