Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण
- कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत समीक्षा बैठक
- सोशल मीडिया की ताकत और प्रशासन का एक्शन; चिंगनेर में ढहाया गया भ्रष्टाचार का ‘बुनियाद’
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
Author: Khabar World
पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज का बचपन एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। बच्चों में तेजी से बढ़ता मोटापा अब केवल एक स्वास्थ्य समस्या नहीं, बल्कि हमारी बदलती जीवनशैली का स्पष्ट संकेत बन चुका है। घंटों मोबाइल और टीवी स्क्रीन के सामने बिताया जाने वाला समय, खेल के मैदानों से बढ़ती दूरी और जंक फूड की सहज उपलब्धता इन तीनों ने मिलकर बच्चों की स्वाभाविक सक्रियता को सीमित कर दिया है। इसके परिणामस्वरूप टाइप-2 मधुमेह, उच्च रक्तचाप और थायरॉइड विकार जैसी बीमारियाँ कम उम्र में ही सामने आने लगी हैं। साथ…
खाद-उर्वरक उपलब्धता, धान उठाव, पीडीएस व्यवस्था एवं पेट्रोल-डीजल-एलपीजी आपूर्ति पर दिए सख्त निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज जिला कार्यालय में खाद्य, कृषि विभाग एवं सहकारी समितियों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में खाद-उर्वरक की उपलब्धता, धान उठाव की प्रगति, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), डीआरसीएस एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नोडल अधिकारी के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को निर्धारित समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद एवं उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने समितियों में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ विकासखंड़ के ग्राम पंचायत चिंगनेर में निर्माणाधीन प्राथमिक शाला भवन में गंभीर लापरवाही और घटिया निर्माण का मामला साेशल मीडिया में वायरल हाेने के बाद इस मामले में प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए घटिया निर्माणाधीन स्कूल भवन की नीव काे जेसीबी चलाकर तोड़ा गया। जल्द ही ठेकेदार और मामले में संलिप्त इंजीनियर पर भी कार्रवाई हो सकती है। चिंगनेर में बन रहे स्कूल भवन का वायरल वीडियो में कथित तौर पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। इसमें दिखाया गया था कि भवन में इस्तेमाल किया गया मटेरियल इतना कमजोर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के समन्वित प्रयासों से सुकमा शहर में मिशन “सिक्योर सिटी सुकमा” के अंतर्गत जिला कलेक्टर अमित कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण, के नेतृत्व में विशेष प्रयास से जिला मुख्यालय सुकमा में अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड सर्विलांस एवं कमांड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है। इस उन्नत प्रणाली के अंतर्गत शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर कुल 40 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनका संचालन जिला कंट्रोल रूम से सतत रूप से किया जा रहा है। इससे शहर की गतिविधियों पर 24×7 प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो रही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत आज मंगलवार काे जिला कार्यालय में काेंड़ागांव कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की। यह अभियान स्वस्थ बस्तर की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंच रही हैं। नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराने और इसका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बस्तर संभाग में शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार के सभी सदस्यों की घर-घर जाकर स्वास्थ्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के बदरंगी गांव में पांच युवकों ने पुराने विवाद को लेकर एक महिला के घर में घुसकर तोड़-फोड़ की और उसके पति के साथ मारपीट की। घटना के बाद डरे-सहमें परिजन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाया, पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 5 आरोपियों को आज मंगलवार काे गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत जेल दाखिल कर दिया है। कोयलीबेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया राजेश्वरी कोमरा, निवासी बड़गांव (बदरंगी), ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 अप्रैल को गांव के प्रभुराम आंचला, ललित आंचला, सुनील हिडको, दासू सलाम और अन्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत कुलगांव में मंगलवार को रात्री लगभग दाे बजे अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण आग लग गई। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, घटना में बड़ी मात्रा में बारदाना और धान को नुकसान पहुंचा है। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने से जुड़ा वीडियो जिसमें धान के बोरों में लगी भयावह आग का मंजर नजर आ रहा है। राइस मिल मालिक मोहम्मद आवेश ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना है, इस आगजनी में…
एक बड़े खेल प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं सचिन खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित रहे दंतेवाड़ा जिले के लिए 22 अप्रैल का दिन खास होने जा रहा है. क्रिकेट के महान खिलाड़ी दंतेवाड़ा प्रवास पर आ रहे हैं। तेंदुलकर दंतेवाड़ा प्रवास इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि जहां कभी डर और हिंसा का माहौल था, वहां अब खेल और उम्मीद की नई रोशनी नजर आ रही है। सचिन तेंदुलकर अपने परिवार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ छिंदनार गांव पहुंचेंगे और एक बड़े खेल प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। इंद्रावती नदी के किनारे बसा छिंदनार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव मिला। शव देखकर फाटक पर तैनात कर्मचारी और सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की। यह घटना टीपी नगर फाटक के पास बालकों के रेलवे ट्रैक पर सामने आई है। फाटक के कर्मचारियों ने तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। कोरबा रेलवे आरपीएफ की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। टीपी नगर फाटक पर तैनात गेटमैन महावीर ने बताया कि यह घटना तड़के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द सीएम हेल्पलाइन नंबर शुरू होने जा रहा है। 24 घंटे सक्रिय रहने वाले इस हेल्पलाइन नंबर पर राज्य का कोई भी व्यक्ति समस्या या फिर शिकायत कर सकेगा। अफसरों को इन समस्याओं का तय सीमा में निराकरण करना होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह जानकारी जशपुर के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में दी। उन्होंने बताया की सीएम हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली शिकायतों या फिर समस्याओं के निराकरण के लिए समय निर्धारित होगा। अगर तय समय पर शिकायत या समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई होगी।…

