Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गर्मियों में दही खा रहे हैं? जान लें सही तरीका, मीठा खाएं या नमक डालकर? वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
- गौ तस्करी का खौफनाक चेहरा; बोलेरो में ठूंसकर भरी गई थीं 7 गायें, गौ सेवकों की कार को मारी टक्कर, आरोपी फरार
- अवैध संबंध के शक में खूनी संघर्ष, पड़ोसन की डंडे से पीट-पीटकर हत्या; आरोपी महिला गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘यू-टर्न’: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 3 दिनों में गिरेगा पारा
- मुख्यमंत्री साय आज छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड भवन का करेंगे भूमिपूजन
- शहादत को सलाम: बस्तर के चार वीर सपूतों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली l जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी विभाग द्वारा ग्राम सेमरचुवा में छापेमार कार्यवाही कर 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 280 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी राकेश मेहर के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा…
खबर वर्ल्ड न्यूज- पंडरिया l पंडरिया (कबीरधाम) चेक बाउंस के एक महत्वपूर्ण मामले में कबीरधाम जिले के पंडरिया न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी को दोषसिद्ध करार दिया है। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया स्थित प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री आलोक अग्रवाल की अदालत ने अभियुक्त राजेश वर्मा पिता शिवकुमार वर्मा काशीराम नगर रायपुर निवासी को एक वर्ष तीन माह कुल पंद्रह माह का साधारण कारावास एवं 1530000/ पंद्रह लाख तीस हजार रुपये प्रतिकर राशि अदा करने की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी व्यास पाठक से अभियुक्त राजेश वर्मा ने लगभग 765000/- सात लाख पैसठ…
*यह मेरे अकेले की नहीं पूरे भारतवासियों की अंतरिक्ष यात्रा, हर बच्चें का अंतरिक्ष यात्रा का सपना होगा पूरा: ग्रुप कैप्टन शुभांशु* *मुख्यमंत्री ने अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम के तहत प्रदेश के पहले अंतरिक्ष केंद्र का किया शुभारंभ* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l अंतरिक्ष केंद्र युवा सपनों को पूरा करने की प्रयोगशाला बनेगी। यह केंद्र प्रदेश के वैज्ञानिक भविष्य की मजबूत नींव है और पूरे प्रदेश में अंतरिक्ष केंद्रों का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के राखी में जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट अंतरिक्ष के तहत आयोजित अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम में ग्रुप कैप्टन और…
*अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी 16 टीमें ले रही हिस्सा* *छत्तीसगढ़ व्हॉलीबॉल एसोशिएशन द्वारा 3-8 फरवरी तक रायपुर में आयोजन* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 37वीं फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। छत्तीसगढ़ राज्य व्हॉलीबॉल एसोशिएशन द्वारा 3 फरवरी से 8 फरवरी तक इसका आयोजन किया गया है। चैंपियनशिप में भारत के लिए खेल चुके कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। रेलवे, सर्विसेस और इंडियन यूनिवर्सिटी सहित कई राज्यों की टीमें इसमें भागीदारी कर रही हैं। पुरुष वर्ग में…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने धान खरीदी की अवधि को दो दिन और बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद यह बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि कई किसान टोकन कटने के बावजूद धान नहीं बेच पाए, वहीं कुछ किसानों का तकनीकी कारणों से टोकन ही नहीं कट सका था। ऐसे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने धान खरीदी…
*कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियो को निर्देश दिए हैं कि वे युवाओं को अधिक से अधिक कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं। श्री साय ने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में नए-नए उद्योग स्थापित होने वाले हैं, इन उद्योगों में युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने आज महानदी भवन मंत्रालय में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि समय-समय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोजगार…
प्रतिमाह 5 हजार रुपये की आय से परिवार को मिला नया संबल KWNS – रायपुर। महतारी वंदन योजना राज्य की महिलाओं के जीवन में आशा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया उजाला लेकर आई है। इस योजना की सफलता का प्रेरणादायी उदाहरण सारंगढ़ जिला के बरमकेला विकासखंड के ग्राम पंचायत संडा की निवासी श्रीमती भगवती रात्रे हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी साहस, सूझबूझ और मेहनत से अपने परिवार को संभालने का संकल्प लिया। श्रीमती भगवती रात्रे के परिवार में वे स्वयं, उनके पति और तीन वर्ष की छोटी बेटी हैं। विवाह के बाद पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उन्हें ससुराल से…
KWNS – जगदलपुर। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर में युवाओं को गांजा सप्लाई करने वाली एक महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 6.09 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। जिसकी बाजार कीमत करीब 3 लाख 4 हजार 750 रुपए बताई जा रही है। आरोपी महिला पूर्व में भी NDPS एक्ट के मामले में जेल जा चुकी है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। दरसअल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नयामुंडा क्षेत्र स्थित मारवाड़ी दुकान के पास रहने वाली नंदनी…
KWNS – रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज जिला साहू संघ बालोद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर सभी को नव दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीउ। उन्होंने इस अवसर पर समाज के विद्यार्थियों के हित में छात्रावास भवन के लिए भूमिपूजन किया। साथ ही सामाजिक भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की। श्री साव ने कहा कि समाज ने शिक्षा और सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसका लाभ समाज के बच्चों को होगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते…
KWNS -प्रिया पाठक , रायपुर। सारंगढ़ जिले के जनजातीय बाहुल्य ग्राम बैगनडीह (सालर) के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जनजाति समुदाय के ढोकरा-बेलमेटल शिल्पकारों ने आज राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कलाकारों ने पारंपरिक ढोकरा शिल्प कला से निर्मित बेल मेटल की आकर्षक मूर्ति राज्यपाल को भेंट की। राज्यपाल ने शिल्पकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ढोकरा शिल्प जैसी पारंपरिक जनजातीय कलाएं भारत की सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कलाकारों की सृजनात्मक क्षमता और समर्पण की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि ऐसे प्रतिभावान शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने और उनकी कला…

