Author: Khabar World

‘विद्यासागर’ डी-लिट उपाधि से अलंकृत हुए द्विवेदी दंपति,डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी, डॉ. रविन्द्र द्विवेदी KWNS – बालाघाट l इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय, बालाघाट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साहित्य–पुरातत्व महाभव्य अनुष्ठान में शिक्षा, साहित्य, पर्यावरण, बालिका शिक्षा, चिकित्सा सेवा, समाज सेवा सहित विविध आयामों में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को डाक्टरेट (विद्या वाचस्पति) तथा (विद्यासागर) डी-लिट की मानद उपाधि से गौरवपूर्ण सम्मान प्रदान किया गया। यह समारोह ज्ञान, संस्कृति और शोध-परंपरा के अद्वितीय संगम का साक्षी बना। शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु द्विवेदी दंपति डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी (जिला शिक्षा अधिकारी, सक्ती), डॉ. रविन्द्र द्विवेदी (जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़…

Read More

S. समावेशी विकास A. अधोसंरचना N. निवेश K. कुशल मानव संसाधन A.अंत्योदय L.लाइवलीहुड P.पॉलिसी से परिणाम KWNS- प्रिया पाठक, रायपुर। S. समावेशी विकास व आर्थिक असमानता दूर करने* के लिए पिछड़े क्षेत्र (बस्तर व सरगुजा पर) विशेष ध्यान दिया गया। परिवहन-मुख्यमंत्री बस सेवा पिछड़े क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुगम होगा व इन क्षेत्रों में पर्यटनको बढ़ावा मिलेगा तथा इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं को Available, Affordable, Accessible बनाने के लिए नए संस्थान मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज खोलने के प्रस्ताव से स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता के स्तर को बेहतर करने में कारगर साबित होगा। A .अधोसंरचना निर्माण छ्रुतगामी…

Read More

KWNS –  बिलासपुर/मुंगेली। गोवंश संरक्षण और गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर विश्व हिंदू सेवा दल द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जिले की गोचर भूमि का सर्वे कर उन्हें विधिवत चिन्हित करने, अवैध कब्जों को हटाने तथा गौवंश के संरक्षण हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग की गई है। संस्था ने बताया कि मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत सरगांव क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर भटकते दिखाई देते हैं, जिससे लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और गौवंश की असामयिक मौत का खतरा बना रहता है।…

Read More

KWNS – संतोष पाठक मुंगेली,  मुंगेली कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. गिरीश कुर्रे, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आर.एस. आयाम के मार्गदर्शन में मुंगेली जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 10 फरवरी 2026 से सामूहिक दवा सेवन (एम.डी.ए.) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 8 लाख 36 हजार 366 नागरिकों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया गया है। इस अभियान के तहत जिले में 98.2 प्रतिशत नागरिकों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जा चुका है। इनमें बूथ लगाकर…

Read More

KWNS – संतोष पाठक , मुंगेली। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बिजली विभाग, वेंडर्स एवं बैंकर्स की प्रगति पर चर्चा हुई। समीक्षा के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSEB), पंजीकृत वेंडर्स और बैंक प्रतिनिधियों से लक्ष्य, लंबित प्रकरणों और स्वीकृत कनेक्शनों की स्थिति जानी गई। सीईओ ने आवेदन प्रक्रिया में तेजी, समयबद्ध इंस्टॉलेशन और बैंकिंग समन्वय मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचे, इसके लिए विभागीय समन्वय आवश्यक…

Read More

KWNS – रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को छत्तीसगढ़ की धरती पर उतारने वाला एक जन-हितैषी और समावेशी बजट बताया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़िया लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब यह बजट ‘ज्ञान’ की प्रगति सुनिश्चित करते हुए राज्य को विकास की ‘गति’ प्रदान करने के ‘संकल्प’ को सिद्ध करेगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने बजट की ‘संकल्प’ (समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड और पॉलिसी से परिणाम) थीम की सराहना की और कहा…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक,  रायपुर l छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने राज्य के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास और समावेशी प्रगति की दिशा में एक दूरदर्शी एवं प्रभावी दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज के हर वर्ग — गरीब, किसान, महिला, युवा और ग्रामीण परिवारों — को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार की हैं। मंत्री बघेल ने विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी घोषणाओं की सराहना करते हुए कहा कि स्व-रोजगार, कौशल विकास, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा और मातृत्व-स्वास्थ्य योजनाओं के विस्तार से महिलाओं को…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l शताब्दी पांडेय ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा कि इस बार महिलाओं के समग्र विकास को प्राथमिकता देना अत्यंत सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि स्व-रोजगार योजनाओं के विस्तार से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा, जिससे वे केवल परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित न रहकर आर्थिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगी। उन्होंने विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को दिए गए प्रोत्साहन का स्वागत करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इन समूहों ने पहले ही सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी है।…

Read More

KWNS – रायपुर l प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे परिवारों को सहायता प्रदान करना है, जिनके पास पक्का मकान नहीं है और जो कच्चे या जर्जर मकानों में रह रहे हैं। छत्तीसगढ़ के कुछ ग्रामीण इलाकों में लोगों को अच्छा और पक्का मकान देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की है। इस योजना से ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने में मदद मिलती है। जिला सूरजपुर के जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जजावल निवासी अकालू पिता भुवाली के जीवन में अब एक नई शुरुआत हुई है। कभी भटके रास्ते पर चले…

Read More

KWNS – रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी प्रशिक्षण महाभियान के निमित्त मुम्बई में आहूत पश्चिम-मध्य क्षेत्रीय कार्यशाला में मंगलवार को संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष जी, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग जी का मार्गदर्शन हुआ। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में पार्टी नेता शामिल हुए। इस प्रशिक्षण में पार्टी पदाधिकारी, प्रवक्ता, जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि कार्यशाला में प्रशिक्षण लेकर लौटने के बाद पार्टी नेता प्रदेशभर में होने वाली कार्यशालाओं में पार्टी की मण्डल व जिलास्तरीय कार्यशालाओं में मार्गदर्शन करेंगे।…

Read More