Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार: गांवों में खत्म हो रहा शिकायतों का दौर
- न्याय को सरल बनाने सर्वाेच्च न्यायालय की पहल पर चलाया जा रहा समाधान समारोह 2026
- धमतरी का गौरव: पंचायत विकास सूचकांक में मंदरौद बना छत्तीसगढ़ का ‘सिरमौर’
- ‘गूगल बॉय’ रुद्र को, लोक भवन में मिला सम्मान
- राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
- जगदलपुर निगम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के संसद में पारित नहीं होने पर किया निंदा प्रस्ताव पारित
- पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: हाईकोर्ट ने खारिज की ट्रांसफर याचिका, दंतेवाड़ा कोर्ट में ही चलेगा मुकदमा
- महिलाओं के अधिकारों पर वार, विपक्ष है जिम्मेदार: रत्नावली कौशल
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। श्रीमती बंजारे बताती है कि अब तक लगभग 80 टन बैंगन का उत्पादन कर चुकी है, जिससे उन्हें लगभग 9 लाख 60 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई है। यह आय उनकी पूर्व की पारंपरिक खेती की तुलना में कहीं अधिक है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुदृढ़ता आई है। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम बम्बुरडीह की सफल कृषक श्रीमती अमृत बाई बंजारे, श्री शुद्धुराम बंजारे ने सीमित संसाधनों के बावजूद आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। अमृत बंजारे बताती है कि उनकी शैक्षणिक योग्यता 5वीं कक्षा तक है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नक्सलवाद के पूर्ण सफाए के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा तय की गई समय सीमा 31 मार्च 2026 की अब बेहद करीब पंहुच गई है। पिछले दो वर्षों में सुरक्षाबलाें ने नक्सलियों को उनके सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकाें में कैंप स्थापित कर लगभग पूरी तरह से खदेड़ दिया है, लेकिन नक्सलियाें द्वारा जमीन के नीचे लगाये गये आईईडी सुरक्षाबलों और आम नागरिकों के लिए आज भी खतरा बना हुआ है। बस्तर के आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2001 से 2026 तक आइईडी विस्फाेट की 1,277 घटनाएं दर्ज की गईं । जिसमें 443…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पोलमपल्ली जंगल में आज रविवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने 5लाख का ईनामी एक नक्सली कमांडर को ढेर कर दिया है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा जिले के थाना पोलमपल्ली क्षेत्र अन्तर्गत जंगल पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की आसूचना के आधार पर सुकमा डीआरजी की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च अभियान के दौरान आज सुबह सुकमा डीआरजी की टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई है। मुठभेड़ के बाद मुठभेड़ स्थल का सर्च करने पर 1…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर से संचालित होने वाली उड़ानों का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट बुधवार, शनिवार और रविवार को हैदराबाद से जगदलपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट दोपहर 3.55 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी और वापसी में 3.35 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होगी। वहीं सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को भी इंडिगो की एक अन्य उड़ान संचालित होगी, जो दोपहर 3.55 बजे जगदलपुर पहुंचेगी और 4.25 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी। एलायंस इंडिया की फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और…
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि लोकतंत्र में व्यवस्थापिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बाद पत्रकारिता को चतुर्थ स्तंभ माना गया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि एक मिशन और साधना है। समाज का दर्पण कहलाने वाली पत्रकारिता ने सदैव जनता और सत्ता के बीच संपर्क-सेतु की भूमिका निभाई है और लोगों को जागरूक किया है। इसलिए इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। राज्यपाल डेका आज भिलाई सेक्टर 4 स्थित एस.एन.जी. ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रादेशिक…
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने भी लहराया परचम, रिशिका कश्यप ने रजत और लकी बाबू मरकाम ने जीता कांस्य खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता समापन के साथ ही चैम्पियनशिप टीम के परिणाम भी घोषित किए गए, जिसमें पुरुष वर्ग में अरुणाचल प्रदेश ने ओवरऑल चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं मिजोरम फर्स्ट रनरअप और असम सेकंड रनरअप रहा। महिला वर्ग में असम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि ओडिशा फर्स्ट रनरअप और छत्तीसगढ़ सेकंड रनरअप रहा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित…
कोरिया मॉडल की देशभर में गुंज- प्रधानमंत्री ने बताया जनभागीदारी आधारित जल संरक्षण का प्रेरक उदाहरण कोरिया का प्रयास बना राष्ट्रीय उदाहरण: जल संरक्षण को जनभागीदारी से सशक्त करना हमारा संकल्प- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कोरिया जिले में जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देते हुए “कैच द रेन” तथा राज्य शासन के मोर गाव मोर पानी महा अभियान अभियान के अंतर्गत में “आवा पानी झोंकी” अभियान संचालित किया गया। इस पहल ने जल संरक्षण को केवल एक सरकारी योजना से आगे बढ़ाकर व्यापक जनभागीदारी पर आधारित आंदोलन बना दिया है। इस अभिनव प्रयास को राष्ट्रीय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मिजोरम के युवा वेटलिफ्टर इसाक मालसावमटलुआंगा 16 साल की उम्र पूरी करने से पहले ही अपने माता-पिता दोनों को खोने के बाद लगभग खेल छोड़ने की कगार पर पहुंच गए थे। इस दोहरी त्रासदी ने इस मिजो किशोर को अंदर तक तोड़ दिया था, लेकिन उनके बचपन के कोच और चाचा-चाची के सहारे ने उनके खेल करियर को संभाल लिया। 18 वर्षीय इसाक ने कड़ा संघर्ष करते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपने परिवार को गर्व महसूस कराया। पीठ की तकलीफ से जूझते हुए भी इसाक…
छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप ने रजत, असम की बिटुपुना देओरी को कांस्य; रोमांचक मुकाबलों में खिलाडि़यों ने दिखाया दम खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत 86 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता महिला वर्ग में खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इस स्पर्धा में महाराष्ट्र की साक्षी बंडू बुरकुले ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक कब्जा किया। यह प्रतिस्पर्धा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की खेल मैदान में आयोजित की जा रही है। छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप ने रजत, असम की बिटुपुना देओरी को कांस्य; रोमांचक मुकाबलों में खिलाडि़यों ने दिखाया दम साक्षी बुरकुले…
9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अप खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 प्रतियोगिता में भाग लेने आए असम राज्य के तैराक खिलाडि़यों ने आज यहां लोक भवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। खिलाडि़यों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक जीतकर फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया है। राज्यपाल डेका ने खिलाडि़यों की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेलों में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना से ही ऐसी सफलता हासिल होती है। राज्यपाल ने खिलाडि़यों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने…

