Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रेगाकठेरा जलाशय योजना के कार्यों के लिए 2.07 करोड़ रूपए स्वीकृत
- हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
- युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर, स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: छात्र का चयन आईटी कंपनी में
- सुशासन, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से जनहितैषी कार्यों को पूरा करने सरकार प्रतिबद्ध- मंत्री टंक राम वर्मा
- तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद
- ग्रामीण क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने और ग्राम पंचायतवार कार्ययोजना बनाएं-मुख्य सचिव विकासशील
- हाथ करघे से कमाई तक- ग्राम नारी की महिलाओं की सफलता का राज
- युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर: स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: छात्र का चयन आईटी कंपनी में
Author: Khabar World
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर lरायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज विधानसभा में राज्य सरकार का बजट पेश कर रहे हैं। बतौर वित्त मंत्री यह उनका लगातार तीसरा बजट है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद उन्होंने राज्य के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने अपने निवास पर विशेष पूजा-अर्चना की और उसके बाद वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। वे बजट के ब्रीफकेस के साथ अपनी धर्मपत्नी डॉ. अदिति पटेल के साथ नजर आए। सदन रवाना होने से पहले…
KWNS. -व्यास पाठक, रायपुर lविष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने वित्त मंत्री को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को यह बजट और अधिक सशक्त आधार प्रदान करेगा। बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,…
*प्रदेश के विकास को नई गति देगा बजट : मुख्यमंत्री श्री साय* KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत किए जा रहे राज्य के बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नवीन विधानसभा भवन में प्रस्तुत होने जा रहा हमारी सरकार का यह तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विज़न को नई मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और…
*समृद्ध किसान, मजबूत उद्योग और बढ़ता सेवा क्षेत्र: विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम* KWNS- रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 प्रदेश की मजबूत, संतुलित और विकासोन्मुख अर्थव्यवस्था का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, किसानों के हित में लिए गए निर्णयों, औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने तथा सेवा क्षेत्र के विस्तार के कारण छत्तीसगढ़ आज विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वर्ष 2025-26 में प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) प्रचलित भावों पर बढ़कर लगभग 6 लाख…
छिंदनार में श्रमिक जन संवाद सम्मेलन: 1.04 करोड़ रुपये DBT से 1242 हितग्राहियों को सीधे खाते में राशि
KWNS – रायपुर। राज्य शासन द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा स्थित छिंदनार ग्राम पंचायत में रविवार को श्रमिक जन संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 1242 हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से 1 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि राज्य शासन द्वारा श्रमिकों और उनके परिवारों के हित में 31 से अधिक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इन…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक साइंस कॉलेज ग्राउंड में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग द्वारा आयोजित विश्वविख्यात महानाट्य ‘जाणता राजा’ का भव्य समापन समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर तथा आदिम जाति विकास विभाग के सचिव सोनमणि बोरा भी मौजूद रहे। शिवाजी महाराज की गौरवगाथा से भावविभोर हुए दर्शक महान मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के अद्वितीय शौर्य, रणनीति, राष्ट्रभक्ति और…
KWNS -व्यास पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की पुनर्वास नीतियों के सकारात्मक प्रभाव के चलते नक्सलियों के आत्मसमर्पण की प्रक्रिया लगातार तेज होती नजर आ रही है। इसी क्रम में गृह विभाग को एक बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। जानकारी के अनुसार बीबीएम (बलांगीर, बरगढ़ और महासमुंद) डिवीजन के 15 से अधिक नक्सली आगामी 3 मार्च तक छत्तीसगढ़ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर सकते हैं। रविवार देर रात हुई विधायक दल की बैठक के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पश्चिम सब-जोनल ब्यूरो के सचिव विकास ने पत्र लिखकर आत्मसमर्पण की…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हो गई है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के साथ कार्यवाही शुरू हुई, जिसमें सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया गया। अभिभाषण में स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, नक्सल उन्मूलन और आधारभूत ढांचे से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े सामने आए। राज्यपाल ने बताया कि राजधानी रायपुर में 300 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाया जाएगा, जिससे प्रदेश के लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में “महतारी सदन” योजना के तहत अब तक 137 भवन पूर्ण हो…
KWNS -संतोष पाठक, मुंगेली l भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा “अटल परिसर” जिला भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के 149 कार्यकर्ताओं को संगठन की नवीन रणनीतियों, सोशल मीडिया प्रबंधन और प्रभावी जनसंपर्क कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने स्वागत भाषण में प्रशिक्षण की आवश्यकता और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा…
KWNS -प्रिया पाठक , रायपुर l छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 26 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने सक्रियता दिखाते हुए संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। भाजपा ने इस बार पैनल तैयार करते समय जातिगत समीकरणों का विशेष ध्यान रखा है। पार्टी ने अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और सामान्य वर्ग के नेताओं को प्रतिनिधित्व देते हुए कुल सात नामों को प्रस्तावित किया है। ये नाम…

