Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क
Author: Khabar World
*केन्द्रीय कृषि मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा* KWNS – रायपुर l केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को कृषि के क्षेत्र में उन्नत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों और राज्य सरकार के अधिकारियों की टीम अगले एक हफ्ते में छत्तीसगढ़ के एग्रोक्लाइमेट के अनुरूप विशेष नीति बनाएंगे। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, मुख्य सचिव श्री विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, कृषि उत्पादन…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर परिजनों से की चर्चाचिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर परिजनों से की चर्चाचिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर परिजनों से की चर्चा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शनिवार शाम रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रेगुट्टा पहाड़ी में हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली तथा जवानों के परिजनों से भी चर्चा की। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने घायल जवानों से घटना की जानकारी ली और…
आत्मनिर्भरता और पारिवारिक सुरक्षा से माताओं-बहनों के जीवन में आ रहा बदलाब KWNS -रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के दो साल हुए पूरेछत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना ने दो साल पूरे कर लिए हैं। आज यह योजना सिर्फ हर महीने मिलने वाली राशि तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आत्मसम्मान, भरोसे और आत्मनिर्भरता का आधार बन चुकी है। योजना की शुरुआत 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों पहली किस्त जारी होने के साथ हुई थी। मुख्यमंत्री श्री…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। प्रदेश में प्रलोभन और दबाव के माध्यम से होने वाले अवैध मतांतरण को रोकने के लिए सरकार ने कानूनी घेराबंदी तेज कर दी है। गुरुवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रिमंडलीय उप-समिति की पहली बैठक में प्रस्तावित ‘धर्म स्वतंत्रता विधेयक’ के मसौदे पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि यह कानून किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जबरन होने वाली गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए है। गृह मंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों की मौजूदगी में हुई इस बैठक में विधेयक के कानूनी पहलुओं पर मंथन हुआ।…
KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को औद्योगिक, तकनीकी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में लागू किया गया ‘सिंगल विंडो सिस्टम 2.0’ राज्य के औद्योगिक विकास में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहल बनकर उभरा है। यह प्रणाली उद्योगों की स्थापना से जुड़ी जटिल प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए निवेशकों और उद्यमियों के लिए एक अनुकूल, पारदर्शी और भरोसेमंद वातावरण तैयार कर रही है। उद्योग स्थापना में क्रांतिकारी बदलाव परंपरागत रूप से किसी भी नए उद्योग की स्थापना के लिए उद्यमियों को…
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान: आधुनिक तकनीक और एकीकृत कृषि प्रणाली से किसानों की आय दोगुनी छत्तीसगढ़ में ग्रामीण और कृषि विकास में केंद्र-राज्य सहयोग से क्रांति: 18 लाख से अधिक घर, हजारों किलोमीटर सड़कें और सशक्त महिला समूह प्रधानमंत्री योजनाओं के तहत किसानों और ग्रामीणों के लिए नए आयाम: दलहन उत्पादन, तिलहन फसलें और महिला स्वरोजगार को मिलेगा प्रोत्साहन KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक और पत्रकार वार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सरकार उल्लेखनीय…
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से मिलकर जताया आभार KWNS -प्रिया पाठक , रायपुर l आज दिनांक 31 जन 2026 को छत्तीसगढ़ के व्यापारिक हितों की रक्षा और आम जनता को राहत दिलाने की दिशा में ‘छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज’ को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। चेम्बर द्वारा अचल संपत्तियों की पंजीयन दरों और नई गाइडलाइन की विसंगतियों को लेकर उठाए गए मुद्दों पर राज्य सरकार ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए बड़ी राहत दी है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद, आज चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी के…
KWNS – रायपुर l प्रदेश में प्रलोभन और दबाव के माध्यम से होने वाले अवैध मतांतरण को रोकने के लिए सरकार ने कानूनी घेराबंदी तेज कर दी है। गुरुवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रिमंडलीय उप-समिति की पहली बैठक में प्रस्तावित ‘धर्म स्वतंत्रता विधेयक’ के मसौदे पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि यह कानून किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जबरन होने वाली गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए है। गृह मंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों की मौजूदगी में हुई इस बैठक में विधेयक के कानूनी पहलुओं पर मंथन हुआ।…
KWNS – रायपुर। किसान की मेहनत, उसकी फसल और उसके भविष्य से खिलवाड़ अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नकली बीज, नकली खाद और नकली कीटनाशकों के जरिए किसानों को नुकसान पहुँचाने वाले तत्वों के खिलाफ केंद्र सरकार निर्णायक, कठोर और दंडात्मक कार्रवाई के रास्ते पर आगे बढ़ चुकी है। किसानों को कानूनी सुरक्षा का मजबूत कवच प्रदान करने के लिए संसद में शीघ्र ही नए कृषि कानून लाए जाएंगे। यह स्पष्ट और सख्त नीति-संदेश केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास के दौरान दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा…
KWNS – रायपुर l कल से फरवरी महीना शुरू होते ही पान-मसाला, सिगरेट और तंबाकू उत्पादों के शौकीनों को बड़ा शॉक लगने वाला है। केंद्र सरकार ने इन ‘सिन गुड्स’ पर टैक्स व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है, जो 1 फरवरी 2026 से प्रभावी हो जाएगा। इससे इन उत्पादों की कीमतें काफी बढ़ सकती हैं, क्योंकि पुरानी जीएसटी कंपेंसेशन सेस की जगह अब 40% जीएसटी के ऊपर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी और हेल्थ एंड नेशनल सिक्योरिटी सेस लगेगा। यह बदलाव स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है, लेकिन उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा बोझ पड़ेगा।…

