Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की
- गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव
- चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क लगवाई उठक-बैठक
- रायपुर में बड़ी साजिश नाकाम? रावाभाठा में बम बनाने का सामान बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: सैनिकों और पूर्व सैनिकों को घर खरीदना हुआ सस्ता, स्टाम्प ड्यूटी में 25% की भारी छूट
- बेमौसम बारिश और वज्रपात से मिली राहत, पर अब फिर तपने की तैयारी; अगले 3 दिनों में बढ़ेगा पारा
- मुख्यमंत्री साय आज कई अहम आयोजनों में होंगे शामिल
Author: Khabar World
फाइलेरिया व मलेरिया नियंत्रण में राज्य मॉडल की देशभर में सराहना खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। 30 अप्रैल और 01 मई 2026 को चंडीगढ़ में आयोजित “National Summit on Innovation and Inclusivity – Best Practices Shaping India’s Future” में राज्य को फाइलेरिया और मलेरिया उन्मूलन के लिए अपनाई गई नवाचारी पहलों पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल राज्य की स्वास्थ्य रणनीतियों की प्रभावशीलता को रेखांकित करता है, बल्कि सामुदायिक भागीदारी आधारित मॉडल की सफलता का भी प्रमाण है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर के सभा कक्ष में छत्तीसगढ़ नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 30 के तहत एक विशेष सम्मिलन बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 131वें संविधान संशोधन विधेयक जिसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के संसद में पारित नहीं होने के संदर्भ में बुलाई गई थी। बैठक का मुख्य उद्देश्य इस विधेयक के विरोध में खड़े लोगों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करना था। इस दौरान विधेयक के पक्ष में एमआईसी सदस्यों सहित भाजपा के सभी पार्षद खुलकर सामने आए। इन जनप्रतिनिधियों ने विधेयक के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की खंडपीठ ने मुख्य आरोपित सुरेश चंद्राकर सहित अन्य आरोपितों की आपराधिक मामलाें की स्थानांतरण याचिका (TPCR No. 07/2026) को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि मामले का ट्रायल दंतेवाड़ा की जिला एवं सत्र न्यायालय में ही जारी रहेगा। अब इस मामले में सभी आरोपितों को 4 मई को दंतेवाड़ा जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा। मुख्य आरोपित सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर…
नारी शक्ति वंदन के समर्थन में रायपुर में गूंजी मशाल यात्रा खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आज राजधानी रायपुर में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन एवं महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु ‘महिला आक्रोश मशाल यात्रा’ का आयोजन किया गया। राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व में यह मशाल रैली भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस मशाल यात्रा में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण,छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा हाल ही में जारी किए गए 10वीं कक्षा के परिणामों में मुंगेली की प्रतिभा ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है। सरस्वती शिशु मंदिर,मुंगेली की मेधावी छात्रा नंदिता देवांगन ने 98.86% अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। नंदिता की इस गौरवशाली उपलब्धि से न केवल उनके परिवार,बल्कि पूरे नगर और जिले का मान बढ़ गया है। छात्रा की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने नंदिता के गांधी वार्ड स्थित निवास पर जाकर उनसे मुलाकात…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई तेज हो गई है। ईडी की टीम ने गुरुवार को बिलासपुर में सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर दबिश दी। सूत्रों के अनुसार, दिनभर चली इस छापेमारी कार्रवाई में टीम को भारी मात्रा में कीमती सामान बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि छापे के दौरान करीब 17 किलो सोना, करीब 3 करोड़ रुपये के हीरों के हार और बड़ी मात्रा में नकदी मिली है। जानकारी के मुताबिक, विवेक अग्रवाल फरार चल रहे वांटेड आरोपी विकास अग्रवाल के भाई हैं।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान के तहत दंतेवाड़ा पुलिस ने आम जनता के गुम हुए मोबाइल और संपत्ति को वापस लौटाया है। इस विशेष अभियान के जरिए कुल 141 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए, जिनकी अनुमानित कीमत 31 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार वर्मन और साइबर सेल नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से न सिर्फ जिले बल्कि उत्तरप्रदेश और आसपास के जिलों जगदलपुर, सुकमा,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले का अबूझमाड़ एक ऐसा इलाका जिसकी पहचान दशकों तक घने जंगलों, अनसुलझे रास्तों और नक्सलवाद के खौफ से रही है, लेकिन अब यहां की हवाएं बदल रही हैं। जिला मुख्यालय नारायणपुर से लगभग 100 किलोमीटर और ब्लॉक मुख्यालय ओरछा से 35 किलोमीटर दूरी पर ओरछा ब्लाक के सुदूर गांव जाटलूर में लगने वाला साप्ताहिक बाजार केवल व्यापार का केंद्र नहीं, बल्कि माड़ की बदलती तकदीर और ग्रामीणों के हौसले की नई इबारत है। जाटलूर की ओर जाते समय सबसे बड़ा बदलाव सड़क संपर्क के रूप में दिखाई देता है. पहले जहां सिर्फ जंगल, पहाड़ और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। वनमंडल बीजापुर के तहत तेंदूपत्ता सीजन 2026 की शुरुआत 1 मई से होनी है, लेकिन प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ की 8 सूत्रीय मांगों पर 27 अप्रैल से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल ने शासन को चिंतित कर दिया था। इससे संग्रह कार्य प्रभावित होकर करोड़ों का नुकसान होने की आशंका थी। स्थिति को भांपते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने 29 अप्रैल को एस्मा लागू कर दिया। आदेश के मुताबिक, तेंदूपत्ता संग्रह से जुड़े सभी कर्मचारी व प्रबंधक आवश्यक सेवा में शामिल हैं। कोई भी कार्य से इंकार नहीं कर सकेगा और यह आदेश तीन माह तक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम पंचायत पोड़ागुड़ा में बस्तर सामाजिक जन विकास समिति द्वारा आज शुक्रवार काे संचालित चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत क्लस्टर स्तर पर ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति का प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संस्था के सचिव डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जगदलपुर विकासखंड के 12 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बाल संरक्षण, बाल अधिकार, किशोर न्याय अधिनियम, मानव तस्करी, नशा मुक्ति तथा बाल विवाह रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम…

