Author: Khabar World

KWNS –  राजिम। महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पावन त्रिवेणी संगम राजिम में राजिम कुंभ कल्प मेला का भव्य शुभारंभ हुआ। नवीन मेला मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने भगवान राजीवलोचन की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने महाआरती में भी सहभागिता की l राज्यपाल रमेन डेका ने अपने संबोधन में कहा कि राजिम की भूमि महानदी, पैरी और सोंढूर के संगम के कारण विशेष आध्यात्मिक महत्व रखती है। ‘कल्प कुंभ’ के नाम से प्रसिद्ध…

Read More

KWNS –  कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कापसी वनपरिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई की है. विभाग की टीम ने ग्राम पिपली में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध सागौन की लकड़ी बरामद की है. इस कार्रवाई से इलाके के लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है. वन विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम पिपली में सागौन की लकड़ी का अवैध भंडारण किया गया है l सूचना के आधार पर कापसी वनपरिक्षेत्र की टीम ने दो संदिग्ध आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी. तलाशी के दौरान भारी मात्रा में…

Read More

KWNS –  धमतरी। छत्तीसगढ़ के बोरझरा गांव में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बच्चों ने खेल-खेल में रतनजोत के बीज खा लिए। इस घटना के बाद 24 से ज्यादा बच्चों ने उल्टी और चक्कर की शिकायत की, जबकि सात बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चे खेलते-खेलते गांव के पास उगे रतनजोत के पेड़ के बीजों को खा लिया। बच्चों को इस बीज के हानिकारक प्रभाव का अंदाजा नहीं था। कुछ ही समय बाद, कई बच्चों ने उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत…

Read More

KWNS –  कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को कोरबा पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन के पास बनने वाले नवीन जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय “अटल स्मृति भवन” का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले युवा कांग्रेस ने किसानों की मौत के विरोध में प्रदर्शन किया। जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की और सभा को संबोधित किया। उन्होंने अटल स्मृति भवन को भाजपा संगठन के लिए प्रेरणा का केंद्र बताया। सीएम ने कहा कि यह कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जनता तक…

Read More

KWNS- प्रिया पाठक , रायपुर l पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आईटीएमएस कंट्रोल रूम और कमांड सेंटर का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था और ई-चालान प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वसूली के आरोपों से बचने के लिए पुलिस अधिक से अधिक इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का उपयोग करे और केवल ई-चालान ही जारी किए जाएं। चालान की सूचना वाहन मालिक को मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से अनिवार्य रूप से भेजी जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने ई-चालान की जुर्माना राशि जमा न करने वालों पर सख्ती बरतने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि, परिवहन विभाग से समन्वय कर…

Read More

KWNS – रायपुर l उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 1 फरवरी को रतनपुर में माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी विकास मेला वर्ष-2026 का शुभारंभ किया। साव ने इस अवसर पर ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए और नगर पालिका भवन में बाउंड्रीवाल के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि रतनपुर पवित्र और पौराणिक नगरी है, इसकी ख्याति दुनिया भर में है। इस ख्याति के अनुरूप यहां बहुत कुछ किया जाना बाकी है। यह कभी छत्तीसगढ़ की राजधानी रही है। इसके अनुरूप गरिमा बढ़ाने का काम करेंगे। साव ने बताया कि…

Read More

KWNS – दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है, जहां 35 वर्षीय अंजली साव ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतिका अंजली साव इंस्टाग्राम पर सक्रिय थी और रील व वीडियो बनाती थी। बताया जा रहा है कि उसके पति को यह गतिविधि पसंद नहीं थी, जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।…

Read More

KWNS –  रायपुर। बोर्ड परीक्षाओं के सुचारु आयोजन और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व ही हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी गई है। यह हेल्पलाइन हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए संचालित की जा रही है। हेल्पलाइन सेंटर से विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक सभी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक फोन कर सहायता ली जा सकती है। हेल्पलाइन में प्रतिदिन मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक…

Read More

KWNS –  रायगढ़ l छत्तीसगढ़ में लगातार की जा रही सख्त कार्रवाइयों के बावजूद देह व्यापार जैसे संगठित अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों से इस अवैध धंधे से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केलो बिहार कॉलोनी में स्थित संतोष सोनी के मकान में किरायेदार के रूप में रह रहा…

Read More

KWNS –  उत्तर प्रदेश l प्रयागराज में आयोजित किए जा रहे माघ मेले में रविवार को माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर करीब 2.10 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम और गंगा में डुबकी लगाई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मेला प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि कड़ाके की ठंड के बावजूद शनिवार आधी रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं का मेला क्षेत्र में आगमन और गंगा स्नान जारी है। उन्होंने बताया कि रविवार को करीब 2.10 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया। जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले एक महीने से मेले में कल्पवास कर…

Read More