Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- विश्व कार्टूनिस्ट दिवस 2026: रायपुर में जुटेगा कार्टूनिस्टों का महाकुंभ, ‘बस्तर पर्यटन’ पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
- सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री साय
- पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर बोले CM साय: “यह विकास और सुशासन की जीत”
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
- ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन
- क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए
- कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: खुशी का सफर मातम में बदला, रायपुर के 4 दोस्तों की मौत
Author: Khabar World
KWNS – रायपुर। तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों की बारिश कराने और 100 गुना करने का झांसा दिया गया। फिर ठक्कर बापा वार्ड के बीजेपी पार्षद रुस्तम कुर्रे से 3 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। कथित तांत्रिकों ने अनुष्ठान कर नकली नोटों से भरा झोला थमा दिया। असली पैसों को लेकर भाग गए। पीड़ित पार्षद रुस्तम कुर्रे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राहुल भारती निवासी सुपेला भिलाई और मयंक दास निवासी रिसाली भिलाई को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक अपाचे बाइक, एक मोबाइल और 3.5 लाख रुपए जब्त किया गया है। घटना गुढ़ियारी…
अवैध हुक्काबार पर पुलिस का शिकंजा, मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री जब्त
KWNS – बिलासपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्काबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में हुक्काबार के संचालक को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हुक्काबार से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री जब्त की है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक हुक्काबार का अवैध संचालन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी जहां से हुक्काबार के मैनेजर विक्रम ठाकुर, रितेश विश्वकर्मा और अरबाज…
KWNS – रायपुर। कोरबा नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने रविवार को मुड़ापार, हेलीपेड में मथुरा माली मरार पटेल समाज को 10 लाख की लागत से बने सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात दी। कार्यक्रम में मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने समाज के पदाधिकारियों के साथ मां शाकम्भरी देवी की पूजा अर्चना कर प्रदेश और शहर की खुशहाली की कामना की।नवनिर्मित सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि सभी समाज की आर्थिक उत्थान और प्रगति के लिए…
*स्कूली बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित हुए, ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह* KWNS – जगदलपुर l संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम 2026 के समापन समारोह में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और ताली बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री के स्वागत में जगदलपुर के हजारों स्कूली बच्चों ने “*ऐसा जादू है मेरे बस्तर में*” गीत पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों की भावपूर्ण और अनुशासित प्रस्तुति देखकर श्री अमित शाह भी भावविभोर हो उठे और उन्होंने बच्चों…
*बस्तर पंडुम में दिखी आदिवासी जीवन की झलक, प्रदर्शनी देखकर मंत्रमुग्ध हुए केंद्रीय गृहमंत्री* KWNS – संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 के समापन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालबाग मैदान में आयोजित जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर जनजातीय समाज के जीवन में उपयोग होने वाले उत्पादों, हस्तशिल्प और कलाओं की जानकारी ली। केंद्रीय गृह मंत्री ने ढोकरा शिल्प, टेराकोटा, वुड कार्विंग, सीसल कला, बांस व लौह शिल्प, जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण, तुम्बा कला, जनजातीय चित्रकला, वन औषधि, स्थानीय व्यंजन तथा लोक चित्रों पर आधारित प्रदर्शनी…
KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक बुधवार, 11 फरवरी को सवेरे 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
KWNS – बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किसी भी शासकीय अधिकारी या कर्मचारी के रिटायरमेंट होने के छह माह बाद सामान्य भविष्य निधि (GPF) की राशि से किसी भी प्रकार की वसूली नहीं की जा सकती। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने एक रिटायर्ड लेक्चरर को राहत देते हुए उनके खिलाफ जारी वसूली आदेश को निरस्त कर दिया। दरअसल, मामला जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी लक्ष्मीनारायण तिवारी से जुड़ा है। वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ससहा में व्याख्याता के पद पर पदस्थ थे। लक्ष्मीनारायण तिवारी 31 जनवरी 2011 को 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर रिटायरमेंट हुए…
KWNS – रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल राजधानी रायपुर में ‘गुजरात स्टेट नॉन-रेसिडेंट गुजराती फाउंडेशन’ एवं ‘एन.आर. गुजराती एसोसिएशन, छत्तीसगढ़’ द्वारा आयोजित ‘गुजराती मीट एवं भव्य डायरो’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर गुजराती समाज ने अपनी मेहनत, सेवाभाव और व्यापारिक सूझबूझ से एक विशिष्ट पहचान बनाई है।गुजरात की समृद्ध लोक परंपरा ‘डायरो’ के माध्यम से कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। समाज के सभी बंधुओं के साथ बिताया यह समय ऊर्जा और अपनत्व से भरा रहा। इस सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई!
KWNS – रायपुर। ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का दूसरा एपिसोड शुरू हो गया है. इस एपिसोड का प्रसारण दूरदर्शन के चैनलों के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी किया जा रहा है. इसके अलावा ऑल इंडिया रेडियो पर भी इसे सुना जा सकता है. पहला एपिसोड 6 फरवरी को टेलीकास्ट हुआ था. इस सत्र में प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों के कई सवालों के जवाब दिए थे. वहीं दूसरे सत्र में भारत के छात्रों को एक साथ लाया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के छात्रों से बातचीत कर रहे हैं. इस सत्र में छात्र…
KWNS – रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर पंडुम 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। । शाह शनिवार की शाम रायपुर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने यहीं रात्रि विश्राम किया। रविवार को बैठक ली। बैठक के बाद रविवार को भी रायपुर में रात्रि विश्राम कर आज सुबह जगदलपुर पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ये दौरा बस्तर को सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टिकोण से नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। रायपुर में हुई उच्चस्तरीय बैठक में लाल आतंक के खिलाफ अंतिम रणनीति पर चर्चा की गई, जिसमें बस्तर डिवीजन पर विशेष रूप से फोकस किया गया…

