Author: Khabar World

KWNS – Santosh Pathak, मुंगेली। जिला शिक्षा अधिकारी को युवा कांग्रेस के साथियों द्वारा ज्ञापन सौंपते हुए जिला स्काउट्स एवं गाइड्स मुंगेली में व्याप्त वित्तीय अनियमितताओं, अवैध नियुक्तियों एवं नियमों के विरुद्ध किए गए भुगतानों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। युवा कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जिला मुंगेली अंतर्गत भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन के संचालन में गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताएं सामने आ रही हैं। संगठन में वर्ष 2022 से 2025 के मध्य अध्यक्ष एवं सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर की गई नियुक्तियों में निर्धारित नियमों एवं पारदर्शी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।…

Read More

KWNS  –  व्यास पाठक, रायपुर l पांच साल के निगम में महापौर बने एजाज़ ढेबर से ज्यादा चर्चा में उनका भतीजा शोएब रहा है, मामले के अनुसार शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर ने स्कूल संचालक आरबी मिश्रा की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद संचालक से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी, घटना के समय किसी ने उस घटना का विडियो बना लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसमें वह एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ खुलेआम गाली-गलौज करता नजर आ रहा है। अब इस मामले में स्कूल संचालक की शिकायत पर…

Read More

*बस्तर की संस्कृति को नए प्राण देने का कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार* KWNS – जगदलपुर l केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह ने कहा कि बस्तर भारत की संस्कृति का आभूषण है। बस्तर पण्डुम के माध्यम से यहां की संस्कृति और गौरवशाली परंपरा को छत्तीसगढ़ सरकार ने नए प्राण देने का काम किया। बस्तर पंडुम 2026 के सभी विजेताओं को केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री श्री साय ने सम्मानित किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने बताया कि इस प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लोक कलाकारों को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया जाएगा, जहां उन्हें अपनी कला…

Read More

*गुंजन नाग और किरण नाग ने बढ़ाया जिले का मान* KWNS – जगदलपुर l बस्तर की आत्मा, उसकी परंपराएं और उसकी जनजातीय पहचान—इन सबका भव्य उत्सव बनकर उभरा “बस्तर पंडुम 2026” न केवल एक सांस्कृतिक आयोजन रहा, बल्कि यह सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनजातीय संरक्षण के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण भी बना। लाल बाग मैदान में हुए इस ऐतिहासिक समापन समारोह ने पूरे देश का ध्यान बस्तर की गौरवशाली विरासत की ओर आकृष्ट किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की परिकल्पना को प्रशासन ने पूरी निष्ठा के साथ साकार किया। यह…

Read More

*गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित* KWNS – जगदलपुर l बस्तर संभाग की गौरवशाली संस्कृति, कला और परंपराओं के संरक्षण हेतु आयोजित ‘बस्तर पंडुम 2026’ में सुकमा जिले ने सफलता का परचम लहराया है। जगदलपुर के लाल बाग मैदान में आयोजित इस भव्य संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सुकमा के जनजातीय नाट्य दल विधा को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुकमा के कलाकारों को स्मृति चिन्ह और 50 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। *संस्कृति के संरक्षण की…

Read More

KWNS –  रायपुर। तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों की बारिश कराने और 100 गुना करने का झांसा दिया गया। फिर ठक्कर बापा वार्ड के बीजेपी पार्षद रुस्तम कुर्रे से 3 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। कथित तांत्रिकों ने अनुष्ठान कर नकली नोटों से भरा झोला थमा दिया। असली पैसों को लेकर भाग गए। पीड़ित पार्षद रुस्तम कुर्रे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राहुल भारती निवासी सुपेला भिलाई और मयंक दास निवासी रिसाली भिलाई को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक अपाचे बाइक, एक मोबाइल और 3.5 लाख रुपए जब्त किया गया है। घटना गुढ़ियारी…

Read More

KWNS – बिलासपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्काबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में हुक्काबार के संचालक को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हुक्काबार से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री जब्त की है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक हुक्काबार का अवैध संचालन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी जहां से हुक्काबार के मैनेजर विक्रम ठाकुर, रितेश विश्वकर्मा और अरबाज…

Read More

KWNS –  रायपुर। कोरबा नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने रविवार को मुड़ापार, हेलीपेड में मथुरा माली मरार पटेल समाज को 10 लाख की लागत से बने सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात दी। कार्यक्रम में मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने समाज के पदाधिकारियों के साथ मां शाकम्भरी देवी की पूजा अर्चना कर प्रदेश और शहर की खुशहाली की कामना की।नवनिर्मित सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि सभी समाज की आर्थिक उत्थान और प्रगति के लिए…

Read More

*स्कूली बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित हुए, ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह* KWNS – जगदलपुर l संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम 2026 के समापन समारोह में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह ने स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और ताली बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री के स्वागत में जगदलपुर के हजारों स्कूली बच्चों ने “*ऐसा जादू है मेरे बस्तर में*” गीत पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों की भावपूर्ण और अनुशासित प्रस्तुति देखकर श्री अमित शाह भी भावविभोर हो उठे और उन्होंने बच्चों…

Read More

*बस्तर पंडुम में दिखी आदिवासी जीवन की झलक, प्रदर्शनी देखकर मंत्रमुग्ध हुए केंद्रीय गृहमंत्री* KWNS –  संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 के समापन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने लालबाग मैदान में आयोजित जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर जनजातीय समाज के जीवन में उपयोग होने वाले उत्पादों, हस्तशिल्प और कलाओं की जानकारी ली। केंद्रीय गृह मंत्री ने ढोकरा शिल्प, टेराकोटा, वुड कार्विंग, सीसल कला, बांस व लौह शिल्प, जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण, तुम्बा कला, जनजातीय चित्रकला, वन औषधि, स्थानीय व्यंजन तथा लोक चित्रों पर आधारित प्रदर्शनी…

Read More