Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
Author: Khabar World
*13 राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन एवं 8 सड़कों को नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का भी किया आग्रह* KWNS – रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य शासन द्वारा प्रस्तावित विभिन्न सड़क परियोजनाओं को मंजूर करने का आग्रह किया। उन्होंने गडकरी से बिलासपुर शहर में यातायात का दबाव कम करने बायपास निर्माण, रायपुर और बिलासपुर के बीच भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर (आरंग) से बिलासपुर (दर्री) तक 6-लेन मार्ग की मंजूरी तथा मुंबई-नागपुर समृद्धि मार्ग का विस्तार रायपुर तक करने का…
खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक ,रायपुर l महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने इस घटना को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अजित पवार जी का सम्पूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय देहावसान न केवल उनके परिजनों और समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री साय ने सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते…
खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक , रायपुर l केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गरिमामय स्वागत भाजपा के सम्मानित नेता ब्रजमोहन के निवास स्थान पर हुआ। इस पावन अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री छगन लाल मुंदड़ा ने उन्हें आत्मीयता से स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहु , छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम , गजेंद्र यादव, विधायक सुनील सोनी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। इस भव्य भेंट में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक, रायपुर l माना पुलिस ने कोकीन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी एयरपोर्ट से की गई।यह व्यक्ति इंडिगो की उड़ान में दिल्ली से रायपुर पहुंचा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरेबंदी कर पकड़ा। उसके पास से 270 ग्राम कोकीन पावडर रूप में जब्त किया गया है। इसकी कीमत करोड़ों में बताई गई है। जमीनी स्तर पर गिरफ्तारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए तस्करों ने अपनी रणनीति बदल हवाई के रास्ते का विकल्प अपनाया है। इस मामले में सबसे आश्चर्यजनक पहलु यह है कि दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ डीआरआई और अन्य…
KWNS – बिलासपुर l शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए सिविल लाइन पुलिस ने एक बड़ा कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मंगला क्षेत्र स्थित मां ज्वेलर्स, आजाद चौक, सनसिटी मंगला समेत चार बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह सफलता मुख्य रूप से CCTV फुटेज और मुखबिर द्वारा दी गई सटीक सूचना की बदौलत मिली। ASP (शहर) पंकज कुमार पटेल ने बताया कि चोरी की बढ़ती शिकायतों के बाद थाना प्रभारी सुम्मत राम…
KWNS – रायपुर। संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए माओवाद के दंश से मुक्त हो रहे बस्तर का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पूरा देश माओवाद से प्रभावित इलाकों में बदलाव देख रहा है l राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जब 25 साल बाद बीजापुर के एक गांव में बस पहुंची, तो गांव वालों ने इसे त्योहार की तरह मनाया. युवा बस्तर ओलंपिक्स में जोश से हिस्सा ले रहे हैं. जिन लोगों ने हथियार डाल दिए हैं, वे अब जगदलपुर के पंडुम कैफे…
KWNS – रायपुर l मंत्री ओपी चौधरी ने अजित पवार के निधन पर दुःख जताया है, x पोस्ट में मंत्री ने कहा, महाराष्ट्र के बारामती में चार्टर विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी सहित 6 अन्य लोगों की मृत्यु की दुखद खबर अत्यंत हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और चाहने वालों के साथ हैं।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल…
खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 04 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11.30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में कई बड़े फैसले लेने की उम्मीद जताई जा रही है।
खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक, रायपुर l रायपुर कमिश्नरेट में सूखे नशे के खिलाफ कड़ाई से एक्शन शुरू हो चुका है. शहर में गांजा पिने के लिए इस्तेमाल में आने वाले गोगो और चिलम की बिक्री करने वाले पान ठेले और गुमटियां पर कार्रवाई की गई है. भारी मात्रा में रोलिंग पेपर जप्त किए हैं, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है l पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में नॉर्थ जोन की टीमों ने COTPA एक्ट (Cigarette and Other Tobacco Products Act) के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की. शैक्षणिक संस्थानों के आसपास और सार्वजनिक क्षेत्रों में अवैध सामग्री बेचने…
खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर जिले में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे वे DG कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे। कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद सीएम साय के साथ यह पहली DG कॉन्फ्रेंस होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन और साइबर थाना का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। दोपहर 3:30 बजे वे अभनपुर विकासखंड के नवागांव में आयोजित कुंभकार समाज के महाअधिवेशन, युवा-युवती परिचय सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

