Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गर्मियों में दही खा रहे हैं? जान लें सही तरीका, मीठा खाएं या नमक डालकर? वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
- गौ तस्करी का खौफनाक चेहरा; बोलेरो में ठूंसकर भरी गई थीं 7 गायें, गौ सेवकों की कार को मारी टक्कर, आरोपी फरार
- अवैध संबंध के शक में खूनी संघर्ष, पड़ोसन की डंडे से पीट-पीटकर हत्या; आरोपी महिला गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘यू-टर्न’: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 3 दिनों में गिरेगा पारा
- मुख्यमंत्री साय आज छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड भवन का करेंगे भूमिपूजन
- शहादत को सलाम: बस्तर के चार वीर सपूतों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
Author: Khabar World
KWNS – रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री तथा भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े की सक्रिय पहल और सतत प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 10.93 करोड़ रुपए की लागत से महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के पूर्ण होने से जल संरक्षण को मजबूती, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी। इसके अलावा, स्थानीय युवाओं के लिए नए रोजगार और आय के अवसर भी सृजित होंगे। सूरजपुर जिले के विकासखंड भैयाथान अंतर्गत बृजेश्वर सागर जलाशय योजना के नवीनीकरण कार्य…
KWNS – रायपुर। प्रदेश भाजपा एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याएं सुनने एवं उनके त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पार्टी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। यह सहयोग केंद्र करीब तीन महीने के अंतराल के बाद आज 3 फरवरी से दोबारा शुरू हो रहा है। भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के अनुसार, सहयोग केंद्र के पहले दिन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल उपस्थित रहेंगे। मंत्री के आगमन से पूर्व दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का पंजीयन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे…
KWNS – बिलासपुर। कोयला लेवी घोटाले में आरोपी सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है. हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए आर्थिक अपराध को गंभीर बताते हुए इससे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की बात कही. बता दें कि 540 करोड़ की अवैध कोयला लेवी घोटाले में आरोपी सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर नारायण साहू के खिलाफ दो साल पहले स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था, तब से वह फरार चल रहा है. एसीबी-ईओडब्ल्यू का आरोप है कि उसने कोयला सिंडिकेट की ओर से करीब 13 करोड़ रुपए की अवैध नगदी इकट्ठा की…
KWNS – रायपुर। शराब घोटाला केस में आरोपी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा की जमानत याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर ली। पूर्व मंत्री के अधिवक्ता फैसल रिजवी ने बताया कि पूर्व मंत्री लखमा को ईओडब्ल्यू-एसीबी और ईडी, दोनों के दर्ज मामले पर जमानत मिली है। लखमा आज-कल में रिहा हो जाएंगे। इसके अलावा उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और अपना वर्तमान पता और मोबाइल नंबर संबंधित पुलिस थाने में दर्ज कराना अनिवार्य होगा। एडवोकेट…
KWNS – रायपुर। मनेन्द्रगढ़़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत बहरासी की निवासी श्रीमती अल्पना सिंह आज ग्रामीण अंचल में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की एक सशक्त पहचान बन चुकी हैं। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति, परिश्रम और स्व-सहायता समूह से मिले सहयोग ने उनके सपनों को साकार कर दिया। अल्पना सिंह की यह कहानी न केवल एक महिला की सफलता की दास्तान है, बल्कि यह उन हजारों ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद आगे बढ़ने का साहस रखती हैं। ग्राम बहरासी में सामान्य पारिवारिक परिस्थितियों में जीवन यापन कर रही अल्पना सिंह…
KWNS – रायपुर/दिल्ली। नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र के शुभारंभ को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह केंद्र छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपनों को नया आकाश देने वाला मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने इसे राज्य को भविष्य का स्पेस टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में मजबूत और दूरदर्शी कदम बताया। अग्रवाल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की ठोस नींव है। इस अंतरिक्ष केंद्र के माध्यम से राज्य के छात्र और युवा वैज्ञानिक स्पेस रिसर्च, नवाचार, सिम्युलेशन और अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण के…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। सीएम साय ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी, नवा रायपुर में स्थापित अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, अब विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगा। आप इसे अपने हाथों से छू पाएंगे। यह अंतरिक्ष केंद्र स्पेस क्वालिफाइड क्लीन रूम, स्टूडेंट सैटेलाइट लेबोरेटरी, ग्राउंड स्टेशन और मिशन कंट्रोल सेंटर जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यह केंद्र बच्चों को तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। MP बृजमोहन अग्रवाल के प्रयास रंग लाए, नवा रायपुर में खुला छत्तीसगढ़ का पहला अंतरिक्ष केंद्र नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l राजधानी में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा जनविश्वास सुदृढ़ करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने शंकर नगर स्थित सभागार में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार में आरक्षक स्तर से लेकर उच्च अधिकारियों तक को कमिश्नरी प्रणाली में उनकी नई भूमिकाओं, जिम्मेदारियों और जनता की अपेक्षाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सेमिनार के दौरान पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य केवल अधिकारों का विस्तार करना नहीं है, बल्कि…
KWNS – नई दिल्ली। परीक्षा के मौसम से पहले देशभर के विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के माध्यम से युवाओं से संवाद करते नजर आएंगे। प्रधानमंत्री ने नागरिकों, छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से 6 फरवरी 2026 को प्रसारित होने वाले ‘परीक्षा पे चर्चा’ के विशेष ‘एग्जाम वॉरियर्स’ एपिसोड को देखने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल परीक्षा से जुड़े तनाव पर बातचीत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के आत्मविश्वास, संतुलन और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का एक सशक्त मंच…
KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की कमी को दूर करने राज्य शासन ने बड़ा फैसला लिया है। कुल 5,000 शिक्षकीय पदों पर नवीन भर्ती को मंजूरी दे दी गई है। इस संबंध में विभागीय आदेश जारी कर दिया गया है। पूर्व में जारी आदेश के तहत 4,708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति दी गई थी। अब इसके अतिरिक्त 292 सहायक शिक्षकों के नए पद सृजित करते हुए उन पर भी भर्ती की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस तरह कुल पदों की संख्या बढ़कर 5,000 हो गई है।

