Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
- ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन
- क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए
- कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: खुशी का सफर मातम में बदला, रायपुर के 4 दोस्तों की मौत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
- मुख्यमंत्री साय ने मुरिया विद्रोह के महानायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर किया नमन
- पानी की बूंद-बूंद को तरसा गुढ़ियारी; आज नगर निगम जोन-8 का घेराव करेगी कांग्रेस
Author: Khabar World
KWNS -रायपुर l छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन तथा रियल एस्टेट अधिनियम, 2016 के प्रभावी अनुपालन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 14 बैंकों को अंतिम पैनल (फाइनल एम्पैनलमेंट) में शामिल किया है। रेरा अधिनियम के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ रेरा द्वारा 03 अप्रैल 2025 को 17 बैंकों को अस्थायी पैनल (प्रोविजनल एम्पैनलमेंट) में शामिल किया गया था। निर्धारित प्रक्रियाओं, आवश्यक शर्तों एवं मापदंडों की पूर्ति के उपरांत अब इनमें से 14 बैंकों को अंतिम पैनल में सम्मिलित किया गया है।…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन चेकिंग, निगरानी एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान DCP(North) मयंक गुर्जर तथा DCP(WEST) संदीप पटेल के मार्गदर्शन एवम ADCP (North) आकाश मारकाम, ACP ईशु अग्रवाल एवं ACP पूर्णिमा लामा और मानसी नानाभाऊ सकोरे (प्रशिक्षु भा.पु.से.) सहित थाना प्रभारी गुढ़ियारी, आज़ाद चौक, कबीरनगर तथा चौकी प्रभारी रामनगर द्वारा बल के साथ संबंधित क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर एवं थाना आज़ादचौक के क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई। इसके अतिरिक्त थाना आज़ाद चौक,…
KWNS – रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम गुड़गहन का दौरा कर ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद किया। गांव में आयोजित इस जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वित्त मंत्री ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं, राशन व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं वित्त मंत्री के समक्ष रखीं। कई ग्रामीणों ने गांव की सड़कों की…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह 7 से 9 फ़रवरी तक तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। गृहमंत्री अमित शाह शनिवार शाम रायपुर पहुंचेंगे और निजी होटल में रुकेंगे। सीएम विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के कई दिग्गज नेता गृहमंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री से शाह शनिवार 7 फरवरी को शाम 4:40 पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से निजी होटल के लिए रवाना होंगे। गृहमंत्री शाह निजी होटल में आराम करेंगे और रविवार 8 फरवरी…
*राष्ट्रपति ने आदिवासी बालिका को पढ़ाने का किया आह्वान* *बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में बस्तर पहुंची राष्ट्रपति* KWNS – रायपुर l राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सुबह बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम-2026 का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने इस अवसर पर कहा कि आदिवासियों की संस्कृति में छत्तीसगढ़ की आत्मा बसती है। उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के जयघोष के साथ अपने उद्बोधन की शुरूआत की। राष्ट्रपति ने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है, जहाँ सरकार अपनी संस्कृति, जनजातीय परंपराओं और प्राचीन विरासतों को संरक्षित करने के…
KWNS – रायपुर l शनिवार का दिन बस्तर के इतिहास में एक अविस्मरणीय अध्याय के रूप में दर्ज हो गया, जब संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ के शुभारंभ अवसर पर देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर की आदिम संस्कृति का सजीव और जीवंत स्वरूप प्रत्यक्ष रूप से देखा। इस गरिमामयी अवसर पर बास्तानार क्षेत्र के आदिवासी युवाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व-प्रसिद्ध ‘गौर नृत्य’ ने पूरे परिसर को ढोल की थाप और घुंघरुओं की झनकार से गुंजायमान कर दिया। राष्ट्रपति ने इस मनोहारी प्रस्तुति का तन्मयता से अवलोकन करते हुए बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को निकट से महसूस किया। …
KWNS – बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े ‘बस्तर पंडुम’ महोत्सव में आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। मां दंतेश्वरी के इस पुण्य क्षेत्र में आने का अवसर मिलना मैं अपना सौभाग्य मानती हूं। मैं जब भी छत्तीसगढ़ आती हूं, मुझे लगता है कि मैं अपने घर आई हूं। यहां के लोगों से जो अपनत्व और स्नेह मुझे मिलता है, वह मेरे लिए अनमोल है। यह ऐसे कई नायकों की धरती है, जिन्होंने भारत भूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। मैं ऐसे सभी सपूतों…
KWNS – रायपुर l बस्तर पंडुम के शुभारंभ समारोह में शामिल होने पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बस्तर की माटी की सुगंध और आदिम जनजातीय परंपराओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर वहां मौजूद स्थानीय निवासियों और कारीगरों से प्रदर्शित कलाओं एवं उत्पादों की विस्तृत जानकारी ली। राष्ट्रपति मुर्मु ने बस्तर पंडुम को आदिवासी विरासत को संजोने और उसे पूरी दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने एक-एक कर ढोकरा हस्तशिल्प कला, टेराकोटा, वुड कार्विंग, सीसल कला, बांस कला, लौह शिल्प, जनजातीय वेश-भूषा एवं आभूषण, तुम्बा कला, बस्तर…
KWNS – जगदलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर पंडुम 2026 का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं। पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककलाओं को नजदीक से देखेंगी। आयोजन स्थल पर विशाल और भव्य मंच तैयार किया गया है। मंच और परिसर को आदिवासी कला, पारंपरिक प्रतीकों, रंगों से संवारा गया है। जिससे बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रूप में पेश किया जा सके। बस्तर पंडुम के तहत कई जनजातियों के पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, वाद्ययंत्र, वेशभूषा और रीति-रिवाजों…
KWNS – रायपुर l देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। वे यहां के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम का शुभारंभ करने पहुंची हैं। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने राष्ट्रपति का अभिनंदन किया। सांसद श्री महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव और महापौर श्री…

