Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भानुप्रतापपुर में माइंस ठेकेदार के ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी
- कांकेर-नारायणपुर सरहद पर बड़ा आईईडी विस्फोट; DRG के 3 जवान शहीद, 1 घायल
- वाटर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- परीक्षा के बोझ ने छीनी एक और जिंदगी; 10वीं में दोबारा फेल होने पर 17 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड
- भीषण गर्मी में काल बनी नदी, डूबने से दो मासूमों की मौत; गांव में छाया सन्नाटा
- रायपुर में IPL का महासंग्राम: 10 और 13 मई को भिड़ेंगी दिग्गज टीमें, कल से खुल रहा है ‘टिकट विंडो’
- शनि जयंती और शनि अमावस्या का महासंयोग: 16 मई को बरसेंगी खुशियां, जानें 5 शुभ संयोग और मुहूर्त
- दिल्ली कैपिटल्स ने जीतकर अंक तालिका में लगाई छलांग, कहां पहुंची राजस्थान रॉयल्स? जानिए
Author: Khabar World
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l राज्यपाल रमेन डेका ने आज छत्तीसगढ़ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को संबोधित किया और अभिभाषण पढ़ा। विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल डेका का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने स्वागत किया। अभिभाषण का मूल पाठ इस प्रकार है-: *माननीय सदस्यगण,* 1. आप सभी को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना और हमारी विधानसभा की रजत जयंती की बहुत-बहुत बधाई। 2. राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के करकमलों से हमारी विधानसभा के नवीन भवन का लोकार्पण हुआ।…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राज्य प्रशासनिक सेवा तथा एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह जनसेवा के व्यापक अवसरों और जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि शासन की…
*बोल रहा अब हिंदुस्तान मनखे मनखे एक समान के नारे की गूंज चारों ओर व्याप्त* KWNS – संतोष पाठक , मुंगेली l भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की गरिमामयी पदयात्रा को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि “यह पदयात्रा छत्तीसगढ़ के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ रही है।”यह पदयात्रा हजारों समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ आगे बढ़ रही है। सतनामी समाज, किसान संगठनों, युवा ब्रिगेड और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की अभूतपूर्व उपस्थिति…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन तथा कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, मुलाकात शिष्टाचार के तहत हुई, जिसमें मंत्री कश्यप ने अपने विभागों की प्राथमिकताओं और चल रही प्रमुख योजनाओं की रूपरेखा से राज्यपाल को अवगत कराया। वन एवं जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों, जल संसाधनों के प्रबंधन और कौशल विकास के क्षेत्र में राज्य सरकार की पहलों पर भी बातचीत…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास नीति, बस्तर के विकास और नक्सलवाद के समापन को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आत्मसमर्पण तक सीमित नहीं है, बल्कि पूर्व नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़कर उनका पूर्ण पुनर्वास सुनिश्चित करना है। उपमुख्यमंत्री के अनुसार, पुनर्वास की वास्तविक सफलता तभी है जब सरेंडर करने वाले व्यक्तियों का कौशल विकास हो, उन्हें आर्थिक सहायता मिले, खेती जैसी आजीविका के स्थायी साधन खड़े हों और सामाजिक जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ सके। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार पुनर्वास की प्रक्रिया को समग्र…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। नक्सली लीडर देवजी के आत्मसमर्पण को राज्य सरकार और सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले दो वर्षों से जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। उन्होंने देवजी के समर्पण को महत्वपूर्ण सफलता करार देते हुए यह भी बताया कि संग्राम ने भी आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन घटनाओं से स्पष्ट है कि नक्सलियों की कमर टूट चुकी है और प्रदेश में शांति व विकास की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। बालौदाबाजार के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा…
मुरली के डायरेक्टर दिनेश नाग से हमारे प्रतिनिधि डॉ अभिषेक बैनर्जी की विशेष साक्षात्कार KWNS – नारायणपुर ब्यूरो | छत्तीसगढ़ी सिनेमा में पहली सस्पेंस थ्रिलर के रूप में चर्चित फिल्म ‘मुरली’ का आज भव्य ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस फिल्म के निर्देशक नारायणपुर के युवा फिल्मकार दिनेश नाग हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अभिनय का अनुभव लेने के बाद अब निर्देशन की कमान संभाली है। ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर उनसे हमारे प्रतिनिधि डॉ अभिषेक बैनर्जी की विशेष बातचीत हुई जिसके प्रमुख अंश प्रस्तुत हैं— प्रश्न 1: ‘मुरली’ बनाने की प्रेरणा आपको कहाँ से मिली? दिनेश नाग: मैं हमेशा से…
-आयोजन में रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ पत्रकारों का हुआ सम्मान -सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को भी किया गया सम्मानित KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा,रायपुर द्वारा आज 59 बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया। यह आयोजन दंडी स्वामी डॉ. इंदुभवानंद, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला ने बताया कि संजय नगर स्थित मानस भवन में आयोजित इस दो दिवसीय समारोह के पहले दिन 21 फरवरी को माटीमागर मंडपाक्षादन और कलश स्थापना की गई और…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा आज दिनांक 22 फरवरी, 2026 को होटल बेबीलॉन कैपिटल, रायपुर में भारत के मुख्य न्यायमूर्ति माननीय श्री न्यायमूर्ति सूर्यकांत के सम्मान में एक गरिमामय अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। उपरोक्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उच्चतम न्यायालय के माननीय श्री न्यायमूर्ति पमिदिघनतम श्री नरसिम्हा तथा माननीय श्री न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एवं विशेष अतिथि के रूप में माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायमूर्ति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की गरिमामयी उपस्थिति रही। भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने आज छत्तीसगढ़ राज्य…
*देश के कोने-कोने की सकारात्मक पहल को सामने लाता है ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री साय* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड का श्रवण किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, विधायक श्री प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास मद्दी, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष…

