Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
Author: Khabar World
KWNS – कुरूद l ग्राम भालूझूलन, तहसील कुरूद एवं ग्राम करेलीबड़ी, तहसील मगरलोड में नवीन औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना हेतु अधोसंरचना कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम आज दिनांक 02.02.2026 को ग्राम डांडेसरा, कुरूद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजय चंद्राकर, माननीय विधायक, कुरूद विधानसभा रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजीव अग्रवाल, माननीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) द्वारा की गई। दोनों अतिथियों के कर-कमलों से उक्त कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया। साथ ही इस अवसर पर ग्राम कचना में छत्तीसगढ़ राज्य की पहली ‘प्लग एंड प्ले’ मॉडल आधारित डेडिकेटेड फ्लैटेड फैक्ट्री के निर्माण…
KWNS – महासमुंद। ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का समापन मंगलवार 3 फरवरी को किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल शामिल होंगे तथा अध्यक्षता सांसद रूप कुमारी चौधरी करेंगी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक महासमुन्द योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना संपत अग्रवाल, विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव, विधायक सरायपाली चातुरी नन्द, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष महासमुंद निखिल कांत साहू, जनपद पंचायत…
*छत्तीसगढ़ बन रहा रेल सुविधा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री साय* KWNS – रायपुर l छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना विकास के लिए ₹7,470 करोड़ के ऐतिहासिक बजट प्रावधान किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार के सतत प्रयासों से छत्तीसगढ़ में आज रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन परिलक्षित हो रहा है। वर्ष 2009–14 के दौरान वार्षिक औसत ₹311 करोड़ की तुलना में 2026–27 में ₹7,470 करोड़ का बजट प्रावधान लगभग…
KWNS- राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम में दो संप्रदायों के बीच हुई हिंसक झड़प और आगजनी की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह घटना सरकार के संज्ञान में है और पूरे मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने संतुलित प्रतिक्रिया देते…
KWNS – नारायणपुर – छत्तीसगढ़ के दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस, डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का एक बड़ा डंप बरामद किया है, जिसमें भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री के साथ एक प्रेशर कुकर IED भी शामिल है। बम निरोधक दस्ते ने IED को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। यह संयुक्त कार्रवाई 31 जनवरी 2026 को 53वीं वाहिनी आईटीबीपी, नारायणपुर पुलिस और डीआरजी द्वारा अंजाम दी गई। ऑपरेशन आईटीबीपी सेनानी संजय कुमार के मार्गदर्शन में और…
KWNS – राजिम। महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पावन त्रिवेणी संगम राजिम में राजिम कुंभ कल्प मेला का भव्य शुभारंभ हुआ। नवीन मेला मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने भगवान राजीवलोचन की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने महाआरती में भी सहभागिता की l राज्यपाल रमेन डेका ने अपने संबोधन में कहा कि राजिम की भूमि महानदी, पैरी और सोंढूर के संगम के कारण विशेष आध्यात्मिक महत्व रखती है। ‘कल्प कुंभ’ के नाम से प्रसिद्ध…
KWNS – कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कापसी वनपरिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई की है. विभाग की टीम ने ग्राम पिपली में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध सागौन की लकड़ी बरामद की है. इस कार्रवाई से इलाके के लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है. वन विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम पिपली में सागौन की लकड़ी का अवैध भंडारण किया गया है l सूचना के आधार पर कापसी वनपरिक्षेत्र की टीम ने दो संदिग्ध आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी. तलाशी के दौरान भारी मात्रा में…
KWNS – धमतरी। छत्तीसगढ़ के बोरझरा गांव में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बच्चों ने खेल-खेल में रतनजोत के बीज खा लिए। इस घटना के बाद 24 से ज्यादा बच्चों ने उल्टी और चक्कर की शिकायत की, जबकि सात बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चे खेलते-खेलते गांव के पास उगे रतनजोत के पेड़ के बीजों को खा लिया। बच्चों को इस बीज के हानिकारक प्रभाव का अंदाजा नहीं था। कुछ ही समय बाद, कई बच्चों ने उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत…
KWNS – कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को कोरबा पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन के पास बनने वाले नवीन जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय “अटल स्मृति भवन” का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले युवा कांग्रेस ने किसानों की मौत के विरोध में प्रदर्शन किया। जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की और सभा को संबोधित किया। उन्होंने अटल स्मृति भवन को भाजपा संगठन के लिए प्रेरणा का केंद्र बताया। सीएम ने कहा कि यह कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जनता तक…
KWNS- प्रिया पाठक , रायपुर l पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आईटीएमएस कंट्रोल रूम और कमांड सेंटर का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था और ई-चालान प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वसूली के आरोपों से बचने के लिए पुलिस अधिक से अधिक इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का उपयोग करे और केवल ई-चालान ही जारी किए जाएं। चालान की सूचना वाहन मालिक को मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से अनिवार्य रूप से भेजी जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने ई-चालान की जुर्माना राशि जमा न करने वालों पर सख्ती बरतने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि, परिवहन विभाग से समन्वय कर…

