Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। बस्तर जिले के दरभा परियोजना अंतर्गत ग्राम कामानार की रहने वाली श्रीमती लच्छनदई बघेल इस बदलाव की एक जीती-जागती मिसाल हैं, जिन्होंने योजना से मिलने वाली छोटी सी राशि को अपनी सूझबूझ से एक मुनाफे वाले व्यवसाय में बदल दिया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा के चीतापुर सेक्टर के तहत आने वाले इस छोटे से गांव कामानार की लच्छनदई ने यह साबित कर दिया है कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो सरकारी सहायता का सदुपयोग जीवन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। अगर आप अपने वाहन के लिए फास्ट-टेग का वार्षिक पास बनवाने या रिचार्ज करने की सोच रहे हैं तो जरा सावधान हो जाइए। साइबर ठगों ने अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( एनएचएआई) की हुबहू नकली वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगने का नया हाईटेक तरीका अपनाया है। बस्तर पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की’ अपील की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर क्राइम) गीतिका साहू ने बताया कि साइबर अपराधी अब गूगल सर्च और एसईओ तकनीक का इस्तेमाल कर फर्जी वेबसाइटों को गूगल सर्च के शीर्ष पर दिखा रहे हैं।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्र सरकार ने वामपंथी उग्रवाद (Left Wing Extremism) से प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रोड कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट फॉर लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म अफेक्टेड एरियाज (RCPLWEA) तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-I) की अवधि को 31 मार्च 2027 तक बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लंबित सड़क निर्माण कार्यों को पूरा करने में नई गति मिलेगी। केंद्र सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में सड़क संपर्क को और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। योजनाओं के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद के उच्च सदन राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं, विकास से जुड़े मुद्दों तथा आमजन की अपेक्षाओं को सशक्त रूप से रखने में श्रीमती लक्ष्मी वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस अवसर पर विधायक किरण सिंह देव, विधायक अनुज शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। धान में रेत मिलाकर व्यक्तिगत लाभ के नीयत से हेराफेरी कर गबन करने के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए खरीदी केंद्र प्रभारी को बर्खास्त कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित निपनिया के धान उपार्जन केन्द्र निपनिया में उपार्जित धान के बोरों में रेत, कंकड़ धूल-मिट्टी मिलाने संबंधी वायरल वीडियो की जांच कर संयुक्त जांच दल ने 8 मार्च को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। जांच में धान उपार्जन केन्द्र निपनिया के भौतिक सत्यापन में 137.20 क्विंटल धान अधिक पाया गया था। जांच रिपोर्ट में बताया गया था…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बड़ा फेरबदल करते हुए तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 14 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के तहत गरिमा ठाकुर, अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर को तहसीलदार सीपत बनाया गया है। सोनू अग्रवाल, तहसीलदार सीपत को तहसीलदार रतनपुर बनाया गया है। संदीप कुमार साय, तहसीलदार बोदरी को तहसीलदार मस्तूरी बनाया गया है। शिल्पा भगत, तहसीलदार रतनपुर को तहसीलदार बोदरी बनाया गया है। जयंती देवांगन, तहसीलदार मस्तूरी को तहसीलदार नजूल बनाया गया है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने महिला के गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डालकर उसकी जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गट्टी महुआ का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष), पति ठूपन राम, निवासी ग्राम गट्टी महुआ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (PMBJP) भारत सरकार की एक पहल है, जो आम जनता को ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50% से 90% कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं (Generic Medicines) उपलब्ध कराती है। यह योजना आम लोगों, विशेषकर गरीबों के लिए चिकित्सा खर्च को कम करने और सस्ती, सुलभ स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है। इसका उद्देश्य महंगी दवाओं के बोझ को कम करना और स्वास्थ्य सेवा में पारदर्शिता, गुणवत्ता व किफायत में सुधार लाना। सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य के लिए सिम्स…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला में जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने फायरमैन की टीम तैयार की गई है और जंगल से लगे गांवों में बैठक लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। वन मंडल अधिकारी रमेश जांगड़े ने लोगों से अपील की है कि महुआ बीनने या किसी अन्य कारण से जंगलों में आग न लगाएं, क्योंकि जंगल हैं जीवन का आधार, इन्हें बचाना हम सबका अधिकार है आग से वन संपदा और वन्यजीवों को भारी नुकसान होता है लोगों से सहयोग की अपील की है। जंगलों को आग से बचाने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। नक्सल प्रभावित बस्तर में सुरक्षा का मोर्चा संभालने वाले केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय में 170 बटालियन हेडक्वार्टर में रेड क्रॉस के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिले में तैनात 14 सीआरपीएफ बटालियन के करीब 250 जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए जीवनदान का संदेश दिया। बीजापुर के 170 बटालियन मुख्यालय में आयोजित इस रक्तदान शिविर में जवानों का उत्साह देखने लायक रहा। जिले में तैनात 14 बटालियन के लगभग 250 जवानों ने एकजुट…

Read More