Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शहर के दाऊपारा क्षेत्र में गहराते बिजली संकट और शिकायतों के निराकरण में हो रही देरी को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। क्षेत्र के जागरूक नागरिक रविराज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर कुंदन कुमार को ज्ञापन सौंपकर दाऊपारा में बिजली विभाग का नया पृथक फ्यूज कॉल सेंटर खोलने की मांग की गई है। एक सेंटर के भरोसे नहीं चल सकती इतनी बड़ी व्यवस्था:रविराज सिंह इस मामले पर स्थानीय निवासी रविराज सिंह ठाकुर ने कहाकि वर्तमान में पूरा मुंगेली शहर केवल एक फ्यूज कॉल सेंटर के भरोसे…

Read More

दुर्ग संभाग के 850 श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना अब तक 45 हजार से अधिक श्रद्धालु ले चुके हैं इस योजना का लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित ‘रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत राजनांदगांव और दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आज भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। दोनों स्टेशनों से कुल 850 तीर्थयात्री भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस दौरान स्टेशन परिसर “जय राम” के जयघोष से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। भारत सरकार की पीएम-राहत (प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एंड एश्योर्ड ट्रीटमेंट) योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल एवं कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत दुर्घटना के बाद के महत्वपूर्ण समय यानी गोल्डन ऑवर में बिना किसी देरी के अस्पताल में भर्ती कर अधिकतम 7 दिनों तक प्रति व्यक्ति 1 लाख 50 हजार रुपए तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाता है। योजना के अंतर्गत राजनांदगांव जिले में इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में अब तक 12 सड़क दुर्घटना पीड़ितों का…

Read More

‘सेवा सेतु’ से सुशासन और पारदर्शिता को मिलेगी नई मजबूती – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अब सेवाएं नागरिकों के हाथ में: ‘सेवा सेतु’ से घर बैठे मिलेगी 441 सरकारी सुविधाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) द्वारा आमजन तक प्रभावशाली, पारदर्शी और डिजिटल नागरिक सेवाओं की सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत संचालित ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव और विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के सभी मंत्रीगण उपस्थित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया। इस दौरान टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। 10वीं की परीक्षा में टॉप 3 में महासमुंद जिले की 2 लड़कियों ने 594 नंबर के साथ बाजी मारी है। इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान शामिल हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मुंगेली के अंशुल शर्मा रहे। इन तीनों ने ही 99.00% अंक प्राप्त किए हैं। 42 स्टूडेंट्स ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले करीबन ढाई लाख छात्रों के इंतजार को खत्म करते हुए परीक्षा परिणाम जारी किया। जिज्ञासु वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। (CGBSE class 12 result) हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ जरूरतमंद वर्ग के लिए सशक्त सहारा बनकर उभर रही हैं। वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं निराश्रित महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित ये योजनाएँ न केवल जीवन-यापन में सहूलियत दे रही हैं, बल्कि समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का आधार भी सुनिश्चित कर रही हैं। प्रदेश में वर्तमान में कुल 6 पेंशन योजनाएँ प्रभावी रूप से संचालित हैं, जिनमें 3 राज्य योजनाएँ एवं 3 केंद्र प्रवर्तित योजनाएँ शामिल हैं। राज्य सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना के अंतर्गत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद ने आज ‘‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति, 2026‘‘ को मंजूरी प्रदान की है। इस नीति के माध्यम से प्रदेश में स्वच्छ एवं सस्ती प्राकृतिक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी और आम उपभोक्ताओं को एलपीजी की तुलना में किफायती विकल्प मिलेगा। साथ ही इस नीति से पाइपलाइन के माध्यम से गैस की त्वरित और सुगम आपूर्ति का विस्तार होगा, जिससे शहरी क्षेत्रों में सुविधाजनक ईंधन व्यवस्था विकसित होगी। इस पहल से स्वच्छ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पशु क्रूरता मामले में हमीउद्दीन गिरफ्तार किया गया है, आमानाका थाना क्षेत्र अंतर्गत से शिकायत प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति द्वारा पशु के साथ क्रूरता एवं अनाचार किया जा रहा है। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 139 /2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की जांच के दौरान उपलब्ध वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई एवं तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने धारा 299 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। ज़िले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के सीतापुर थाना क्षेत्र में दो आदिवासी नाबालिग बच्चियाँ हैवानियत का शिकार हुई हैं। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रही इन बच्चियों के साथ 9-10 युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियाँ अपने घर के पास ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई…

Read More