Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सावधान! तरबूज के साथ इन 4 चीजों का मेल बन सकता है ‘स्लो पॉइजन’, मुंबई की घटना ने दहलाया देश
- भारतमाला मुआवजा घोटाला: अब हर खसरा नंबर की होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, ईडी के खुलासे के बाद दो नई जांच टीमें गठित
- बिलासपुर जोन: यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, गोंदिया में निर्माण कार्य के चलते 18 ट्रेनें रद्द
- बिलासपुर: ICICI बैंक में 1.38 करोड़ का ‘गोल्ड स्कैम’, डिप्टी मैनेजर ने पति संग मिलकर ग्राहकों को लगाया चूना
- छत्तीसगढ़ मौसम : तपती गर्मी से राहत, अगले 4 दिनों तक बारिश और अंधड़ का अलर्ट
- दिल्ली दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC): राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की तिथियों में बदलाव, अब जून में होगी परीक्षा
- आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय
Author: Khabar World
जल संरक्षण से गांवों में बढ़ेगी समृद्धि आजीविका डबरी और नए तरिया से किसानों व ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ किया। अभियान के अंतर्गत “नवा तरिया, आय के जरिया” के तहत प्रदेश में 500 नए तरिया (तालाब) के निर्माण का भी शिलान्यास किया। इससे जल संचयन, भूजल स्तर में वृद्धि और कृषि कार्यों के लिए सिंचाई सुविधा में सुधार होगा। इस अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, जल संवर्धन और ग्रामीण आजीविका को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज एसीबी बिलासपुर की टीम ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शिक्षा विभाग में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए एक खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, बरमकेला खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र जांगड़े को एक शिक्षक से 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। इस कार्रवाई में उनके सहयोगी संकुल समन्वयक संजय चौहान को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मार्च माह का रुका हुआ वेतन जारी करने के एवज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 245 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 1.22 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक मारुति अर्टिगा (क्रमांक CG 04QD 7255) में भारी मात्रा में गांजा कटघोरा से मरवाही होते हुए मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल रतनपुर पुलिस और ACCU…
एक साथ 774 सड़कों का भूमिपूजन, 781 बसाहटों को मिलेगा पक्का सड़क संपर्क खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर स्थित रणजीता स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-04) के अंतर्गत स्वीकृत 774 सड़कों का शिलान्यास एवं शुभारंभ किया। इन सड़कों की कुल लंबाई 2426.875 किलोमीटर है, जिनके निर्माण पर ₹2225.44 करोड़ की लागत आएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिला मुख्यालय स्थित वशिष्ठ कम्यूनिटी हॉल के जीर्णोद्धार के लिए ₹80 लाख की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री…
वरिष्ठ नागरिकों के लिए डे-केयर सुविधा से सुसज्जित केंद्र : योग, स्वास्थ्य, मनोरंजन और कौशल विकास की मिलेगी एक ही छत के नीचे सुविधा खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर केंद्र ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया और आत्मीय संवाद स्थापित किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर वरिष्ठजन अत्यंत प्रसन्न नजर आए तथा उन्होंने राज्य सरकार द्वारा विकसित ‘सियान गुड़ी’ के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर बुजुर्गों को फूड बास्केट…
अनियमितता पर एक फर्म को नोटिस जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में बिना चिकित्सकीय पर्चे के नारकोटिक एवं मनः प्रभावी औषधियों के अवैध विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को सरगॉव क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा के मार्गदर्शन में टीम द्वारा मेडिकल स्टोर्स में नारकोटिक एवं अन्य प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री, स्टॉक रजिस्टर, क्रय-विक्रय अभिलेख और…
कलेक्टर ने बाल विवाह को समाप्त करने में भागीदारी निभाने नागरिकों से की अपील खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बाल विवाह के रोकथाम हेतु जिले के नागरिकों को कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जागरूक करते हुए कहा कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक बुराई है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है, जो बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। शासन द्वारा 31 मार्च 2029 तक बाल विवाह मुक्त…
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। हर नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना पक्का मकान हो, जहाँ वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सके। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण यह सपना हर किसी के लिए पूरा करना आसान नहीं होता। ऐसे में सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत चपोरा के निवासी मोहन सिंह राज को इस योजना के तहत पक्का आवास मिला जिससे अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन यापन कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय जुड़ गया है, जहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-4 के अंतर्गत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर से वर्चुअल माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण जगदलपुर के कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के दौरान बस्तर जिले की कुल 86 महत्वपूर्ण सड़क कार्यों की आधारशिला रखी गई, जिनकी कुल लंबाई 235.45 किलोमीटर और अनुमानित लागत लगभग 250…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में टिकाऊ और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले में रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के उद्देश्य से हरी खाद के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा जशपुर जिले के सभी विकासखंडों में इस वर्ष 600 हेक्टेयर क्षेत्र में हरी खाद का प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों से अपील की गई है कि वे कृषि विभाग के मैदानी अमले से संपर्क कर हरी खाद तकनीक…

